लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है.
खास बातेंनई दिल्ली: आजम खान की यह सफाई उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने एक रैली की दौरान जया प्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाला बयान दिया था. बता दें कि जयाप्रदा रामपुर से बीजेपी के टिकट पर आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
रविवार को आजम खान ने जनसभा के दौरान जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा था. - 'जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पेहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है.' हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था. Azam Khan, Samajwadi Party in Rampur on his remark, 'main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai': I haven't named anyone. I know what I should say. If anyone can prove that I named anyone anywhere&insulted anyone,then I'll not contest election pic.twitter.com/ftDtC57ttAआजम खान के 'खाकी अंडरवीयर' वाले बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज, कही यह बात .... समाचार एजेंसी एएनआई से आजम खान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि अगर मैं दोषी साबित हो जाता हूं तो मैं लोकसभा चुनाव 2019 की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लूंगा और चुनाव नहीं लड़ूंगा. अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है. मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना चाहिए. अगर कोई साबित कर देता है कि मैंने कहीं, किसी का नाम लिया है, किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. आजम खान ने एएनआई से कहा कि 'मैं दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहा था जो अस्वस्थ है. जिसने कहा था- मैं 150 राइफलें लेकर आया था और अगर मैंने उस दिन आजम खान को देखा होता तो गोली मार देता.' उसके बारे में बात करते हुए, मैंने कहा, 'लोगों को जानने में काफी समय लगा और बाद में पता चला कि उसने आरएसएस के शॉर्ट्स पहने थे.' Azam Khan, Samajwadi Party : I was referring to a person in Delhi who is unwell, who had said, 'I came with 150 rifles&I would have shot Azam if I had seen him.' Talking about him, I said, 'it took a long time to know ppl & later it was found that he was wearing RSS shorts' https://t.co/BZXvKAQYRN — ANI UP April 14, 2019आजम खां पर केशव मौर्या ने साधा निशाना, बोले- रामपुर में आजम का होगा बेड़ा गर्क आगे आजम खान ने कहा कि मैं रामपुर से नौ बार विधायक रह चुका हूं और मंत्री भी रह चुका हूं. मुझे पता कि मुझे क्या कहना चाहिए. अगर कोई यह साबित कर देता है कि मैंने किसी का नाम लेकर किसी का अपमान किया है और अगर यह साबित हो जाता है तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. साथ ही उन्होंने मीडिया पर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं. मीडिया मुझे पसंद नहीं करता. मैं भी उन्हें पसंद नहीं करता.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
माल्या को झटका, अदालत में अर्ज़ी ख़ारिजकारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी.
Read more »
कॉन्वॉय के लिए हाईवे बंद के खिलाफ पूर्व आईएएस फैसल की हाईकोर्ट में याचिका, सुनवाई कलहाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस याचिका को मंजूर करते हुए सरकार को मंगलवार को इस मुद्दे पर बहस के लिए तलब किया है। shahfaesal highwayban highwaytrafficban highcourt
Read more »
आयकर की छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कमलनाथ के निजी सचिव, याचिका दायरमध्यप्रदेश में आयकर के छापों को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के वकील ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। OfficeOfKNath BJP4MP CongressMadhya IncomeTaxRaid IncomeTax income
Read more »
IPL 2019, CSKvRR: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी चेन्नई, राजस्थान के पराग ने किया डेब्यूकोलकाता के हाथों हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी.
Read more »
IPL 2019, CSKvRR: चेन्नई की रोमांचक मुकाबले में जीत, राजस्थान को किया परास्तकोलकाता के हाथों हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी.
Read more »
रफाल पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ मीनाक्षी लेखी की सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिकामीनाक्षी लेखी ने कहा कि राफेल मामले में गोपनीय दस्तावेज को भी बहस का हिस्सा बनाने के SC के फैसले को कांग्रेस अध्यक्ष ने गलत तरीके से पेश किया है.
Read more »
IPL 2019: पंजाब के खिलाफ कोहली की आरसीबी के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबलालगातार छह हार के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली रायल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल में ‘करो या मरो’ के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है ।
Read more »
कोहली की आरसीबी के लिए पंजाब के खिलाफ 'करो या मरो का मुकाबलालगातार छह हार के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली रायल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल में 'करो या मरो' के मुकाबले में किंग्स
Read more »
