सबसे अधिक 80 सीट वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होगा चुनाव IndiaElects
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. सबसे अधिक 80 सीट वाली उत्तर प्रदेश में सातों चरणों में चुनाव होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी. जानिए किस चरण में किस सीट पर चुनाव होगा-पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी जबकि मतदान 11 अप्रैल को होगा.
इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण की अधिसूचना 19 मार्च को जारी होगी, जिसका मतदान 18 अप्रैल को होगा. इस चरण में भी कुल 8 लोकसभा सीटों नगीना , अमरोहा, बुलंदशहर , अलीगढ़, हाथरस , मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे. चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी. इसके तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा. इस चरण में 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिए वोट डाले जाएंगे.चौथे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी. इसका मतदान 29 अप्रैल को होगा. इस चरण में कुल 13 सीटों शाहजहांपुर , खीरी, हरदोई , मिश्रिख , उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन , झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे. पांचवें चरण के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी जबकि मतदान 6 मई को होगा. पांचवें चरण में कुल 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज , लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी , बाराबंकी , फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा. छठे चरण के चुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी जबकि इस चरण का मतदान 12 मई को होगा. इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज , आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही समेत कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा. लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की अधिसूचना 22 अप्रैल को जारी की जाएगी. इसके तहत मतदान 19 मई को होगा. इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव , घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज समेत कुल 13 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे. मतों की गणना 23 मई को की जाएगी. बता दें, 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में बीजेपी ने 71, अपना दल ने 2, कांग्रेस ने 2 और सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यूटर्न, पत्नी डिंपल को फिर कन्नौज से दिया टिकटसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करीब दो साल पहले ऐलान किया था कि उनकी पत्नी डिंपल यादव साल 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि समाजवादी पार्टी ने उनको कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया है.
Read more »
चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, आम चुनाव के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- Amarujalaसंभावना है कि आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
चुनाव आयोग की चेतावनी, चुनाव अभियान में सैनिकों की तस्वीरों का इस्तेमाल ना करें राजनीतिक दलचुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपने चुनाव अभियान में सैनिकों और सैन्य अभियानों की तस्वीर का इस्तेमाल करने से बचने को कहा ElectionCommissionOfIndia ElectionCommission
Read more »
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, कुछ देर में होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलानECI press conference Election Date Announce news and updates | आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा और सिक्किम के साथ जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो सकती हैं 2014 में 7 अप्रैल से 12 मई के बीच मतदान हुआ था, 16 मई को नतीजे आए थे googletag.cmd.push(function(){googletag.display('article_mid_slot_div_1');}); नई दिल्ली. लोकसभा और इसके साथ होने वाले पांचराज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया जाएगा।
Read more »
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaदिल्ली की राजनीति की कुर्सी उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरती है। सूबे में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस की 10 बड़ी बातेंदस प्वाइंट में समझते हैं चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी घोषणाएं.
Read more »
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश क्यों है इतना अहम– News18 हिंदी2019 की लड़ाई में उत्तर प्रदेश सबसे अहम होता जा रहा है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों किसी कीमत पर उत्तर प्रदेश जीतना चाहते हैं. कांग्रेस ने तो उत्तर प्रदेश जीतने के लिए अपने सबसे बड़े मोहरे प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतार दिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: सबसे कड़ी होगी उत्तर प्रदेश की सियासी परीक्षा-Navbharat TimesLucknow Samachar: बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती ओबीसी वोट को संभालकर रखने की है। 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में इसी वोट की बदौलत पार्टी ने ऐतिसाहिक जीत हासिल की थी।
Read more »
