Kia Sonet Vs Maruti Fronx: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर

Kia Sonet News

Kia Sonet Vs Maruti Fronx: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर
Maruti FronxCompact SUV ComparisonSUV Features
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 53%

Kia Sonet Vs Maruti Fronx: भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में किआ की सोनेट और मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स को ऑफर किया जाता है। इन दोनों एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और इंजन को दिया जाता है। किस एसयूवी को खरीदना बेहतर होगा। आइए जानते...

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की हर महीने बड़ी संख्‍या में बिक्री की जाती है। इस सेगमेंट में किआ की ओर से सोनेट और मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स को ऑफर किया जाता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना ज्‍यादा बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Kia Sonet Vs Maruti Fronx फीचर्स किआ की सोनेट में में एलईडी लाइट्स, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 10.

25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, बोस ऑडियो सिस्‍टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, एयर प्‍यूरीफायर, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, रियर एसी वेंट, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी फ्रॉन्‍क्‍स को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्‍पॉयलर, स्किड प्‍लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, फैब्रिक सीट, टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, की-लैस एंट्री, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, हाइट एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, फुटवेल इलूमिनेशन, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्‍पीकर, दो ट्वीटर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। Kia Sonet Vs Maruti Fronx इंजन किआ सोनेट में 1.2 लीटर स्‍मार्टस्‍ट्रीम, एक लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन शामिल हैं। इस एसयूवी में इंंजन के साथ ही ट्रांसमिशन के भी कई विकल्‍प मिलते हैं, जिनमें 5स्‍पीड मैनुअल, 6स्‍पीड आईएमटी, 7स्‍पीड डीसीटी, 6स्‍पीड मैनुअल, 6स्‍पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं। वहीं मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स में 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेडिट, 1.2 लीटर सीएनजी और एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन से इसे 20.02 से लेकर 22.89 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं। Kia Sonet Vs Maruti Fronx कीमत किआ की ओर से सोनेट को भारत में 7.30 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये है। वहीं मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स को भारत में 6.85 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है। किआ सोनेट और मारुति फ्रॉन्क्स में से आपकी पहली पसंद कौन सी होगी? प्रीमियम फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए किआ सोनेट किफायती और बेहतर माइलेज के लिए मारुति फ्रॉन्क्स Vote Please select atleast one option Vote added succesfully

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Maruti Fronx Compact SUV Comparison SUV Features SUV Engine SUV Price Best Compact SUV Car Comparison India New Delhi Auto News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चांदी ₹6,251 गिरकर ₹2.60 लाख पर आई: मारुति सुजुकी की कारें महंगी होंगी; जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन रिकॉर्ड...चांदी ₹6,251 गिरकर ₹2.60 लाख पर आई: मारुति सुजुकी की कारें महंगी होंगी; जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन रिकॉर्ड...business-news-update-share-market-gold-silver-petrol-diesel-updates-Maruti suzuki cars expensive tata nexon sales record
Read more »

Maruti Victoris ने 4 महीनों में बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, जानें फीचर्स और कीमतMaruti Victoris ने 4 महीनों में बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, जानें फीचर्स और कीमतMaruti Victoris मिड साइज एसयूवी की बिक्री में तेजी, 4 महीनों में 50 हजार यूनिट्स की बिक्री, बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ बाजार में धूम मचा रही है।
Read more »

Maruti Victoris Sale: मारुति विक्टोरिस ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया, 50,000 यूनिट्स की बिक्रीMaruti Victoris Sale: मारुति विक्टोरिस ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया, 50,000 यूनिट्स की बिक्रीMaruti Suzuki की मिड-साइज एसयूवी Maruti Victoris ने लॉन्च के मात्र चार महीनों में 50,000 यूनिट्स बेचकर बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह एसयूवी अपने हाई-टेक फीचर्स, दमदार इंजन विकल्पों (हाइब्रिड और CNG) और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को लुभा रही है, जो इसे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय बना रहा है।
Read more »

क्या भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचेगा: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला; टीम इंडिया ट...क्या भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचेगा: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला; टीम इंडिया ट...U19 ODI World Cup 2026 Semi-Final (India Vs Afghanistan) Live Score/Result Update; Follow IND Vs AFG Playing 11, Match Score, Records And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

Renault Duster vs Maruti Grand Vitara: आमने-सामने आ गईं दो Hybrid SUV! दोनों में कौन बेहतर?Renault Duster vs Maruti Grand Vitara: आमने-सामने आ गईं दो Hybrid SUV! दोनों में कौन बेहतर?Renault Duster vs Maruti Grand Vitara: नई Renault Duster 2026 में मॉडर्न डिजाइन, पावरफुल इंजन और एडवांस्ड ADAS के साथ लौटी है. वहीं, Maruti Grand Vitara हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है.
Read more »

Nissan का कमबैक! इस दिन लॉन्च होगी 7-सीटर फैमिली कार GraviteNissan का कमबैक! इस दिन लॉन्च होगी 7-सीटर फैमिली कार GraviteNissan Gravite को कंपनी आगामी 17 फरवरी को लॉन्च करेगी. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Ertiga जैसी कारों से है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:10