2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हिलेरी क्लिंटन को मिली थी हार
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह 2020 राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि वह राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती रहेंगी और उन मुद्दों के लिए लोगों की आवाज बुलंद करती रहेंगी जिन पर वह भरोसा करती हैं.
सीएनएन न्यूज चैनल के मुताबिक, 2016 राष्ट्रपति चुनाव की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा,"मैं इस चुनाव के लिए नहीं लड़ूंगी. लेकिन मैं उन मुद्दों के लिए अपनी बात जरूर रखती रहूंगी." अमेरिका में 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार झेलने वाली क्लिंटन ने कहा, मैं जिन बातों में यकीन करती हूं उन पर काम करना और बोलना और उनके समर्थन में खड़ा होना जारी रखूंगी. उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि लोग यह जान लें कि, मैं अपनी बात कहती रहूंगी. और मैं कहीं नहीं जा रही हूं. उन्होंने कहा, हमारे देश में क्या कुछ दांव पर लगा है, जिस तरह की चीजें फिलहाल हो रही हैं वह मुझे बहुत परेशान कर रही हैं. क्लिंटन ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने किसी प्रकार के चुनाव प्रचार की संभावना से भी इनकार किया. क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की चाह रखने वाले कई दावेदारों से बात की है और उनसे कहा है, किसी भी चीज को कम आंकने की गलती न करें. हमारे पास ट्रंप प्रशासन द्वारा तोड़े गए वादों एवं वास्तविक समस्याओं की सूची बहुत लंबी है. हिलेरी ने कहा कि उन्हें न्यूयॉर्क में रहना पसंद है और उन्होंने राज्य की सीनेटर के रूप में जो समय बिताया है उसके लिए वह बहुत आभारी हैं. हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी जीतकर इतिहास रच दिया. वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसी बड़ी पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनी थी. हिलेरी क्लिंटन की इन टिप्पणियों से उन अटकलों पर विराम लग गया है कि वह 2020 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दो पत्ती वाले चुनाव चिह्न पर दिनाकरण का दावा खारिज- Amarujalaहाईकोर्ट ने दो पत्तियों वाले चुनाव चिह्न पर दावे से जुड़ी एआईएडीएमके (अम्मा) गुट के नेता टीटीवी दिनाकरण व वीके शशिकला
Read more »
चुनाव आयुक्त ने कहा, बिल्कुल सही वक्त पर होंगे आम चुनावबैठक में विपक्षी दलों ने चुनाव आयुक्त से मांग उठाई कि सत्तारूढ़ दल की ओर से जाति, मजहब और संप्रदाय को निशाना बनाकर दिए जाने वाले भाषणों पर रोक लगनी चाहिए.
Read more »
तय समय पर ही होंगे लोकसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन आयुक्तमुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए संकल्पबद्ध है. आयोग ने बताया मतदाता पहचान पत्र समेत वैध 12 पहचान पत्रों में से मतदाता को किसी एक को लेकर मतदान केंद्र पर जाना होगा.
Read more »
दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी AAP, छह सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान– News18 हिंदीआम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दो सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात चल रही है. पहले फॉर्मूले के तहत दोनों पार्टियां 4:3 फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेगी. इनमें 4 सीटों पर आप और 3 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. वहीं, दूसरा फॉर्मूला 3:3:1 का है. इसके तहत आप-कांग्रेस 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट पर दोनों पार्टियों के समर्थित उम्मीदवार को उतारा जाएगा.
Read more »
दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 6 उम्मीदवारों का किया एलान- Amarujalaआम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अब तक 6 सीटों पर उम्मीदवारों
Read more »
अखिलेश यादव का दावा, देश को मिलने जा रहा है नया प्रधानमंत्री
Read more »
पीएम के आरोपों के बाद सतर्क हुई सरकार, पीएम श्रम योगी योजना पर किया फोकस– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पूर्व श्रमिकों को लुभाने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है. प्रदेश के करीब 6 लाख श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा.
Read more »
LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे पटना एयरपोर्ट, जन संकल्प रैली के लिए गांधी मैदान में लोगों का हुजुम– News18 हिंदीलोकसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंक रहे हैं. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हो रही इस रैली को संकल्प रैली का नाम दिया गया है.
Read more »
पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी के चुनाव लड़ने पर नहीं दिया कोई जवाबराजनीतिक सरगर्मियों के बीच पिछले दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत करके कई अटकलों को हवा दे दी थी.
Read more »
