U19 ODI World Cup 2026 Semi-Final (India Vs Afghanistan) Live Score/Result Update; Follow IND Vs AFG Playing 11, Match Score, Records And Updates On Dainik Bhaskar.
सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला; टीम इंडिया टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारीअंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट एक भी मैच नहीं हारी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम ने अब तक पांच बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चार बार टीम रनर-अप भी रह चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर 10वीं बार फाइनल में पहुंचने पर होगी। भारत के बाद सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। वहीं अफगानिस्तान की टीम अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है।भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ हेड टु हेड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान टीम की विनिंग परसेंटेज 83.
33 प्रतिशत रहा है। वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है।इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 199 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 80 रन रहा है। कुंडू ने 82.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 16 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.72 की है। पिछले मैच में ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी लिया है।इस अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेकेंड टॉप स्कोरर अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा हैं। उन्होंने 5 मैचों में 325 रन बनाए हैं। बेस्ट स्कोर 163 रन का रहा है और उन्होंने 103.83 की तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं गेंदबाजी में नूरिस्तानी उमरजई ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 9 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.65 की रही है।हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। यहां बाउंस और स्पीड अच्छी रहती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। स्क्वायर और स्ट्रेट बाउंड्रीज थोड़ी छोटी हैं। इस मैदान पर टीमों ने 5.13 के रन रेट से रन बनाए हैं, जो मौजूदा टूर्नामेंट के सभी पांच वेन्यू में सर्वाधिक है। इसलिए सेमीफाइनल मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है।4 फरवरी को हरारे में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की 25% आशंका जताई गई है।आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू , वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, और अकील खान।भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और प्रमुख खबरें देखी जा सकती हैं।मुंबई में 12 और कोलंबो में 8 टीमों के कप्तान शामिल होंगे, टूर्नामेंट 7 फरवरी से3 के नाम 2-2 वर्ल्ड कप, भारत ने 67% मैच जीते; 46 बार 200+ स्कोर भी बनाएगुजरात को 7 विकेट से हराया, रोड्रिग्ज ने 41 रन बनाए; अब RCB से मैचआकाशीय बिजली से दो की मौत, किसान जिंदा जलाहिमाचल में अटल टनल में एवलांच गिराउत्तरकाशी में बर्फबारी, प्रदेशभर में बारिश की संभावनाश्रीगंगानगर में अगले सप्ताह बारिश की संभावना
IND Vs AFG LIVE U19 World Cup 2026 Henil Patel Deepesh Devendran Vaibhav Suryavanshi Ayush Mhatre U19 World Cup Semi-Final 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलानबांग्लादेश: पुर्बाचल प्लॉट स्कैम मामले में शेख हसीना को 10 साल की सजा का ऐलान
Read more »
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी तक राजकीय दौरे पर भारत आएंगेसेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी तक राजकीय दौरे पर भारत आएंगे
Read more »
IND vs AFG U19: रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की दिशा में आगे बढ़ने उतरेगा भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामनाआयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसका बुधवार
Read more »
Boy Jumps To Death: পাব-এ মদ্যপানের পরে দশম শ্রেণির ছাত্রের ৭ তলা থেকে মরণঝাঁপ! ভয়? আতঙ্ক? বিষাদ?Class 10 Bengaluru Boy Jumps To Death From 7th Floor After Drinking At Pub
Read more »
अंडर-19 विश्व कप: बेकार गया ओलिवर पीक का शतक, सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हरायाU19 WC England beat Australia in semi final: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
Read more »
इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान ...England U19 World Cup Final Berth | Defeats Australia by 27 Runs. Follow Latest Updates.
Read more »
