Krishan Avtar Katha: कृष्ण अवतार की कथा, तब काली को लेना पड़ा कृष्ण अवतार और शिवजी बन गए राधा

Janmashtami 2025 News

Krishan Avtar Katha: कृष्ण अवतार की कथा, तब काली को लेना पड़ा कृष्ण अवतार और शिवजी बन गए राधा
Krishna AvatarRadha Krishna AvatarRadha Krishna Kiske Avatar Hai
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

Krishan Janmashtami 2025 Avtar Katha: राधा-कृष्ण के अवतार को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। इनमें प्रभु के अवतार लेने के रहस्यों के बारे में बताया गया है। ठीक इसी तरह महाभागवत में एक कथा आती है, जिसमें दावा किया गया है कि भगवान कृष्ण मां काली के अवतार हैं जबकि राधा जी के रूप में भगवान शिव अवतरित हुए थे। आइये इस कथा के बारे में जानते...

Shri Krishan Avtar Katha: प्रभु की लीला तो प्रभु ही जानें! महाभागवत की एक कथा यह बताती है कि शिव जी राधा हैं और मां काली ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया है। ये कथा बड़ी ही रोचक है जहां भगवान शिव की मन की इच्छा पूरी करने के लिए मां काली ये स्वरूप धारण करती हैं। आइये जन्माष्टमी की पावन अवसर पर इस कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं। शिवजी के मन में आई अभिलाषाकथा इस प्रकार है कि एक बार परमकौतुकी लीलामय भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा, हे देवी! अगर तुम मुझ पर प्रसन्न हो तो तुम पृथ्वी पर कहीं जाकर पुरुष के रूप में अवतार लो और मैं स्त्री रूप धारण करूंगा। यहां जैसे मैं तुम्हारा प्रियतम स्वामी और तुम मेरी प्राण प्रिय हो, ठीक उसी तरह वहां तुम मेरे स्वामी बनो और मैं तुम्हारी पत्नी बनूंगा। मेरी यही इच्छा है। तुम मेरी सभी इच्छाओं को पूरा करती हो। इसे भी पूरा करो। देवी पार्वती ने स्वीकार की इच्छाइसके बाद शक्तिमान की इच्छा पूरा करने के लिए शक्ति की देवी मां पार्वती ने कहा, नवीन मेघ के समान कान्तिमयी जो मेरी भद्रकाली नामक मूर्ति है, वही श्री कृष्ण रूप में धरती पर अवतार लेगी और अब आप भी अपने अत्यन्त स्त्रीरूप धारण कीजिये। तब भगवान शिव पूरी तरह संतुष्ट होकर कहते हैं, मैं तुम्हारी कामना से धरती पर 9 रूपों में प्रकट होऊंगा। मैं खुद वृषभानुनन्दिनी राधाजी के तौर पर अवतार लूंगा। तु्म्हारी प्राणप्रिया बनकर तुम्हारे साथ घूमूंगा। इसके साथ ही मेरी आठ मूर्तियां आठ रमणियों के रूप में प्रकट होंगी और वे ही मनोहरनयना श्रीरुक्मिणी और सत्यभामा आदि तुम्हारी पटरानियां होंगी। इसके अतिरिक्त जो मेरे भैरवगण हैं, वे भी रमणीरूप धारण करे भूतलपर अवतरित होंगे।राधा-कृष्ण अवतार का रहस्यभगवान शिव की इन बातों को सुनकर देवी कहती हैं, आपकी इच्छा सफल हो। मैं आपकी इन सभी मूर्तियों के साथ यथोचित विहार करूंगी। हे प्रभु, मेरी जया और विजया नामक दो सखियां हैं, वे पुरुष रूप में श्रीदामा और सुदामा होंगी। भगवान विष्णु के साथ मेरा पहले ही निर्णय हो चुका है कि वे हलायुध रूप में मेरे बड़े भाई के तौर पर अवतार लेंगे। वे हमेशा मेरे प्रिय कार्यों का साधन करेंगे। उनका नाम बलराम होगा। इस तरह मैं आपका काम सिद्ध करके अपनी कीर्ति को स्थापित करके फिर से धरती से लौट आऊंगी। इसी फैसले के बाद पृथ्वी और ब्रह्माजी की प्रार्थना पर पार्वती जी ने श्रीकृष्ण और शिव जी ने राधा रूप में अवतार लिया। यह एक कल्प में राधा-कृष्ण अवतार का बाहरी रहस्य है, जो महाभागवत के आधार पर बताया जाता है।.

Shri Krishan Avtar Katha: प्रभु की लीला तो प्रभु ही जानें! महाभागवत की एक कथा यह बताती है कि शिव जी राधा हैं और मां काली ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया है। ये कथा बड़ी ही रोचक है जहां भगवान शिव की मन की इच्छा पूरी करने के लिए मां काली ये स्वरूप धारण करती हैं। आइये जन्माष्टमी की पावन अवसर पर इस कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं। शिवजी के मन में आई अभिलाषाकथा इस प्रकार है कि एक बार परमकौतुकी लीलामय भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा, हे देवी! अगर तुम मुझ पर प्रसन्न हो तो तुम पृथ्वी पर कहीं जाकर पुरुष के रूप में अवतार लो और मैं स्त्री रूप धारण करूंगा। यहां जैसे मैं तुम्हारा प्रियतम स्वामी और तुम मेरी प्राण प्रिय हो, ठीक उसी तरह वहां तुम मेरे स्वामी बनो और मैं तुम्हारी पत्नी बनूंगा। मेरी यही इच्छा है। तुम मेरी सभी इच्छाओं को पूरा करती हो। इसे भी पूरा करो। देवी पार्वती ने स्वीकार की इच्छाइसके बाद शक्तिमान की इच्छा पूरा करने के लिए शक्ति की देवी मां पार्वती ने कहा, नवीन मेघ के समान कान्तिमयी जो मेरी भद्रकाली नामक मूर्ति है, वही श्री कृष्ण रूप में धरती पर अवतार लेगी और अब आप भी अपने अत्यन्त स्त्रीरूप धारण कीजिये। तब भगवान शिव पूरी तरह संतुष्ट होकर कहते हैं, मैं तुम्हारी कामना से धरती पर 9 रूपों में प्रकट होऊंगा। मैं खुद वृषभानुनन्दिनी राधाजी के तौर पर अवतार लूंगा। तु्म्हारी प्राणप्रिया बनकर तुम्हारे साथ घूमूंगा। इसके साथ ही मेरी आठ मूर्तियां आठ रमणियों के रूप में प्रकट होंगी और वे ही मनोहरनयना श्रीरुक्मिणी और सत्यभामा आदि तुम्हारी पटरानियां होंगी। इसके अतिरिक्त जो मेरे भैरवगण हैं, वे भी रमणीरूप धारण करे भूतलपर अवतरित होंगे।राधा-कृष्ण अवतार का रहस्यभगवान शिव की इन बातों को सुनकर देवी कहती हैं, आपकी इच्छा सफल हो। मैं आपकी इन सभी मूर्तियों के साथ यथोचित विहार करूंगी। हे प्रभु, मेरी जया और विजया नामक दो सखियां हैं, वे पुरुष रूप में श्रीदामा और सुदामा होंगी। भगवान विष्णु के साथ मेरा पहले ही निर्णय हो चुका है कि वे हलायुध रूप में मेरे बड़े भाई के तौर पर अवतार लेंगे। वे हमेशा मेरे प्रिय कार्यों का साधन करेंगे। उनका नाम बलराम होगा। इस तरह मैं आपका काम सिद्ध करके अपनी कीर्ति को स्थापित करके फिर से धरती से लौट आऊंगी। इसी फैसले के बाद पृथ्वी और ब्रह्माजी की प्रार्थना पर पार्वती जी ने श्रीकृष्ण और शिव जी ने राधा रूप में अवतार लिया। यह एक कल्प में राधा-कृष्ण अवतार का बाहरी रहस्य है, जो महाभागवत के आधार पर बताया जाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Krishna Avatar Radha Krishna Avatar Radha Krishna Kiske Avatar Hai Radha Krishna Incarnation जन्माष्टमी 2025 राधा कृष्ण अवतार राधा कृष्ण किसके अवतार है Janmashtami Story Krishna Janmashtami

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sawan 2025: क्यों महादेव को लेना पड़ा हनुमान जी का अवतार, कैसे हुआ अंजनी पुत्र का जन्म, जानिए पौराणिक कथाSawan 2025: क्यों महादेव को लेना पड़ा हनुमान जी का अवतार, कैसे हुआ अंजनी पुत्र का जन्म, जानिए पौराणिक कथाLord Shiva Hanuman Avatar: वैसे तो शिव पुराण (Shiv Puran) में महादेव के अनेक अवतारों के बारे में बताया गया है. हनुमान जी शिव के अवतार हैं और हनुमान जी की माता अंजनी ने तपस्या की और शिव को ही अपने पुत्र के रूप में पाने का वारदान पाया.
Read more »

Sawan 2025: महादेव को क्यों लेना पड़ा महाभयंकर वीरभद्र अवतार! सावन में पढ़ें शिव जी की रोचक कथाSawan 2025: महादेव को क्यों लेना पड़ा महाभयंकर वीरभद्र अवतार! सावन में पढ़ें शिव जी की रोचक कथाVeerbhadra Avatar Ki Katha In Hindi: शिवजी के कुल 19 अवतारों में से अति भयंकर अवतार वीरभद्र अवतार की बहुत चर्चा होती है. जिसका राजा दक्ष से गहरा संबंध है. महादेव की कथा आइए जानें.
Read more »

Mahadev Ki Katha: मृत्यु का राज महाभयंकर! महादेव को क्यों लेना पड़ा काल भैरव का अवतार, पढ़ें रोचक कथाMahadev Ki Katha: मृत्यु का राज महाभयंकर! महादेव को क्यों लेना पड़ा काल भैरव का अवतार, पढ़ें रोचक कथाKaal Bhairav ke avatar Ki Katha in hindi: काल भैरव कैसे काशी में बस गए, शिवजी ने किसे मृत्यु का राज बताया और किसने ब्रह्मा जी का सिर उनके धड़ से अलग कर दिया? आइए इस बारे में पूरी कथा जानें.
Read more »

Masik Shivratri 2025: किस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? यहां जानें शुभ मुहूर्त और योगMasik Shivratri 2025: किस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? यहां जानें शुभ मुहूर्त और योगभाद्रपद Bhadrapada Shivratri 2025 का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस महीने में भक्ति भाव से भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। वहीं शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी मनाई जाती...
Read more »

टीवी पर कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोहा मन, माधव समझकर पूजने लगे थे दर्शक, कृष्ण लीला से मोह लिया फैंस का मनटीवी पर कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोहा मन, माधव समझकर पूजने लगे थे दर्शक, कृष्ण लीला से मोह लिया फैंस का मनJanmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है.
Read more »

Janmashtami 2025 Vrat Katha, Puja Vidhi: जन्माष्टमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री, इसके बिना अधूरा रह जाएगा आपका व्रतJanmashtami 2025 Vrat Katha, Puja Vidhi: जन्माष्टमी व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री, इसके बिना अधूरा रह जाएगा आपका व्रतKrishan Janmashtami Vrat Katha In Hindi: जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है, जो भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में अवतार लिया। उन्होंने अपनी लीलाओं से दुष्टों का नाश किया और धर्म की स्थापना की, जिससे संसार में सुख और शांति का संचार हुआ। पढ़ें...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:34:00