जेट एयरवेज को PNB से नहीं मिला कर्ज, बैंक ने कहा- फैसला अकेले नहीं करेंगे

United States News News

जेट एयरवेज को PNB से नहीं मिला कर्ज, बैंक ने कहा- फैसला अकेले नहीं करेंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

‘जेट एयरवेज को और कर्ज देने के बारे में हम सामूहिक रूप से फैसला करेंगे: पीएनबी

नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज को अभी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से कर्ज नहीं मिला है. यह जानकारी खुद एयरलाइन ने शेयर बाजार को दी है. दरअसल, बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि पीएनबी ने जेट एयरवेज के लिए 2,050 करोड़ रुपये का आपात कोष मंजूर किया है.

जेट एयरवेज के इस बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है. इस बीच पीएनबी ने कहा है कि जेट एयरवेज को किसी तरह का आपात कोष देने का फैसला वह अकेले नहीं करेगा. इस पर निर्णय बैंकों द्वारा सामूहिक आधार पर किया जाएगा. पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने इस संबंध में मीडिया से बात की. सुनील मेहता से पूछा गया कि क्‍या बैंक घाटे में चल रही विमानन कंपनी को अकेले नया कर्ज देने पर विचार कर रहा है. इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, ‘‘जेट एयरवेज को और कर्ज देने के बारे में हम सामूहिक रूप से फैसला करेंगे. इस बारे में प्रस्ताव अंशधारकों की भागीदारी के साथ आएगा. हम इस पर काम कर रहे हैं.’’ वहीं एक अन्‍य बैंक आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक दीनबंधु महापात्रा ने कहा कि बैंक एयरलाइन के लिए निपटान योजना का समर्थन कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर आप समर्थन नहीं करेंगे तो मूल्य नष्ट होगा. हमें मूल्य और एयरलाइन को बचाना होगा. बता दें कि जेट एयरवेज पर 8,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और इस एयरलाइन को मार्च के अंत तक 1,700 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की जरूरत है. बीते कुछ दिनों में लीज का किस्‍त नहीं चुकाने की वजह से जेट एयरवेज एयरलाइन की 37 विमान की उड़ान नहीं कर पा रही हैं. कंपनी के चेयरमैन नरेश गोयल ने इस सप्ताह कहा था कि उनके 50 से अधिक विमान अभी परिचालन में नहीं हैं. कंपनी के पास 119 विमानों का बेड़ा है जिसमें पांच बोइंग 737 मैक्स भी शामिल है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SBI ने कर्ज और जमा की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ा, ग्राहकों को होगा यह बड़ा फायदाSBI ने कर्ज और जमा की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ा, ग्राहकों को होगा यह बड़ा फायदामुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज निर्धारण के मामले में नीतिगत दर में कटौती का लाभ तत्काल अपने ग्राहकों को देने के लिये कदम उठाया है।
Read more »

जेय एयरवेज फिर भरेगी उड़ान, सरकारी बैंक PNB से मिला 2050 करोड़ रु का लोन– News18 हिंदीजेय एयरवेज फिर भरेगी उड़ान, सरकारी बैंक PNB से मिला 2050 करोड़ रु का लोन– News18 हिंदीजेट एयरवेज को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 2,050 करोड़ रुपये का कर्ज मिला है.
Read more »

बोइंग 737 पर DGCA सख्त, 1000 घंटे से कम अनुभवी पायलट नहीं उड़ाएंगे विमानबोइंग 737 पर DGCA सख्त, 1000 घंटे से कम अनुभवी पायलट नहीं उड़ाएंगे विमानडीजीसीए ने इथोपिया विमान दुर्घटना के बाद स्पाइस जेट, जेट एयरवेज को बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा निर्देश जारी किए.
Read more »

कर्ज में डूबी जेट एयरवेज में निवेश करेगी अरब की कंपनी, गोयल देंगे इस्‍तीफाकर्ज में डूबी जेट एयरवेज में निवेश करेगी अरब की कंपनी, गोयल देंगे इस्‍तीफाइस निवेश के साथ ही नरेश गोयल को एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना होगा.
Read more »

PNB से मिले 2,050 करोड़ रुपये की कर्ज की खबरों का जेट एयरवेज ने खंडन कियाPNB से मिले 2,050 करोड़ रुपये की कर्ज की खबरों का जेट एयरवेज ने खंडन कियानकदी संकट की वजह से जेट एयरवेज को करीब 50 विमानों को संचालन से हटाना पड़ा है और वह पायलट और अन्य वेंडर्स का भुगतान करने में विफल रही है।
Read more »

जेट एयरवेज में 1600 से 1900 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है एतिहाद: सूत्रजेट एयरवेज में 1600 से 1900 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है एतिहाद: सूत्रजेट एयरवेज में 1600 से 1900 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है एतिहाद: सूत्र jetairways EtihadAirways investments
Read more »

गाजियाबाद: कर्ज से परेशान पिता ने 2 बच्चों का कत्ल कर खुदकुशी कीगाजियाबाद: कर्ज से परेशान पिता ने 2 बच्चों का कत्ल कर खुदकुशी कीगाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने  अपने दो बच्चों का कत्ल कर खुदकुशी कर ली.
Read more »

Rcom के 260 करोड़ रुपये पर जंग, कर्जदाताओं ने कहा- पहला हक हमाराRcom के 260 करोड़ रुपये पर जंग, कर्जदाताओं ने कहा- पहला हक हमारारिलायंस कम्युनिकेशंस के 260 करोड़ रुपये के आयकर रिफंड  को लेकर विवाद छिड़ गया है.
Read more »

कर्जमाफी के नाम सरकारी कर्मचारियों ने लगाया सरकार को चूना, किसान बनकर लिया फायदा– News18 हिंदीकर्जमाफी के नाम सरकारी कर्मचारियों ने लगाया सरकार को चूना, किसान बनकर लिया फायदा– News18 हिंदीचूरू जिले में सैंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 6 शाखाओं के डाटा खंगालने के बाद कर्ज माफी के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है. सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सालासर, बीदासर, चूरू, सुजानगढ, सिद्धमुख और तारानगर शाखाओं में अब तक 2 हजार 832 अपात्रों को कर्जमाफी का लाभ दे दिया गया. सबसे ज्यादा चौका देने वाली बात यह है कि इन अपात्र लोगों में आठ सौ से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने ही सरकार को चूना लगाने का काम किया है. इन सरकारी कर्मचारियों ने झूठा शपथ पत्र देकर ना केवल बैंक कर्मचारियों को गुमराह किया गया बल्कि कर्ज माफी की इस योजना को घोटाले तक पहुंचाने का काम किया.
Read more »

कर्ज में डूबी कंपनी को पतंजलि का सहारा, 4350 करोड़ की लगाई बोलीकर्ज में डूबी कंपनी को पतंजलि का सहारा, 4350 करोड़ की लगाई बोलीबाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद कर्ज में डूबी रुचि सोया को लंबे समये से खरीदने की कोशिश कर रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:06:06