JAYAPRADA-AZAM KHAN RIVALRY IN RAMPUR ELECTION SEAT/आजम खान से इसलिए खुन्नस खाती हैं जयाप्रदा– News18 Hindi

United States News News

JAYAPRADA-AZAM KHAN RIVALRY IN RAMPUR ELECTION SEAT/आजम खान से इसलिए खुन्नस खाती हैं जयाप्रदा– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 192 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

आजम खान और जया प्रदा के बीच इसलिए है छत्तीस का आंकड़ा AzamKhan

तेलुगूदेशम पार्टी से लेकर बीजेपी तक के सफर में बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हमेशा विवादों में भी रही हैं.पूर्व सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने जब 25 मार्च को भाजपा का दामन थामा तो चर्चाएं शुरू हो गईं कि वो रामपुर से चुनाव लड़ेंगी.

तेलुगूदेशम पार्टी से लेकर बीजेपी तक के सफर में बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हमेशा विवादों में भी रही हैं...पूर्व सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने जब 25 मार्च को भाजपा का दामन थामा तो चर्चाएं शुरू हो गईं कि वो रामपुर से चुनाव लड़ेंगी. फिर ऐसा ही हुआ बीजेपी ने उन्हें उस रामपुर से लड़ने के लिए टिकट दिया, जहां से वो पहले समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी थीं लेकिन आजम खान के साथ उनकी अदावत के चर्चे भी जाहिर थे.जया प्रदा और आजम खान के बीच रामपुर का संसदीय चुनाव फिर दोनों के आरोपों-प्रत्यारोंपों में घिर चुका है. आजम खान ने उन पर फिर कुछ ऐसी टिप्पणियां की हैं, जो विवादों को जन्म दे रही हैं. वहीं जया प्रदा लगातार कह रही हैं कि आजम उन्हें लगातार तरह तरह से बेइज्जत करने का कौई मौका नहीं छोड़ रहे. एक दिन पहले ही आजम ने वस्त्रों को लेकर टिप्पणी की तो भूचाल ही आ गया.जया ने पॉलिटिक्स की शुरुआत 1994 में तेलुगु देशम पार्टी से जुड़ने से की थी. बाद में चंद्रबाबू नायडू से मतभेदों के चलते समाजवादी से जुड़ीं रामपुर से सांसद भी रहीं. जया समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से दो बार सांसद रही हैं. वर्ष 2014 का चुनाव उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर बिजनौर से लड़ा था, लेकिन उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद जया प्रदा सियासी तौर पर पृष्ठभूमि में चली गईं थीं. बस कभी कभार अमर सिंह के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आ जाती थीं.2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ीं और जीती भीं. इसके बाद 2009 में वो फिर रामपुर से सांसद बनीं. लेकिन अबकी बार उनके रिश्ते आजम खान से बिगड़ चुके थे. माना जाता है कि आजम नहीं चाहते थे कि जया प्रदा को समाजवादी पार्टी फिर से रामपुर से टिकट दे लेकिन अमर सिंह के प्रभाव से उन्हें रामपुर से ही फिर समाजवादी पार्टी का टिकट मिला. अबकी बार उनकी जीत का अंतर बहुत कम हो गया. हालांकि कुछ ही समय बाद उन्हें अमर सिंह के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सपा से निकाल दिया गया.2018 में जया प्रदा ने आजम खान को फिल्म पद्मावत के किरदार अलाउद्दीन खिलजी से की थी. उनका आरोप था कि 'पद्मावत' फिल्म के अलाउद्दीन खिलजी को देखकर उन्हें आजम खान याद आ गए थे. जब वह चुनाव लड़ रही थीं तब आजम खान ने उन्हें भी बहुत प्रताड़ित किया था. इसके जवाब में आजम खान ने कहा था कि वह नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगना चाहते.जया प्रदा ने पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उन पर तेजाब हमला कराने की कोशिश की थी.जया प्रदा ने आजम खान पर उनकी न्यूड तस्वीरें प्रसारित करने का भी आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद यूपी की राजनीति में तूफान आ गया था. जो तस्वीरें वायरल हुईं थी वे morphed photos थीं. यानी एडिट कर किसी और बॉडी पर जया प्रदा का चेहरा लगा दिया था. सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, रामपुर में सीडी बांटने का आरोप भी लगा था. जया ने आजम पर ये आरोप 2009 के लोक सभा इलेक्शन के वक्त लगाया था.जया को बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी. उनकी पहली कमाई 10 रुपए थी, जो महज 12 साल की उम्र में डांस से ही हुई थी. जया उस समय स्कूल में थी. स्कूल के एक फंक्शन में जया प्रदा ने डांस किया था. वहां साउथ फिल्मों के डायरेक्टर के बी तिलक थे. जया का डांस तिलक को भा गया था. फिर उन्होंने जया को अपनी फिल्म में तीन मिनट का डांस का ऑफर किया था.अपने दौर में एक सीमित वक्त के लिए स्टार बनीं जया 90 के दशक में एक्टिंग से नाता तोड़ राजनीति में आ गईं थी. फिलहाल उन्होंने बीजेपी का दामन भले थामा हो, पर इससे पहले वे सपा की एक बड़ी नेता के तौर पर स्थापित हो रह चुकी हैं.कहा जाता है एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ को-स्टार ने गलत बर्ताव किया था. को स्टार थे दलीप ताहिल. एक सीन की शूटिंग के दौरान दलीप ताहिल ने जया को कसकर पकड़ा था. खुद से उन्हें दूर हटाने के लिए जया ने उन्हें ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. उन्होंने दलीप को फटकारते हुए कहा था ये रील लाइफ है, रियल नहीं.जया ने 1986 में प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाता से शादी की. जो पहले से शादी शुदा था. जया से शादी के बाद भी श्रीकांत ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था बल्कि जया से शादी करने के बाद, उसके पहली पत्नी से तीन बच्चे हुए. उन्होंने किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया. उनकी अपनी कोई संतान नहीं है. जया ने अपनी बहन के बेटे सिद्दू को गोद लिया हुआ है. जया की शादी शुदा ज़िंदगी के लिए कहा जाता है कि उनकी शादी-शुदा ज़िंदगी कामयाब नहीं हो पाई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जया बच्चन ने लिखी थी अमिताभ के इस सुपरहिट फिल्म की स्टोरी, खूब मशहूर हुए थे डायलॉग्सजया बच्चन ने लिखी थी अमिताभ के इस सुपरहिट फिल्म की स्टोरी, खूब मशहूर हुए थे डायलॉग्सHappy Birthday Jaya Bachchan: जया बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग के अलावा जया एक शानदार लेखिका भी हैं।
Read more »

71 की हुई जया बच्चन, सोशल मीडिया पर अभिषेक-श्वेता ने फोटो शेयर कर दी बधाई71 की हुई जया बच्चन, सोशल मीडिया पर अभिषेक-श्वेता ने फोटो शेयर कर दी बधाईबॉलीवुड डेस्क. जया बच्चन मंगलवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश किया। | 71th birthday of jaya bachchan. son abhishek bachchan and daughter shweta bachchan nanda wished her on social media bey sharing beautiful pic
Read more »

इमरान खान चाहते हैं भारत में फिर बने भाजपा सरकार, जानिए क्यों?, Pakistan PM imran khan sees better chance of peace talks with India if Modi's BJP wins election onm– News18 Hindiइमरान खान चाहते हैं भारत में फिर बने भाजपा सरकार, जानिए क्यों?, Pakistan PM imran khan sees better chance of peace talks with India if Modi's BJP wins election onm– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा बयान दिया है.
Read more »

आजम खान को रामपुर आकर बताएंगे कि बजरंगबली कौन हैं: गिरिराज सिंह– News18 हिंदीआजम खान को रामपुर आकर बताएंगे कि बजरंगबली कौन हैं: गिरिराज सिंह– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार में इन दिनों बजरंगबली की चर्चा है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बजरंगबली वाले बयान पर सपा नेता आजम खान ने पलटवार किया. आजम ने कहा अली और बजरंगबली में झगड़ा मत कराओ. मैं तो एक नाम दिए देता हूं... बजरंगअली. अब हम अली और बजरंग एक हैं.
Read more »

जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्तजयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्तजया प्रदा के खिलाफ आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.
Read more »

आजम खान के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर बोलीं जयाप्रदा- मैंने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया कि वो ऐसा कह रहे हैंआजम खान के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर बोलीं जयाप्रदा- मैंने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया कि वो ऐसा कह रहे हैंरविवार को आजम खान ने जनसभा के दौरान जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा था. - जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया... उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है. हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था.
Read more »

महिला आयोग EC से करेगा आजम खान की शिकायत, जया प्रदा बोलीं 'रद्द हो नामांकन'महिला आयोग EC से करेगा आजम खान की शिकायत, जया प्रदा बोलीं 'रद्द हो नामांकन'जया प्रदा ने कहा है, 'आजम खान सुनो, मैं तुम्हें हराकर रहूंगी और बताउंगी कि जया प्रदा क्या है. आजम खान को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए. क्‍योंकि अगर यह आदमी जीतता है तो सोचिये हमारे लोकतंत्र का क्‍या होगा.'
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: एक महीने के अंदर आजम खान पर 8 मुकदमे दर्ज– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: एक महीने के अंदर आजम खान पर 8 मुकदमे दर्ज– News18 हिंदीरामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान पर भड़काऊ भाषण देने और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एक महीने के अंदर 8 मुकदमे अबतक दर्ज हो चुके है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:04