खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा चल रही है.
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर दिल्ली की 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी के साथ गठनबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक बुलाई है. राहुल गांधी के घर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, दिल्ली कांग्रस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन समेत दिल्ली के कई सीनियर नेता मौजूद है.
सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी का समझौता हो सकता है. वैसे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से 6 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसे सिर्फ कांग्रेस पर दबाव की राजनीति माना जा रहा है. कांग्रेस आम आदमी पार्टी में 3-3 के फार्मूले पर चर्चा चल रही है जबकि एक सीट यशवंत सिन्हा या फिर शत्रुघ्न सिन्हा को दिए जाने की चर्चा है. आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 7 में से 2 लोकसभा सीट देना चाहती है लेकिन.कांग्रेस 3 से कम में समझौता नहीं करना चाहती है. आज की बैठक के बाद हो सकता है कि इस बात का जल्द ऐलान हो जाए.2019 के लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है. शनिवार को पार्टी की ओर से दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों के लिस्ट जारी की गई है. पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता उम्मीदवार होंगे. दिलीप पांडे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आतिशी- ईस्ट दिल्ली, राघव चड्ढा- साउथ दिल्ली, ब्रजेश गोयल- नई दिल्ली और गुग्गन सिंह को नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से उम्मदीवार बनाया गया है. वेस्ट दिल्ली से अभी तक पार्टी ने कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. आप ने यह घोषणा इन अटकलों के बीच की है कि कांग्रेस और इसके बीच गठबंधन हो सकता है. आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पार्टी द्वारा पश्चिम दिल्ली सीट के उम्मीदवार पर फैसला करना अभी बाकी है. राय ने कहा,"पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली से अतिशी, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को मैदान में उतारने का फैसला किया है." यह घोषणा लगातार इन अटकलों के बीच हुई कि लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है. हालांकि, कांग्रेस की दिल्ली इकाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की खिलाफत के लिए जाना जाता है. कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप के साथ सीटों के समायोजन को लेकर इच्छुक हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »
दिल्ली: ड्यूटी पर थी महिला डॉक्टर, संदिग्ध हालत में अस्पताल में मिली डेडबॉडीपरिजनों का आरोप है कि जिस मेडिसिन के इस्तेमाल से आस्था मुंजाल की मौत हुई, उससे 15 सेकेंड में ही इंसान बेहोश हो जाता है. परिजनों का आरोप है कि मौके पर पूरी बोतल पड़ी थी, जिसका इस्तेमाल हुआ था. ऐसे में सवाल यह है कि पूरी बोतल आस्था मुंजाल ने कैसे लगाई होगी.
Read more »
दिल्ली में अगर कांग्रेस ना होती तो ना अस्पताल होते, ना ही मेट्रो: शीला दीक्षितकांग्रेसी शासन के राज को याद करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में यदि कांग्रेस ना होती तो ना अस्पताल होते और ना ही मेट्रो होती. वहीं आम आदमी पार्टी से गठबंधन के कयासों के बीच दिल्ली कांग्रेस के कई नेता इस बात के लिए तैयार दिखे कि यदि गठबंधन होता है तो वह लोग साझा उम्मीदवार के लिए मेहनत करने के लिए तैयार हैं.
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के 50 साल पूरे, दिल्ली पहुंचने पर हुआ स्वागत- Amarujalaसुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन आज भी लेट चल रही है। 50 साल पहले देश की सबसे तेज गति से चलने वाली इस ट्रेन को पटरी पर उतारा गया
Read more »
दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी टोल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आजनोएडा टोल कंपनी ने कहा था कि मामले की सुनवाई जल्द की जाए क्योंकि मामले के लंबित होने से कंपनी का हित प्रभावित हो रहा है.
Read more »
दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान- Amarujalaदिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान LokSabhaElections2019 AAP ArvindKejriwal AamAadmiParty
Read more »
