झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 के लिए आवेदन 21 अप्रैल से 21 मई तक चलेंगे। यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक बनने हेतु पात्रता निर्धारित करती है। पढ़ें योग्यता, आयु सीमा और अन्य महत्वपूर्ण नियम। Jharkhand Top News
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी।यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित योग्यता, पाठ्यक्रम, भाषा और अन्य मानदंड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू : 21 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि : 21 मई 2026 पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 30/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें नए नियमों के अनुसार: भाषा-2 का चयन करना होगा पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट करनी होगी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के शिक्षकों के लिए योग्यता अधिसूचना संख्या 487 में निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को राहत जैक की ओर से प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। ट्रेनिंग कर रहे अभ्यर्थियों को भी मौका जो अभ्यर्थी निर्धारित प्रशिक्षण की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि: अंतिम अंकपत्र निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने से पहले सत्यापन करना होगा इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देश तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश भी प्रभावी होंगे। जरूरी नियम आवेदन करने से पात्रता स्वतः प्रमाणित नहीं होगी। अंतिम सत्यापन नियुक्ति के समय जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने अंक सुधार के लिए एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम आयु : 21 वर्ष अधिकतम आयु : राज्य सरकार के नियमानुसार विशेष छूट पारा शिक्षकों को सेवा अवधि के बराबर छूट 2016 से 2026 के बीच परीक्षा अंतराल को देखते हुए अधिकतम 9 वर्ष की आयु छूट क्यों जरूरी है JTET? JTET पास करना झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता है। यह परीक्षा केवल पात्रता तय करती है, नियुक्ति नहीं देती। अभ्यर्थियों के लिए सलाह आवेदन से पहले नियमावली ध्यान से पढ़ें भाषा चयन में सावधानी बरतें सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें अंतिम तिथि का इंतजार न करें यह भी पढ़ें- झारखंड में बीएड-एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ी यह भी पढ़ें- झारखंड में 45 शोध प्रस्तावों को मंजूरी: बंद खदानों के पानी से बिजली, बांस किसानों को AI बाजार.
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी।यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित योग्यता, पाठ्यक्रम, भाषा और अन्य मानदंड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू : 21 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि : 21 मई 2026 पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 30/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें नए नियमों के अनुसार: भाषा-2 का चयन करना होगा पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट करनी होगी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के शिक्षकों के लिए योग्यता अधिसूचना संख्या 487 में निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को राहत जैक की ओर से प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। ट्रेनिंग कर रहे अभ्यर्थियों को भी मौका जो अभ्यर्थी निर्धारित प्रशिक्षण की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि: अंतिम अंकपत्र निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने से पहले सत्यापन करना होगा इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देश तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश भी प्रभावी होंगे। जरूरी नियम आवेदन करने से पात्रता स्वतः प्रमाणित नहीं होगी। अंतिम सत्यापन नियुक्ति के समय जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने अंक सुधार के लिए एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम आयु : 21 वर्ष अधिकतम आयु : राज्य सरकार के नियमानुसार विशेष छूट पारा शिक्षकों को सेवा अवधि के बराबर छूट 2016 से 2026 के बीच परीक्षा अंतराल को देखते हुए अधिकतम 9 वर्ष की आयु छूट क्यों जरूरी है JTET? JTET पास करना झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता है। यह परीक्षा केवल पात्रता तय करती है, नियुक्ति नहीं देती। अभ्यर्थियों के लिए सलाह आवेदन से पहले नियमावली ध्यान से पढ़ें भाषा चयन में सावधानी बरतें सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें अंतिम तिथि का इंतजार न करें यह भी पढ़ें- झारखंड में बीएड-एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ी यह भी पढ़ें- झारखंड में 45 शोध प्रस्तावों को मंजूरी: बंद खदानों के पानी से बिजली, बांस किसानों को AI बाजार
JTET 2026 Application Jharkhand Teacher Eligibility Test Teacher Recruitment Jharkhand JTET Eligibility Criteria Age Limit Jharkhand TET Para Teachers Jharkhand NCTE Guidelines Ranchi News Jharkhand Education Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड BJP की नई टीम की घोषणा, आदित्य साहू की कमेटी में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव बनाए गएJharkhand BJP New Team: झारखंड बीजेपी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 9 उपाध्यक्ष और तीन महासचिव बनाए गए हैं।
Read more »
कोहली और पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों से आरसीबी ने जीता मैच, 202 रनों का लक्ष्य किया हासिलविराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया। पडिक्कल ने 61 और कोहली ने 69 रनों की पारी खेली।
Read more »
202 रन का टारगेट RCB ने बच्चों की तरह चेज किया, इन 5 खिलाड़ियों के सामने SRH ढेर हो गईआईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। आइये जानते हैं उन 5 प्लेयर्स के बारे में जो बेंगलुरु के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे।
Read more »
नोएडा में 21 साल बाद हत्या के नाबालिग दोषियों को तीन साल की सजानोएडा के रबूपुरा में 2005 के एक हत्या मामले में, घटना के समय नाबालिग रहे दो आरोपियों को 21 साल बाद तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई है। किशोर न्याय बोर्ड ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मृतक कमल कुमार के चाचा ने बताया कि चार अन्य आरोपियों को पहले ही आजीवन कारावास हो चुका है, लेकिन वे जमानत पर...
Read more »
UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरने में आ रही समस्या तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें दो दिन में 6600 ऑनलाइन आवेदन हुएUP TET 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दूसरे दिन यानी 28 मार्च की शाम तक लगभग 6600 अभ्यर्थियों ने ओटीआर नंबर के माध्यम से आवेदन किया है। 30,000 अभ्यर्थियों ने आधार प्रमाणीकरण किया, जिनमें से 7500 को ओटीआर नंबर...
Read more »
टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों की दोहरी लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी की तैयारीTET Compulsory: 23 शिक्षक संगठनों से बना यह महासंघ ब्लाक, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चला रहा है।
Read more »
