गरीबी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर PM narendramodi ने कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर रहे. गुजरात के वस्त्रल में मोदी ने श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं.
आज के इस कार्यक्रम का होस्ट गुजरात है, लेकिन इस कार्यक्रम में इस समय पूरे देश से करीब 2 करोड़ लोग तकनीक के माध्यम से शामिल हुए हैं. गरीबी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें रात को भूखे पेट सोने का दर्द नहीं पता, उनके लिए यह एक मानसिक अवस्था हो सकती है. असंगठित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंशन योजना शुरू की जिसका नाम 'प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना' है. उन्होंने कहा, इस योजना का उद्देश्य समाज के उस पिछ्ड़े वर्ग का उत्थान करना है जिसे बाकी सरकारों ने अनदेखा कर दिया और इनके विकास को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया. इस दौरान उन्होंने लोगों से ' गरीबी हटाओ' का नारा भी लगवाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने खुद को कामगारों के मसीहा के रूप में दिखाया है. लेकिन उन्होंने अपनी सरकार के वक्त गरीबों के लिए इस तरह की एक योजना शुरू नहीं की. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने 55 साल तक देश पर शासन किया और गरीबों के नाम पर वोट लिया लेकिन उनके विकास के लिए कोई काम नहीं किया. कांग्रेस वाले कहते हैं कि गरीबी एक मानसिक अवस्था है, गरीबी जैसा कुछ नहीं है. बता दें, राहुल गांधी के गरीबी को मानसिक अवस्था बताने वाले 2013 के एक बयान का स्पष्ट रूप से हवाला देते हुए मोदी ने कहा, उनके लिए गरीबी फोटो खिंचवाने का केवल एक अवसर है. मोदी ने इस दौरान खुद को चायवाला कहते हुए कहा कि चायवाले ने 55 महीने में ऐसी योजना लाकर दी जो एक सरकार 55 साल में ऐसा नहीं कर पाई. बता दें, मंगलवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना यानी PMSYM देश के लगभग 42 करोड़ श्रमिकों, कामगारों की सेवा में समर्पित की है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
INDvsAUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, कुलदीप यादव ने हैंड्सकॉम्ब को किया आउटभारत इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी-20 सीरीज में हार झेलने के बाद उतर रहा है.
Read more »
अभिनंदन को छोड़ने के बाद अब इमरान को चाहिए नोबेल शांति पुरस्कारइस्लामाबाद। भारत के साथ तनाव दूर करने की प्रधानमंत्री इमरान खान की कोशिशों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनका समर्थन करने के लिए पाकिस्तान की संसद में शनिवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को निचले सदन नेशनल असेंबली के सचिवालय में यह प्रस्ताव सौंपा।
Read more »
UPA ने बढ़े हुए को घटाया और हमने घटे हुए को बढ़ाया : नरेन्द्र मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बढ़ी हुई विकास दर को घटाने का काम किया, जबकि हमने उसे बढ़ाने का काम किया।
Read more »
कर्नाटक: पिता ने 3 साल के बच्चे को सिगरेट से दागा, बोला- शैतान को भगाना थाहरीश ने सिगरेट से अपने 4 साल के मासूम को दाग दिया। इसके बाद जब पृथ्वी दर्द से चिल्लाने लगा तो वो उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। यहां उस वक्त चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज तो कर दिया लेकिन कुछ ही दिनों बाद पृथ्वी के जख्म पर इनफेक्शन हो गया।
Read more »
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
ओआईसी पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, बोली- देश को एनडीए ने बेच दिया
Read more »
दुश्मन को फिर ढेर करने को बेताब 'फाइटर' अभिनंदन, लौटना चाहते हैं कॉकपिट मेंपाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मिग-21 से ढेर करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जल्द कॉकपिट में लौटना चाहते हैं. उन्होंने इसको लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है.
Read more »
ICC को देना होगा इतने करोड़ का टैक्स, BCCI को मिली मोहलतबीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘मनोहर ने स्पष्ट रूप से कहा कि कर में छूट के बारे में बीसीसीआई को फैसला करने की जरूरत है।’’
Read more »
Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए Tata कर रहा Blackbird को तैयार- AmarujalaBlackbird कॉम्पैक्ट SUV Tata का वो पहला 4 मीटर से लम्बा प्रोडक्ट होगा जो Tata के Alfa प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। वहीं कंपनी इस पर दूसरा
Read more »
