Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है.
Happy Janmashtami 2025 : जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है. पिछले चार दशकों में ‘महाभारत’, ‘रामायण’, ‘श्री कृष्ण ा’, ‘राधा कृष्ण ’, ‘सिया के राम’, ‘विष्णु पुराण’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे धार्मिक टीवी शो ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी.
इनमें एक्टर्स ने भगवान कृष्ण का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक इन्हें सचमुच ‘कान्हा’ मानकर सम्मान भी देने लगे. इन कलाकारों ने न केवल कृष्ण की शरारत, प्रेम और बुद्धिमत्ता को पर्दे पर उतारा, बल्कि उनके उपदेशों को भी जीवंत किया, जो आज भी प्रासंगिक हैं. शो में निभाए माधव के बाल रूप की बात हो, युवा अवतार या दूसरा रूप, हर अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. नितीश भारद्वाज बने कृष्ण बीआर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ साल 1988 में आई थी, जिसमें नितीश भारद्वाज ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई. उनके शांत स्वभाव, बुद्धिमत्ता और गीता ज्ञान की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. दर्शक उन्हें देखकर स्क्रीन पर ही नतमस्तक हो जाते थे. ‘श्री कृष्णा’ साल 1993 में आई थी, जिसमें सर्वदमन डी. बनर्जी ने वयस्क कृष्ण और स्वप्निल जोशी ने किशोर कृष्ण की भूमिका निभाई. सर्वदमन की शांत मुस्कान और गहरे अभिनय ने कृष्ण के दार्शनिक पक्ष को उजागर किया, जबकि स्वप्निल ने माखनचोर कृष्ण की मासूमियत को जीवंत किया. सौरभ जैन भी बने कृष्ण साल 2013 की ‘महाभारत’ में सौरभ राज जैन ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया. उनकी प्रभावशाली आवाज और गंभीर अभिनय शैली वास्तव में नई पीढ़ी को कृष्ण के करीब लाने में सफल रही. एक इंटरव्यू में सौरभ ने बताया था कि लोग उन्हें देखकर काफी सम्मान देते हैं और हाथ जोड़कर जय श्री कृष्ण और राधे-राधे भी कहते हैं. सुमेध मुद्गलकर ने कृष्णा बन जीता दिल वहीं, ‘राधाकृष्ण’ में सुमेध मुद्गलकर ने युवा कृष्ण की भूमिका में जान डाल दी. राधा के साथ उनकी केमिस्ट्री और कृष्ण की शरारतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘जय श्री कृष्णा’ में धृति भाटिया ने बाल कृष्ण का किरदार निभाकर हर किसी को अपनी मासूमियत से मोह लिया. इन अभिनेताओं ने तन-मन से श्री कृष्ण के किरदार को अपनाया, जिससे दर्शकों का विश्वास और गहरा हुआ. इसके अलावा, मृणाल जैन ने ‘कहानी हमारी महाभारत की’, विशाल करवाल ने ‘द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण’ और सुदिप साहिर ने ‘परमावतार श्री कृष्ण’ में माधव के किरदार को बखूबी निभाया.
Nitish Bharadwaj Sarvadaman D Banerjee Swapnil Joshi Sourabh Raaj Jain Sumedh Mudgalkar Dhriti Bhatia Saurabh Pandey Krishna नितीश भारद्वाज सर्वदमन डी. बैनरजी स्वप्नील जोशी सौरभ राज जैन सुमेध मुदगलकर धृति भाटिया सौरभ पांडे कृष्ण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरा मन 19 का, मैं अभी भी खुद को जवान समझता हूं : जैकी श्रॉफमेरा मन 19 का, मैं अभी भी खुद को जवान समझता हूं : जैकी श्रॉफ
Read more »
युवराज, शिखर, भज्जी ने तो पाकिस्तान को दिया जवाब, पर WCL के को-ओनर अजय देवगन का क्या? जिनकी लीग में खेल रहे भारत के दुश्मन!वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सवाल उठाए थे।
Read more »
बरसात में सुबह की चाय को खास बनाने के लिए घर पर बनाएं क्रिस्पी साबुदाना चिप्स, नोट करें रेसिपीSabudana Chips Recipe: बरसात में कुछ ना कुछ चाय के साथ खाने का अलग आपका मन कर रहा है, तो आप क्रिस्पी साबुदाना चिप्स को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Read more »
एक्ट्रेस के प्यार में दीवाना बिजनेसमैन, लग्जरी छोड़ किराए के घर में बसाया आशियाना, की शादीटीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने भले ही बिजनेसमैन दीपक चौहान से अरेंज मैरिज की थी, लेकिन इससे पहले कपल ने एक दूसरे को समझने का वक्त लिया था.
Read more »
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में टेंशन, संजू सैमसन ने टीम का साथ छोड़ने का बनाया मनराजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर आईपीएल 2025 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। संजू सैमसन आगामी सीजन में इस टीम को छोड़ने का मन बना लिया है।
Read more »
लगता है राहुल गांधी ने हमेशा विपक्ष में रहने का मन बना लिया है: पीयूष गोयलबिजनेस टुडे के India100 समिट में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत पर इस तरह के तंज का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि विदेशी आलोचनाओं (दूसरे देशों द्वारा भारत की आलोचना) का समर्थन करके देश की आर्थिक प्रगति को कमजोर नहीं किया जा सकता.
Read more »
