जेट एयरवेज़ के कर्मचारी बोले, तीन महीने से नहीं मिला वेतन, विमानों की सुरक्षा जोख़िम में JetAirways FinancialCrisis NareshGoyal SureshPrabhu जेटएयरवेज़ नरेशगोयल वित्तीयसंकट सुरेशप्रभु
इसके बाद नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को जेट एयरवेज़ के मामले में अपने मंत्रालय के सचिव को आपात बैठक करने के निर्देश दिए. प्रभु ने एक ट्वीट में कहा, ‘नागर विमानन सचिव को जेट एयरवेज़ के मामले में आपात बैठक करने के निर्देश दिए हैं.
एडवांस बुकिंग, उड़ानों के रद्द होने, रिफंड और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए कहा.’मालूम हो कि जेट एयरवेज़ के पास डिबेंचर धारकों को ब्याज का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं है. कंपनी ने बीते सोमवार को यह जानकारी दी. जेट एयरवेज़ को 19 मार्च को डिबेंचर धारकों को भुगतान करना है. जेट एयरवेज़ ने दूसरी बार विदेशी क़र्ज़ का भुगतान करने में चूक की है. इससे पहले वह 2 जनवरी को भुगतान नहीं कर पाई थी.जेट एयरवेज ने सोमवार को शेयर बाज़ार को दी सूचना में कहा, ‘नकदी को लेकर अस्थायी बाधाओं के चलते डिबेंचर धारकों को 19 मार्च, 2019 को दिए जाने वाले ब्याज के भुगतान में देरी होगी.’जेट एयरवेज़ के घरेलू पायलटों के निकाय नेशनल एविएटर्स गिल्ड की मंगलवार को मुंबई सालाना आम बैठक होने जा रही है. यह बैठक इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि हाल के समय में एयरलाइन का परिचालन घटा है. इसके अलावा वह अपने इंजीनियरों और पायलटों सहित अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों को तीन महीने से अधिक से वेतन नहीं दे पाई है.गिल्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘हमारी सालाना आम बैठक मुंबई में होने जा रही है. बैठक में अन्य सामान्य मुद्दों के अलावा हम वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर भी चर्चा करेंगे.नरेश गोयल ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया संकट से जूझ रही 25 साल पुरानी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने सोमवार को अपने 16,000 कर्मचारियों को पत्र लिखकर कहा कि वह कंपनी पर भरोसा बनाए रखें. उन्होंने कहा विमानन कंपनी में स्थिरता बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसकी कंपनी को इस समय बहुत ज़रूरत है. इसके साथ ही परिचालन को भी बहुत जल्द सुचारू बना लिया जाएगा. कंपनी के 100 से अधिक विमानों के बेड़े में से बड़ी संख्या में विमान वर्तमान में ज़मीन पर खड़े हैं. इसकी वजह कंपनी का नकदी संकट बढ़ना है जिसके चलते वह पट्टे पर लिए गए विमानों का किराया चुकाने में विफल रही है. गोयल ने कहा कि कंपनी की रणनीतिक साझेदार विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज़ के साथ बातचीत जारी है और भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले ऋणदाताओं के समूह से भी चर्चा की जा रही है. कंपनी में एतिहाद की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है. गोयल ने कहा, ‘एक बार फिर मैं आप सबको आश्वस्त करता हूं कि मैं ख़ुद निजी तौर पर जल्द से जल्द इसका समाधान संभव बनाने और जितना जल्दी हो सके हमारे परिचालन के लिए अनिवार्य हो चुकी स्थिरता को बहाल करने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं.’ क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
होली से पहले महंगी हो सकती हैं फ्लाइट टिकट, जानें क्या है वजह– News18 हिंदीभारत में इस बैन का सीधा असर स्पाइस जेट और जेट एयरवेज पर पड़ा है. स्पाइस के पास ऐसे करीब 12, जबकि जेट एयरवेज के पास पांच विमान हैं. इस बैन का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
Read more »
जेट एयरवेज को PNB से नहीं मिला कर्ज, बैंक ने कहा- फैसला अकेले नहीं करेंगे‘जेट एयरवेज को और कर्ज देने के बारे में हम सामूहिक रूप से फैसला करेंगे: पीएनबी
Read more »
जेट एयरवेज की एडवांस बुकिंग को सीमित कर सकता है डीजीसीएDGCA may bar jet airways from accepting advance bookings | एयरलाइन तय दिनों से ज्यादा पहले टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेगी डीजीसीए ने 2014 में स्पाइसजेट के खिलाफ भी उठाया था ऐसा कदम
Read more »
जेट-एतिहाद में मतभेद उभरे, फिर भी बैंकों को अगले हफ्ते तक हल निकलने की उम्मीदdifferences between jet airways and etihad but SBI hopeful of resolution next week | जेट एयरवेज को 750 करोड़ रुपए की मदद देने के लिए एतिहाद ने शर्त रखी कहा- जेट के प्रमोटर नरेश गोयल की हिस्सेदारी 22% तक सीमित हो अभी गोयल और उनके परिवार की जेट एयरवेज में 51% हिस्सेदारी
Read more »
केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »
संकट से उबर सकती है जेट एयरवेज, एतिहाद एयरवेज को मनाने में जुटा SBIजेट एयरवेज को मुश्किल से उबारने के लिए सोमवार को एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) के CEO टोनी डगलस (Tony Douglas) की एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत हो रही है.
Read more »
जेट एयरवेज के हालात पर उड्डयन मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के लिए कहाunion minister suresh prabhu acts on jet airways crisis and inconvenience faced by passengers | मंत्री सुरेश प्रभु ने नागरिक उड्डयन सचिव को दिए निर्देश एयरलाइन द्वारा विमानों को खड़े करने, सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर बैठक होगी आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अब तक 41 विमान खड़े किए जेट के एयरक्राफ्ट इंजीनियरों ने विमानों की सुरक्षा का रिस्क बताया
Read more »
