differences between jet airways and etihad but SBI hopeful of resolution next week | जेट एयरवेज को 750 करोड़ रुपए की मदद देने के लिए एतिहाद ने शर्त रखी कहा- जेट के प्रमोटर नरेश गोयल की हिस्सेदारी 22% तक सीमित हो अभी गोयल और उनके परिवार की जेट एयरवेज में 51% हिस्सेदारी
कहा- जेट के प्रमोटर नरेश गोयल की हिस्सेदारी 22% तक सीमित होसंकटग्रस्त जेट एयरवेज और इसमें 24% हिस्सेदारी रखने वाली एतिहाद एयरवेज के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। इससे जेट को एतिहाद से मिलने वाली 750 करोड़ रुपए की मदद अटक गई है। दूसरी तरफ बैंकों को भरोसा है कि अगले हफ्ते तक कुछ न कुछ हल जरूर निकल आएगा। एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह उम्मीद जताई।अबुधाबी की एयरलाइन एतिहाद ने जेट को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। इसमें जेट के संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल की हिस्सेदारी को 22 फीसदी तक सीमित करने की शर्त भी शामिल है। गोयल पहले इस पर सहमत हो गए थे। लेकिन 8 मार्च को एतिहाद को लिखे पत्र में उन्होंने इस शर्त को हटाने पर जोर दिया था। इसके चलते से एतिहाद के बोर्ड ने 750 करोड़ की निवेश योजना को हरी झंडी नहीं दी है। जिन भारतीय बैंकों ने जेट को कर्ज दे रखा है उनका भी कहना है कि जब तक गोयल की हिस्सेदारी 51% से नीचे नहीं लाई जाती, वो जेट को नया कर्ज नहीं देंगे। वह यह भी चाहते हैं कि गोयल एयरलाइन के मैनेजमेंट से हट जाएं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जेट को बचाने का दारोमदार काफी हद तक एतिहाद के निवेश पर टिका है। अगर एतिहाद निवेश नहीं करती तो जेट को लेकर कोई डील नहीं होगी।बैंकों के समूह को पेश किए प्लान के मुताबिक एतिहाद जेट में 1,800 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इससे उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 24.
9% हो जाएगी। कंपनी के प्रमोटर नरेश गोयल को 750 करोड़ रुपए लगाने हैं। 3,800 करोड़ रुपए अन्य निवेशक लगाएंगे। अभी गोयल और उनके परिवार की जेट एयरवेज में 51% हिस्सेदारी है।लीज पर विमान देने वाली कंपनियां जेट एयरवेज पर बकाया बढ़ने से परेशान हो गई हैं। इसलिए उन्होंने लीज एग्रीमेंट खत्म की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे अपने विमान वापस लेने की तैयारी कर रही हैं। दो लीजिंग कंपनियों ने 5 विमान डि-रजिस्टर करने के लिए एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के पास अर्जी दी है। लीज एग्रीमेंट खत्म कराने डीजीसीए के पास आवेदन करना पड़ता है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।जेट एयरवेज अपने विमानों का लीज रेंट नहीं चुका पा रही है। इसके चलते उसके 119 में से 53 विमान खड़े हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले गोयल ने निवेशकों को पत्र में लिखा था यदि रकम मुहैया कराने में देर हुई तो एयरलाइन के सारे विमान खड़े हो सकते हैं। इससे जेट एयरवेज के भविष्य पर सवालिया निशान लग सकता है। जेट को विमान लीज पर देने वाली कंपनियों में कई दुनिया की बड़ी कंपनियां हैं। इनमें जीई कैपिटल एविएशन सर्विसेज , एरकैप होल्डिंग्स और बीओसी एविएशन शामिल हैं।पिछले साल जुलाई से जेट एयरवेज अपने पायलटों, सप्लायरों और लीज कंपनियों को भुगतान नहीं कर पा रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक जेट के पायलटों ने श्रम मंत्रालय को पत्र लिखकर सैलरी में देरी का मुद्दा उठाया है। जेट एयरवेज कर्ज बढ़कर 8,052 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। मार्च अंत तक उसे 1,700 करोड़ रुपए की किस्त चुकानी है। इस हफ्ते की शुरुआत में उसने एक विदेशी कर्ज के भुगतान में चूक की है। घरेलू कर्ज की अदायगी में उसने अब तक कोई डिफॉल्ट नहीं किया है। दिसंबर में इसने भुगतान में देरी की थी, लेकिन उसके बाद भुगतान कर रही है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
बोइंग 737 पर DGCA सख्त, 1000 घंटे से कम अनुभवी पायलट नहीं उड़ाएंगे विमानडीजीसीए ने इथोपिया विमान दुर्घटना के बाद स्पाइस जेट, जेट एयरवेज को बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा निर्देश जारी किए.
Read more »
कर्ज में डूबी जेट एयरवेज में निवेश करेगी अरब की कंपनी, गोयल देंगे इस्तीफाइस निवेश के साथ ही नरेश गोयल को एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना होगा.
Read more »
PNB से मिले 2,050 करोड़ रुपये की कर्ज की खबरों का जेट एयरवेज ने खंडन कियानकदी संकट की वजह से जेट एयरवेज को करीब 50 विमानों को संचालन से हटाना पड़ा है और वह पायलट और अन्य वेंडर्स का भुगतान करने में विफल रही है।
Read more »
जेट एयरवेज में 1600 से 1900 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है एतिहाद: सूत्रजेट एयरवेज में 1600 से 1900 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है एतिहाद: सूत्र jetairways EtihadAirways investments
Read more »
बोइंग 737 मैक्स विमान ग्राउंड होने की वजह से स्पाइस जेट की 14 उड़ानें हुईं रद्दउड़ान रद्द होने की वजह से परेशान होने वाले मुसाफिरों की मदद के लिए एयरलाइंस ने कुछ एहतियाती कदम उठाए हैं, एयरलाइंस ने यह भी दावा किया है कि गुरुवार से उनके सभी ऑपरेशन सामान्य हो जाएंगे.
Read more »
ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »
मस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीShooting At Mosque In New Zealand Multiple Casualties Reported Updates | बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, गोलीबारी के दौरान कुछ खिलाड़ी एक अन्य मस्जिद में थे पुलिस ने लोगों से सड़कों पर न निकलने और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना देने को कहा
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
