विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया। पडिक्कल ने 61 और कोहली ने 69 रनों की पारी खेली।
कोहली-पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों से जीती आरसीबी 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। फिल सॉल्ट महज आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान पडिक्कल ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 26 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका स्ट्राइक रेट 234.
61 का रहा। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिर में विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की सहायता से 69 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कोहली ने 33 गेंदों में अपना 64वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। टिम डेविड 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हैदराबाद के लिए डेविड पायने ने दो विकेट लिए जबकि जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे ने एक-एक सफलता अपने नाम की। हैदराबाद ने 29 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 201 रन बनाए थे। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सात और ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर आए नीतीश रेड्डी भी एक रन बना सके। 29 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी एसआरएच को कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ईशान और अनिकेत ने संभाला मोर्चा क्लासेन 22 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। ईशान किशन 38 गेंदों पर पांच छक्कों और आठ चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। अनिकेत की पारी की वजह से ही एसआरएच 200 के पार पहुंच सकी। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
आरसीबी विराट कोहली देवदत्त पडिक्कल सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोहली-पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों से आरसीबी की शानदार जीतविराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया।
Read more »
RCB vs SRH: पडिक्कल-कोहली की तूफानी पारी के दम पर बेंगलुरु ने जीता मुकाबला, हैदराबाद को थमाई शर्मनाक हाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु ने 202 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया और जीत के साथ सीजन का आगाज किया है।
Read more »
