IPL2019 , CSKvRR : चेन्नई की रोमांचक मुकाबले में जीत, राजस्थान को किया परास्त
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रनों पर रोक दिया.
श्रेयस गोपाल ने पारी के अंत में सात गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रनों की पारी खेली जिससे टीम अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. इससे पहले, राजस्थान के सभी स्टार बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों के सामने चल नहीं पाए. उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. कप्तान अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने टीम को तेज शुरुआत दी. यह दोनों हालांकि टीम को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और 31 के कुल स्कोर पर दीपक चाहर ने रहाणे के पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा. बटलर भी 47 के कुल स्कोर पर शार्दूल ठाकुर का शिकार हो गए. चोट से वापसी करने के बाद इस मैच में उतरे संजू सैमसन सिर्फ छह रन ही बना सके. उन्हें 53 के कुल स्कोर पर मिशेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा. राहुल त्रिपाठी एक बार फिर विफल रहे. जडेजा ने उन्हें केदार जाधव के हाथों कैच कराया. 69 रनों पर अपने चार विकेट खोने वाली राजस्थान की उम्मीदें अब स्टीवन स्मिथ से थीं, लेकिन यह बल्लेबाज भी तेजी से रन बनाने की कोशिश में सीमा रेखा के पास रायडू द्वारा लपके गए. स्मिथ का विकेट 78 के कुल स्कोर पर गिरा. बेन स्टोक्स ने संयम भरी पारी खेलने की कोशिश, लेकिन जब उन्हें लगा कि गियर बदलने चाहिए, वह एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और दीपक की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाए. पदार्पण कर रहे रियान पराग सिर्फ 16 रन ही बना सके. गोपाल ने आखिरी ओवर में 18 रन लेकर टीम को 150 के पार पहुंचाया. उनके साथ जोफ्रा आर्चर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. चेन्नई के लिए शार्दूल ठाकुर, दीपक और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. मिशेल सैंटनर ने एक विकेट लिया. इस मैच से पहले दोनों टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के बाद आई हैं. चेन्नई ने अपने घर में कोलकाता को मात दी थी तो वहीं राजस्थान को अपने घर में कोलकाता से हार झेलनी पड़ी थी. चेन्नई ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. हरभजन सिंह और स्कॉट कुगलेजिन के स्थान पर शार्दूल ठाकुर और मिशेल सैंटनर टीम में आए हैं. राजस्थान ने रियान पराग को पदापर्ण का मौका दिया. संजू सैमसन ने वापसी की है. जयदेव उनादकट भी टीम में लौटे हैं. प्रशांत चोपड़ा, कृष्णप्पा गौतम, एस. मिथुन को बाहर जाना पड़ा है.अजिंक्य रहाणे , जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी.महेंद्र सिंह धोनी , अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, फाफ डू प्लेसिस और मिचेल सैंटनर.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL-12: चेन्नई और कोलकाता कड़े मुकाबले के लिए तैयार, धोनी के सामने रसेल की चुनौतीआईपीएल में मंगलवार को रात आठ बजे से चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें लीग में चार-चार मैच जीत चुकी हैं.
Read more »
IPL 2019: फिसड्डी 'रॉयल्स' से टकराएंगे 'धोनी के धुरंधर', कल चेन्नई-राजस्थान की होगी कड़ी जंगअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को जब आईपीएल मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स
Read more »
चेन्नई-राजस्थान का मैच आज, रॉयल्स घरेलू मैदान पर सुपरकिंग्स के खिलाफ 7 साल से अजेयमैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8 बजे से इस सत्र में दोनों के बीच दूसरा मुकाबला, पहला मैच चेन्नई ने 8 रन से जीता था | IPL 2019, Indian Premier League, 12th edition, 25th match, Chennai Super Kings, Rajasthan Royals,csk vs rr,preview, news, updates, dainik bhaskar, दैनिक भास्कर, इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स
Read more »
IPL-12: जीत का छक्का लगाने उतरेंगे चेन्नई के ‘सुपर किंग्स’, राजस्थान को दूसरी जीत की तलाशचेन्नई ने आईपीएल-12 में अब तक छह मैचों में पांच में जीते हैं. वह प्वाइंट टेबल में 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर है.
Read more »
IPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजीIPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजी IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals msdhoni ajinkyarahane88
Read more »
IPL 2019, CSKvRR: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी चेन्नई, राजस्थान के पराग ने किया डेब्यूकोलकाता के हाथों हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी.
Read more »
IPL 2019 LIVE: राजस्थान ने चेन्नई के सामने जीत के लिए रखा 152 रन का लक्ष्यIPL 2019 LIVE: राजस्थान ने चेन्नई के सामने जीत के लिए रखा 152 रन का लक्ष्य IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals
Read more »
IPL 2019 LIVE: चेन्नई की पारी लड़खड़ाई, जाधव के रूप लगा चौथा झटकाअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान गुरुवार को जब इंडियन टी-20 लीग के 25वें मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई
Read more »
