J&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेर

United States News News

J&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

पिछले साल जुलाई में अदफर फयाज ने आतंक की दुनिया में रखा था कदम, पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में एक अन्‍य आतंकी के साथ सुरक्षाबलों ने किया है ढेर.

जम्‍मू और कश्‍मीर में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों ने पुलवामा के त्राल इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया है. दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन नामक आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे.

स्‍थानीय सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों की पहचान अदफर फयाज और इरफान अहमद के रूप में हुई है. दोनों आतंकियों की पहचान के बाबत सुरक्षाबलों ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है. फिलहाल, सुरक्षाबल इलाके में छिपे अन्‍य आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षाबलों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अफदर फयाज मूल रूप से त्राल के गुलशनपुरा इलाके का रहने वाला है. उसने बीते साल 8 जुलाई को 8 अन्‍य नौजवानों के साथ आतंक की दुनिया में कदम रखा था. फयाज के साथ आतंक की दुनिया में कदम रखने वालों में आईपीएस अधिकारी का भाई शमशुल हक भी शामिल था.उन्‍होंने बताया कि कश्‍मीर घाटी में बीते 8 महीनों से आतंक फैला रहे अफदर फयाज को त्राल में हुए मुठभेड़ में मार गिराया है. अफदर फयाज के साथ मारे गए अन्‍य आतंकी की पहचान इरफान अहमद के रूप में हुई है. इरफान मूल रूप से त्राल के शरीफ अदब इलाके का रहने वाला है. 12वीं पास शरीफ ने 12 नवंबर 2017 को हिजबुल मुजाहिद्दीन नामक आतंकी संगठन ज्‍वाइन किया था.सुरक्षाबलों के अनुसार, सोमवार शाम त्राल के मीर महोल्‍ला में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन, 42 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रविवार रात इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाशी शुरू की. मंगलवार सुबह सुरक्षाबल त्राल के गोल मस्जिद इलाके में स्थिति उस मकान को तलाशनें में कामयाब रहे, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे.सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, खुद को सुरक्षाबलों से घिरा पाकर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आतंकियों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया. जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अनुसार,"अभियान मंगलवार सुबह तक जारी रहा. आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी."इससे पहले बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी आतंकी था. उनके पास से भारी गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »

कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरकश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरदुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »

AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईAAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »

Ind vs Aus: धौनी व केदार की शतकीय साझेदारी से भारत को मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरायाभारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने धौनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Read more »

गिरिराज सिंह पहले बोले- जो PM मोदी की संकल्प रैली में नहीं आएगा वो 'देशद्रोही', फिर खुद हो गए नदारदगिरिराज सिंह पहले बोले- जो PM मोदी की संकल्प रैली में नहीं आएगा वो 'देशद्रोही', फिर खुद हो गए नदारदस्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरिराज सिंह ने रैली से पहले बयान दिया था कि तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली मोदी की संकल्प रैली में जो नहीं आएगा, वो देशद्रोही होगी. उन्होंने कहा था कि इस रैली से यह साबित हो जाएगा कि कौन पाकिस्तान के साथ खड़ा है और कौन हिन्दुस्तान के साथ. बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा था कि जो हिन्दुस्तान के साथ होगा, वह पीएम मोदी के साथ खड़े दिखेंगे और जो पाकिस्तान के साथ होंगे, वह रैली में नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स में साथ ही यह भी बताया गया है कि गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर जदयू ने आपत्ति जताई थी. इसके अलावा कांग्रेस और राजद ने भी भाजपा पर निशाना साधा था.
Read more »

दिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारदिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:19:35