विजय सेल्स Apple iPhone 17 Pro पर शानदार डील दे रहा है। Amazon-Flipkart के बजाय, यहां यह प्रीमियम स्मार्टफोन डिस्काउंट के बाद ₹1,32,490 में उपलब्ध है। HDFC बैंक कार्ड से ₹4,500 की अतिरिक्त छूट के साथ, कुल ₹6,910 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत ₹1,27,990 हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर से और भी बचत कर सकते हैं। यह लेटेस्ट iPhone खरीदने का एक बेहतरीन...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी किसी प्रीमियम स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का मन बना चुके हैं, तो विजय सेल्स अभी Apple के लेटेस्ट iPhone 17 Pro पर सबसे जबरदस्त डील दे रहा है। जी हां, Amazon-Flipkart नहीं बल्कि विजय सेल्स पर ये डील मिल रही है। डिस्काउंट के बाद फ्लैगशिप फोन की कीमत थोड़ी कम हो गई है लेकिन बड़ा फेस्टिव-स्टाइल प्राइस कट नहीं हुआ है। हालांकि अभी भी Apple के लेटेस्ट Pro iPhone पर मिलने वाली ये सबसे अच्छी डील्स में से एक बन गई है। चलिए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं। iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर एप्पल ने पिछले साल 2025 में iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। हालांकि अभी ये डिवाइस विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर डिस्काउंट के बाद सिर्फ 1,32,490 रुपये में लिस्टेड है। यानी बिना किसी बैंक ऑफर के फोन पर 2,410 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि बैंक ऑफर्स के साथ तो आप और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ तो आपको 4,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। ऑफर अप्लाई करने के बाद तो फोन की कीमत सिर्फ 1,27,990 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर आपको फोन पर 6,910 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं विजय सेल्स एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जहां से आप आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के बेस पर और बचत कर सकते हैं। iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 Pro में 6.
3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का ProMotion, ऑलवेज-ऑन मोड और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग डिस्प्ले है। फोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए Ceramic Shield 2 है। डिवाइस A19 Pro चिपसेट, 12GB तक RAM के साथ आता है। फोन में पीछे ट्रिपल रियर 48-मेगापिक्सल कैमरा है, जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह भी पढ़ें- Apple Valentines Day sale 2026: MacBooks, iPhones और दूसरे प्रोडक्ट पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Vijay Sales Offer Iphone 17 Pro Discount Apple Iphone Deal HDFC Bank Offer Smartphone Deals Premium Smartphone Iphone Price Cut Latest Iphone Technology News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में चार साल बाद रहा फरवरी का सबसे ठंडा दिन, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; मंगलवार के लिए IMD यलो अलर्टदिल्ली में सोमवार को फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जो चार सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान 17.
Read more »
28 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung फोन, Flipkart पर ऑफरSamsung Galaxy S25 Plus price drop: नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung के फोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. कई हजार रुपये की आप बचत कर सकते हैं.
Read more »
iPhone वालों के लिए आ रहा है बड़ा अपडेट, ट्रांसफर टू एंड्रॉयड समेत मिलेंगे कई फीचर्सApple जल्द ही करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.
Read more »
सूर्य ग्रहण: 17 फरवरी से इन 5 राशियों को सावधान!फरवरी 17 को होने वाले सूर्य ग्रहण के कारण, 5 राशियों के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यहां जानें इसके बारे में।
Read more »
Nissan का कमबैक! इस दिन लॉन्च होगी 7-सीटर फैमिली कार GraviteNissan Gravite को कंपनी आगामी 17 फरवरी को लॉन्च करेगी. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Ertiga जैसी कारों से है.
Read more »
Redmi Note 15 Pro सीरीज की सेल शुरू, मिलेगा 200MP का कैमरा, इतना है डिस्काउंटRedmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को अब खरीदा जा सकता है. ये फोन्स पिछले हफ्ते लॉन्च हुए थे, जिन्हें आप Amazon से खरीद सकते हैं. इसमें 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा. दोनों ही फोन्स AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. इनमें फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलता है. आइए जानते हैं इनकी कीमत.
Read more »
