एक स्वर में बोले भारत-अमेरिका, आतंक के खिलाफ ठोस ऐक्शन ले पाकिस्तान

United States News News

एक स्वर में बोले भारत-अमेरिका, आतंक के खिलाफ ठोस ऐक्शन ले पाकिस्तान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को फिर मिला अमेरिका का साथ

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बार फिर भारत को अमेरिका का साथ मिला है. भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुई हाईलेवल मीटिंग में दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे.

साथ ही पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकी संगठनों को पनाह देना बंद करे. वे इस बात पर भी सहमत हुए कि जो लोग या देश किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन करते हैं, या बढ़ावा देते हैं उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए. पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई इस बैठक में भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो शामिल हुए. जिसमें दोनों के बीच विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. विदेश सचिव गोखले रविवार को अमेरिका पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव के अमेरिकी प्रशासन और अमेरिकी कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की संभावना है. विदेश सचिव गोखले ने पुलवामा हमले के बाद भारत को अमेरिका से मिले समर्थन को लेकर ट्रंप सरकार और पोम्पियो की तारीफ की. साथ ही पोम्पियो ने भी सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के बारे में भारत की चिंताओं को समझने की बात कही. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इस दौरान पोम्पियों दोनों के संपर्क में थे. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हर हालात पर नजर रखी थी ताकि युद्ध जैसे हालात नहीं बनें. पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर इस वार्ता को अहम माना जा रहा है. बयान में कहा गया है कि प्रथम मंत्री स्तरीय 2+2 वार्ता के लिए सितंबर 2018 में अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो के भारत की यात्रा करने के बाद से भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की गुणवत्ता और इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति पर दोनों देशों ने संतोष प्रकट किया. गोखले और पोम्पियो की वार्ता से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सलाहकार जॉन बोल्टन से फोन पर बात की और उन्हें पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव दूर करने के लिए इस्लामाबाद द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-पाकिस्तान के बीच 'खटास' को खत्म करने की कोशिश कर रहा है अमेरिकाभारत-पाकिस्तान के बीच 'खटास' को खत्म करने की कोशिश कर रहा है अमेरिकामाइक पोम्पिओ ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई का कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच सुलह कराने और उन्हें साथ लाने की कोशिश कर रहा है.
Read more »

भारत ने F-16 के सबूत अमेरिका को सौंपे, अब हमला हुआ तो कर देंगे नेस्तनाबूद...भारत ने F-16 के सबूत अमेरिका को सौंपे, अब हमला हुआ तो कर देंगे नेस्तनाबूद...नई दिल्ली। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक और आतंकवादी हमला होने की स्थिति में भारत के पास 'सभी विकल्प' मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने में पाकिस्तान द्वारा ठोस कदम उठाए जाने पर भी सरकार जोर देगी।
Read more »

शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat Timesशैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat TimesIndia News: 13 सूत्रीय रोस्टर पर मचे विवाद के बीच सरकार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी। इस अध्यादेश के बाद यूनिवर्सिटी या कॉलेज को एक यूनिट के तौर पर लिया जाएगा।
Read more »

भारत-पाक के बीच साझा आधार खोजने की कोशिश : अमेरिका- Amarujalaभारत-पाक के बीच साझा आधार खोजने की कोशिश : अमेरिका- Amarujalaअमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि कश्मीर दो दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई है।
Read more »

तनाव के बावजूद कॉरिडोर के ड्राफ्ट एग्रीमेंट पर चर्चा के लिए टीम भारत भेजेगा पाकतनाव के बावजूद कॉरिडोर के ड्राफ्ट एग्रीमेंट पर चर्चा के लिए टीम भारत भेजेगा पाकPak team to visit India on March 14 to discuss Kartarpur draft agreement | 14 मार्च को भारत आएगी पाक की टीम, पाक के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने दी जानकारी मोहम्मद फैसल के मुताबिक- करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा के लिए 28 मार्च को भारत की टीम इस्लामाबाद आएगी
Read more »

अमेरिका को कड़ा संदेश देगा भारत, आयात छूट वापस लेने WTO में जाने पर कर रहा विचारअमेरिका को कड़ा संदेश देगा भारत, आयात छूट वापस लेने WTO में जाने पर कर रहा विचारअमेरिका को कड़ा संदेश देगा भारत, आयात छूट वापस लेने WTO में जाने पर कर रहा विचार
Read more »

अमेरिका का व्यापार घाटा 10 साल में सबसे ज्यादा, भारत के साथ आई कमीअमेरिका का व्यापार घाटा 10 साल में सबसे ज्यादा, भारत के साथ आई कमीअमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2018 में करीब 7 प्रतिशत कम होकर 21.30 अरब डॉलर रह गया.
Read more »

रांची के रण में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे कल- Amarujalaरांची के रण में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे कल- Amarujalaरांची के रण में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे कल INDvAUS imVkohli
Read more »

Hindi News Today, 09 March 2019 LIVE Updates: विदेश मंत्रालय बोला- आतंकियों के खिलाफ PAK नहीं कर रहा कार्रवाई, लगातार फैला रहा भारत के खिलाफ झूठHindi News Today, 09 March 2019 LIVE Updates: विदेश मंत्रालय बोला- आतंकियों के खिलाफ PAK नहीं कर रहा कार्रवाई, लगातार फैला रहा भारत के खिलाफ झूठहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Hindi Samachar, Live Hindi News Today: पंजाब नेशनल बैंक में 13,600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की भारतीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।
Read more »

ब्लैक लिस्ट होने के डर से घबराया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ FATF में गुहारब्लैक लिस्ट होने के डर से घबराया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ FATF में गुहारपाकिस्तान ने कहा है कि भारत का रवैया दुश्मनी वाला है तभी उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और हमले किए. ऐसे में एफएटीएफ में उसके रहने से जांच पारदर्शी नहीं हो सकती.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:51:56