सांसद और विधायक सहित कई नेता अब आगामी चुनावों में टिकट न मिलने के डर से या हार के डर से पार्टी बदल रहे हैं BJP4India INCIndia samajwadiparty Bahujan4India
जिन लोगों के रिश्ते राज्यों के नेतृत्व से खराब हो गए थे वे भी एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं. नबरंगपुर से मौजूदा सांसद बलभद्र माझी ने सत्तारूढ़ दल पर 'उपेक्षा' का आरोप लगाते हुए बीजेडी से इस्तीफा दे दिया.
इसके 36 घंटे के भीतर वह बीजेपी में शामिल हो गए.ओडिशा के एससी और एसटी विकास मंत्री रमेश चंद्र माझी को नबरंगपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की अटकलों के बीच बलभद्र ने बीजेडी छोड़ दी. बीजेडी के दो पूर्व नेताओं- केंद्रपाड़ा के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा और पूर्व मंत्री दामोदर राउत भी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए हैं.पांडा ने बीजेडी से इस्तीफा दे दिया था, जबकि राउत को बहुत पहले सत्तारूढ़ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. वह चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. राउत ने कहा, 'मैंने जनता परिवार के साथ 45 साल के रिश्ते को तोड़ दिया है क्योंकि मुझे बिना किसी कारण के निकाल दिया गया. मुझे लगता है कि बीजेपी 19 साल से सत्ता में मौजूद नवीन पटनायक सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है.कांग्रेस ने अपनाया 'मुन्नाभाई' का अवतार, इस इमोजी के जरिए BJP को दे रही ताने कांग्रेस के सालेपुर विधायक प्रकाश बेहरा ने शनिवार को 'राज्य इकाई द्वारा लापरवाही किए जाने' का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया. हालांकि राज्य चुनाव समिति द्वारा साल 2019 के चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए बेहरा के नाम को मंजूरी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इससे पहले पार्टी छोड़ दी.बेहरा रविवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए. कांग्रेस के तीन अन्य विधायकों ने भी ओडिशा में कांग्रेस छोड़ दी. इसमें नबकिशोर दास , जोगेश सिंह और कृष्ण चंद्र सागरिया शामिल हैं. दास और सिंह बीजेडी में शामिल हो गए, जबकि सागरिया बहुजन समाज पार्टी में चले गए.बालासोर जिले के नीलगिरि से बीजेडी विधायक सुकांत कुमार नायक ने भी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया. उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. नायक के इस्तीफे के बाद बीजेडी ने नीलगिरी बीजेपी नेता सुषमा बिस्वाल को पार्टी में शामिल कर लिया.बीजेपी MLA बोले- कांग्रेस नेता दिगंबर कामत बीजेपी में होंगे शामिल, सीएम बनाने पर फैसला हाईकमान करेगा इससे पहले बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल ने पार्टी छोड़ दी और एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि पार्टी एक परिवार में एक से अधिक टिकट नहीं देगी. राज्य के बीजेपी प्रमुख बसंत पांडा के भतीजे सत्ताधारी बीजेडी में शामिल हो गए और अपने चाचा को 'निरंकुश' करार दिया.बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जितेंद्रनाथ मित्रा ने इस बीच पार्टी छोड़ दी और बीजेडी में शामिल हो गए. बीजेडी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री एस बी बेयरा ने कहा, 'चुनाव के समय में पार्टी के नेताओं को बदलना स्वाभाविक है. पहले भी ऐसा हुआ है. इसमें कुछ नया नहीं है. पार्टी छोड़ने वाले व्यक्तियों से बीजेडी की चुनाव की संभावना पर कोई असर नहीं पड़ेगा.'इस बीच, बीजेपी ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह ने दावा किया कि बीजेडी के कई नेता पार्टी में शामिल होने के लिए नेतृत्व के संपर्क में हैं. ओडिशा में11 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चार चरणों में मतदान होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
पाक से बाद में पहले घर के दुश्मनों से सतर्क रहना ज्यादा जरूरीकोई कह रहा है कि हमारी सरकार आई तो हम पत्थरबाजों को छोड़ देंगे। आखिर ये हो क्या रहा है? दरअसल, आज हमारे लिए जन्मजात दुश्मन पाक से तो बाद में पहले घर के दुश्मनों से सतर्क रहना ज्यादा जरूरी हो गया है।
Read more »
अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं मनमोहन सिंह, कांग्रेस के इस दांव से दुविधा में बीजेपी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मनमोहन सिंह से अमृतसर से चुनाव लड़ने का आग्रह कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने तुरंत हामी तो नहीं भरी लेकिन कांग्रेस उन्हें अमृतसर से उतारने के लिए तेजी से विचार कर रही है।
Read more »
ऑटो शेयरिंग में महिला के साथ लूट और रेप की कोशिशपुलिस के अनुसार काम से लौट रही डेंटिस्ट ने काला पत्थर से शेयरिंग में ऑटो लिया था। ऑटो में पहले से मैजूद बदमाशों ने उसके साथ लूट और रेप करने की कोशिश की।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »
