आईपीएल में मंगलवार को रात आठ बजे से चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें लीग में चार-चार मैच जीत चुकी हैं.
इस मैच में राजस्थान को हराने के बाद आ रही है. चेन्नई को बेंगलुरू और कोलकाता का वह मैच भी जरूर याद होगा, जहां आंद्रे रसेल ने बेंगलुरू के हाथों से जीत छीन ली थी. रसेल कोलकाता की ताकत बन गए हैं. उनके दम पर टीम इस आत्मविश्वास में रहती है कि अगर वे हैं तो मैच जीत सकते हैं.
चेन्नई भी इस मैच में एक अच्छी जीत हासिल करते हुए आ रही है. उसने पंजाब को एक कम स्कोर वाले मैच में जीतने से रोक दिया था. चेन्नई का मजबूत पक्ष उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो अपनी शानदार रणनीति के कारण किसी भी बल्लेबाज या टीम को रोक सकते हैं. धोनी ऐसा पहले भी कर चुके हैं. उन्होंने पंजाब के क्रिस गेल से लेकर बेंगलुरू के विराट कोहली को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस मैच में रसेल को कैसे रोकते हैं. कोलकाता के पास रसेल के अलावा क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक भी हैं जो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. सुनील नरेन ने भी कई बार तेजी से रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है. इन बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी चेन्नई के हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शेन वाटसन, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर पर रहेगी.अगर चेन्नई की बल्लेबाजी की बात की जाए तो बेशक वह पिछले मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी लेकिन कोलकाता के सामने वह बड़ा स्कोर करने का दम रखती है. फाफ डु प्लेसिस ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था. उसके पास वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना भी हैं. धोनी भी हर मैच में अहम योगदान दे रहे हैं. चेन्नई के इन बल्लेबाजों को कोलकाता के कुलदीप यादव, पीयूष चावला, सुनील नरेन की तिकड़ी से बचना होगा. ये तीनों रनों पर अंकुश लगाने के साथ ही विकेट निकालने में माहिर हैं.महेंद्र सिंह धोनी , अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, ऋतुराज गायकवाड़, मिचेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.दिनेश कार्तिक , सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फर्ग्युसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आखिर क्यों चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी ने कोलकाता के बजाय चुना दार्जिलिंग?– News18 हिंदीपीएम मोदी द्वारा बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता के बजाय उत्तरी बंगाल को प्रचार के लिए चुनना कोई संयोग नहीं है, बल्कि ये सोची समझी रणनीति है.
Read more »
बेबाक बोलः बदलाव का वादापिछले पांच सालों में किसान आंदोलन के बाद बने सत्ता विरोधी मंच का फायदा हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में कांग्रेस को मिला। किसी भी तरह के जनांदोलन और क्रांति से दूर रहे कांग्रेस के नेताओं ने पिछले पांच साल में हुए आंदोलनों और उससे उठी मांगों का कोलाज बना क्रांतिकारी घोषणापत्र पेश किया। विधानसभा चुनावों में जनेऊ दिखा मंदिर की परिक्रमा कर रही कांग्रेस आम चुनावों के वक्त न्यूनतम आय योजना के साथ कृषि और आरक्षण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों का वादा कर रही है। मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम जैसे उदारीकरण के योजनाकार आज अपनी ही नाइंसाफियों के खिलाफ ‘न्याय योजना’ की बात कर रहे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र सबसे पहले इस पार्टी की अभी तक की नीतियों के खिलाफ ही खड़ा होता है। सूट-बूट की सरकार और रफाल से छलांग लगा कर ढांचागत बदलाव के वादों का आधार क्या है यही सवाल करता बेबाक बोल।
Read more »
सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रहा है सरफ़राज़ और केएल राहुल का मज़ाक?महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 12वें संस्करण में लगातार चौथी जीत दर्ज की है, लेकिन इसकी वजह क्या है?
Read more »
कमलनाथ के करीबियों के यहां आयकर के छापे, मध्यप्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के बीच तनातनीमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और ओएसडी के 50 ठिकानों पर कर चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने रविवार को छापेमारी की। OfficeOfKNath IncomeTaxIndia BJP4MP INCMP crpfindia MpPMC MPPoliceOnline LoksabhaElections2019
Read more »
कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है. इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं. भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »
चेन्नई-कोलकाता मैच आज, धोनी की टीम की शीर्ष पर पहुंचने पर नजरमैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8 बजे से दोनों के बीच हुए पिछले 5 मैच में से चेन्नई 3 को जीतने में सफल रही चेन्नई सुपरकिंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पिछले 5 मैच से नहीं हारी | IPL 2019, csk vs kkr, chennai super kings vs kolkata knight riders, preview, news, updates, indian premier league, dainik bhaskar, दैनिक भास्कर, आईपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग 2019, indian premier league 2019, कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स
Read more »
