Lok Sabha Election 2019: एक महीने से ज्यादा चलेगा चुनावी समर, पहली बार लागू होंगे ये नियम, 10 बड़ी बातें

United States News News

Lok Sabha Election 2019: एक महीने से ज्यादा चलेगा चुनावी समर, पहली बार लागू होंगे ये नियम, 10 बड़ी बातें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

एक महीने से ज्यादा चलेगा चुनावी समर, पहली बार लागू होंगे ये नियम, 10 बड़ी बातें 2019LokSabhaElections

चुनाव आयोग ने चुनाव अभियान में सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के मद्देनजर चुनाव के दौरान इसके दुरुपयोग से फर्जी खबरों और गलत जानकारियों के प्रसार एवं छद्म प्रचार को रोकने के लिये आगामी लोकसभा चुनाव में सख्त प्रावधान किए हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकांउट की जानकारी आयोग को देनी होगी. चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिये आयोग ने लोकसभा चुनाव में पहली बार यह पहल की है. इससे पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी यह व्यवस्था की गयी थी. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए अपने आपराधिक रिकॉर्ड को कम से कम तीन बार अखबार तथा टीवी पर विज्ञापित करना अनिवार्य किया है. इस संबंध में निर्देश 10 अक्टूबर 2018 को जारी किए गए थे, लेकिन 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले इस लोकसभा चुनाव में पहली बार इस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा. निर्देशों के अनुसार, राजनीतिक दलों को भी अपने उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड का विज्ञापन देना होगा. इसका मतलब है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और पार्टियों को प्रचार अवधि के दौरान व्यापक रूप से प्रसारित समाचार पत्रों तथा लोकप्रिय टीवी चैनलों में कम से कम तीन अलग-अलग तारीखों पर अपने आपराधिक रिकॉर्ड को सार्वजनिक करना होगा.जिन उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें इस बात का उल्लेख करना होगा. चुनाव आयोग ने कहा कि पार्टियों को अपने उम्मीदवारों के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी देना अनिवार्य होगा. हालांकि, चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि क्या उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अपनी जेब से भुगतान करना होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि शुचिता बरकरार रखने में जनता की भागीदारी को भी सुनिश्चित करने के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल ऐप ‘सी-विजल' का इस्तेमाल किया जायेगा. इसके जरिए कोई भी नागरिक निर्वाचन नियमों के उल्लंघन की शिकायत कर सकेगा. इस पर संबद्ध प्राधिकारी को 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करना अनिवार्य है. इससे पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस ऐप का सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया था. चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों से पहले फर्जी खबरों पर नजर रखने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया साइटें ‘तथ्यों की जांच-परख करने वालों' को तैनात करेगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के हर प्लैटफॉर्म ने ऐसा तंत्र बनाया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सिर्फ उन्हीं राजनीतिक विज्ञापनों को स्वीकार किया जाएगा, जो पहले से प्रमाणित हों. वे इस मद में हुए खर्च का ब्योरा भी चुनाव अधिकारियों से साझा करेंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम और पोस्टल बैलट पेपरों पर सभी उम्मीदवारों की तस्वीरें होंगी ताकि वोटर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे नेताओं की पहचान कर सकें. आयोग ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैलट इकाइयों और पोस्टल बैलट पेपरों पर तस्वीरें छपी होंगी. इसके लिए उम्मीदवारों को आयोग की ओर से निर्धारित शर्तों पर अमल करते हुए निर्वाचन अधिकारी के पास अपनी हालिया स्टैंन साइज तस्वीर देनी होगी. चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि पहली बार 2009 के चुनावों के समय फोटो युक्त मतदाता सूची का इस्तेमाल किया गया था. उस वर्ष असम, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड में फोटो युक्त मतदाता सूची नहीं थी जबकि असम एवं नगालैंड में मतदाता फोटो पहचान-पत्र नहीं बांटे गए थे.अब सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में फोटो युक्त मतदाता सूची है और 99.72 फीसदी मतदाताओं की तस्वीरें मतदाता सूची में पहले से चस्पा हैं. इसके अलावा, 99.36 फीसदी मतदाताओं को एपिक दिए गए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिलेरी क्लिंटन का ऐलान- 2020 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ूंगीहिलेरी क्लिंटन का ऐलान- 2020 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ूंगीपूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह 2020 राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी. क्लिंटन ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने किसी प्रकार के चुनाव प्रचार की संभावना से भी इनकार किया.
Read more »

कांग्रेस ने मजबूत कैंडिडेट उतारकर मुकाबला बनाया त्रिकोणीय, गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें!_Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT– News18 Hindiकांग्रेस ने मजबूत कैंडिडेट उतारकर मुकाबला बनाया त्रिकोणीय, गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें!_Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी से 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया हैं. इन 11 प्रत्याशी में से अधिकतर वही हैं जो 2009 और 2014 में चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मजबूत कैंडिडेट उतारकर गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. इन 11 सीटों में से गठबंधन की तरफ से सपा को चार और बसपा को पांच सीटें मिली हैं. Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT
Read more »

चाबहार में बहार से ग्वादर में सन्नाटा, पाक-चीन को बड़ा घाटाचाबहार में बहार से ग्वादर में सन्नाटा, पाक-चीन को बड़ा घाटाईरान से सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में भारत द्वारा विस्तार दिए गया चाबहार बंदरगाह पाकिस्तान में चीन के सहयोग से विस्तार दिए जा रहे ग्वादर बंदरगाह का रणनीतिक जवाब है.
Read more »

अमेरिका के इस कस्बे में लोगों ने बकरी को चुना मेयर– News18 हिंदीअमेरिका के इस कस्बे में लोगों ने बकरी को चुना मेयर– News18 हिंदीएक स्कूल टीचर की बकरी लिंकन कस्बे के एनुअल फेस्ट के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.
Read more »

माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ़्तार वकील सुधा भारद्वाज को मिला हार्वर्ड से सम्मानमाओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ़्तार वकील सुधा भारद्वाज को मिला हार्वर्ड से सम्मानभीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ़्तारी के सात महीने बाद सुधा भारद्वाज को हार्वर्ड लॉ स्कूल की एक पोर्ट्रेट एक्ज़िबिट में जगह मिली है. कॉलेज द्वारा यह सम्मान दुनिया भर से क़ानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है.
Read more »

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaउत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaदिल्ली की राजनीति की कुर्सी उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरती है। सूबे में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
Read more »

झारखंड में 4 चरणों में होगा चुनाव, 29 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदानझारखंड में 4 चरणों में होगा चुनाव, 29 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदानलोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान होगा. झारखंड में चार चरणों में चुनाव होगा.
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:25:44