J-K में विधानसभा चुनाव कराए जाएं या नहीं, हालात का जायजा लेने जाएंगे 3 पर्यवेक्षक

United States News News

J-K में विधानसभा चुनाव कराए जाएं या नहीं, हालात का जायजा लेने जाएंगे 3 पर्यवेक्षक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाए जाने पर आज बन सकती है कोई रणनीति (mewatisanjoo)

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा कर दी है. लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव कराने के लिए उसने 3 सदस्यीय टीम जम्मू-कश्मीर भेजने का फैसला किया है.

निर्वाचन आयोग मुख्यालय में मंगलवार को विशेष टीम के तीनों सदस्य मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी नूर मोहम्मद, पूर्व आईपीएस अधिकारी ए. एस. गिल और चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी विनोद जुत्शी को विशेष पर्यवेक्षक बनाकर जम्मू कश्मीर भेजा जा रहा है. ये तीनों राज्य के मौजूदा हालात और चुनाव की संभावनाओं पर अपनी रिपोर्ट देंगे. आयोग के सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव तो इसलिए भी कराए जा रहे हैं कि भंग विधान सभा के बाद राज्य में मुख्य धारा के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सीधा संदेश जाए. चूंकि राज्य में लोकसभा की 6 सीटें हैं लिहाजा उम्मीदवारों की तादाद भी ज्यादा नहीं होगी. विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी अधिक होंगे. रैलियां और सभाएं भी अधिक होंगी. लोगों का जमावड़ा भी ज्यादा होगा. गहमागहमी भी छोटी बड़ी सभी जगहों पर होगी. ऐसे में विधानसभा चुनाव एक साथ कराकर कई मोर्चे खोलना उचित नहीं होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने भी चुनावों का ऐलान करते हुए ये साफ कर दिया था कि जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक विधानसभा अगर कार्यकाल के बीच में ही भंग हो जाए तो पहले समुचित अवसर पर ही चुनाव करा देने चाहिए. लेकिन लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आयोग ने जम्मू कश्मीर में स्थिति का जायजा लिया था. राज्य के दौरे के समय आयोग को ये बताया गया कि लोकसभा की सीटों के लिए चुनाव तो कराए जा सकते हैं, लेकिन विधानसभा के लिए माहौल उतना उपयुक्त नहीं है. लिहाजा निकट भविष्य में कितनी जल्दी वहां विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं इसका जायजा और ब्योरा ये पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट में देंगे. गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को बताया था कि लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव भी होंगे. लेकिन जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की पार्टियों की मांग सुरक्षा कारणों से नहीं मानी गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

J&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेरJ&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेरपिछले साल जुलाई में अदफर फयाज ने आतंक की दुनिया में रखा था कदम, पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में एक अन्‍य आतंकी के साथ सुरक्षाबलों ने किया है ढेर.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

संसदीय समिति के सामने पेश हुए FB के अधिकारी, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप रोकने की हिदायतसंसदीय समिति के सामने पेश हुए FB के अधिकारी, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप रोकने की हिदायतहाल के दिनों विभिन्न सोशल मीडिया मंच के गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े  हुए हैं, ऐसे में सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने फेसबुक के अधिकारियों से मुलाकात की भारतीय परिपेक्ष्य में इसके गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की.
Read more »

सपा की पहली लिस्ट जारी, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम, फिरोजाबाद से अक्षय यादवसपा की पहली लिस्ट जारी, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम, फिरोजाबाद से अक्षय यादवउत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे. जबकि धर्मेंद्र यादव बदायूं से अपनी किस्मत आजमाएंगे.
Read more »

चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, आम चुनाव के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- Amarujalaचुनाव आयोग की अहम बैठक आज, आम चुनाव के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- Amarujalaसंभावना है कि आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

लोकसभा चुनाव के साथ होंगे अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के साथ होंगे अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव-Navbharat TimesIndia News: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करने वाली है। इसके साथ ही आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के तारीखों का भी ऐलान करेगा।
Read more »

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के साथ, ऐलान संभवचार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के साथ, ऐलान संभवचार राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है. ये चार राज्य हैं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश. चारों राज्यों की सरकारों का कार्यकाल अप्रैल-मई के बीच खत्म हो रहा है.
Read more »

2019 के चुनाव की तारीखों से पहले जानिए 2014 के चुनाव परिणाम2019 के चुनाव की तारीखों से पहले जानिए 2014 के चुनाव परिणाम
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:02