जया प्रदा के खिलाफ आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं के जुबान फिसलने का सिलसिला जारी है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी की है.
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने खान की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक' करार दिया और कहा कि महिला आयोग उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भेज रहा है. खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शर्मा ने ट्वीट किया कि एनसीडब्ल्यू चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध करेगा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए. शर्मा ने यह प्रतिक्रिया एक अन्य व्यक्ति के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दी, जिसने सपा नेता का कथित वीडियो ट्वीट किया था. आजम खान का ‘अपमानजनक' टिप्पणी वाला वीडियो कई सोशल मीडिया साइटों पर साझा किया जा रहा है. वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा"रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए. मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है. मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस." गिरिराज सिंह की आजम खान को खुलेआम धमकी: बेगूसराय चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आकर बताएंगे क्या हैं बजरंगबली? हालांकि, आजम खान ने इस वीडियो में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया है लेकिन भाजपा इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है. खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक'' है. बीजेपी ने इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर के मुद्दे पर गौतम गंभीर और महबूबा मुफ्ती के बीच ट्विटर पर छिड़ी बहसपूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर मंगलवार को टि्वटर पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उलझ गए दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बाद में महबूबा ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. कुछ दिन पहले, जम्मू कश्मीर की स्वायत्तता के मुद्दे पर गंभीर की उमर अब्दुल्ला से भी बहस हो गई थी.
Read more »
दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के एलान में देरी से संघ नाराज!भोपाल। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट माने जाने वाली भोपाल से अब तक बीजेपी के उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं होने पर संघ की नाराजगी की खबर आ रही है।
Read more »
आतंकियों के निशाने पर IPL के मैच, विदेशी क्रिकेटरों पर हो सकता है हमला– News18 हिंदीन्यूज 18 इंडिया को मिली अलर्ट की कॉपी के मुताबिक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को भी आतंकी निशाना बना सकते है. जिस होटल में क्रिकेटर रुकते हैं. वह भी आतंकियों के निशाने पर है.
Read more »
रफाल पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ मीनाक्षी लेखी की सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिकामीनाक्षी लेखी ने कहा कि राफेल मामले में गोपनीय दस्तावेज को भी बहस का हिस्सा बनाने के SC के फैसले को कांग्रेस अध्यक्ष ने गलत तरीके से पेश किया है.
Read more »
पोप ने शांति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण सूडान के नेताओं के पैर चूमेपोप आमतौर पर एक रस्म के तौर पर होली थर्स्डे पर कैदियों के पैर धोते हैं.
Read more »
योगी के बजरंगबली-अली का आजम खान ने दिया जवाब, लगवाए- 'बजरंग अली' के नारेअली और बजरंग बली के युद्ध में रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान भी कूद पड़े हैं. उन्होंने बजरंग अली का नारा देकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. आजम खान ने अली और बजरंगबली का मुद्दा उठाते हुए बजरंगबली की जगह 'बजरंगअली' का नारा लगवाया.
Read more »
LIVE:मंगलुरु में बोले मोदी- मक्खन पर ही नहीं पत्थर पर भी लकीर खींचता हूंपार्टियां दूसरे चरण के प्रचार में जुट गई हैं. नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कर्नाटक में जनसभा करेंगे. पीएम मोदी तमिलनाडु में भी रैली करेंगे. अखिलेश और मायावती की बदायूं में साझा रैली.
Read more »
