IPL 2025: आरसीबी का नया कप्तान कितना कामयाब... कोहली ने कर दी भविष्यवाणी, देखें पूरी टीम

Royal Challengers Bangalore Schedule News

IPL 2025: आरसीबी का नया कप्तान कितना कामयाब... कोहली ने कर दी भविष्यवाणी, देखें पूरी टीम
IPL 2025Virat KohliRCB Captain
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान होंगे. विराट कोहली ने उनकी तारीफ की और कहा कि वे अच्छे कप्तान साबित होंगे. आरसीबी का पहला मैच केकेआर से होगा.

नई दिल्ली. रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की लंबे समय तक कप्तानी करेंगे. वे अच्छा कप्तान साबित होंगे. उनके पास वह सब कुछ है जो कामयाब होने के लिए चाहिए.’ आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली ने यह बात कही.

विराट ना सिर्फ अपनी टीम का सबसे बड़ा चेहरा हैं, बल्कि एक दशक से अधिक समय तक कप्तान भी रह चुके हैं. आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है. उन्हें फाफ डुप्लेसी की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है. डुप्लेसी इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. विराट कोहली ने टीम के अनबॉक्स कार्यक्रम में आरसीबी के कप्तान से जुड़े सवाल पर फैंस से कहा, ‘वो लंबे समय तक आपका कप्तान रहने वाला है.’ न्यूजीलैंड पहुंचते ही पाकिस्तानी क्रिकेटर की कटी जेब, आईसीसी ने बदतमीजी करने पर सुनाई सजा OPINOIN: बागी हो रहे विराट-रोहित, परिवार के लिए BCCI के खिलाफ खोला मोर्चा, दकियानूसी विचार से नहीं चलेगा खेल आरसीबी आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज शनिवार को करेगी. उसका पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स से है. यह टूर्नामेंट का पहला मैच भी है. केकेआर तीन बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. आरसीबी की तरह केकेआर भी नए कप्तान की अगुवाई में उतर रही है. केकेआर ने 2025 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रीटेन नहीं किया था. अय्यर इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल का खिताब कभी नहीं जीत पाई है. कोहली नाकामी के इस सिलसिले को तोड़ने को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा, ‘हर सत्र की तरह रोमांच और खुशी है. मैं 18 साल से खेल रहा हूं और आरसीबी से प्यार है. हमारे पास बेहतरीन टीम है और मैं काफी रोमांचित हूं.’ रजित पाटीदार ने कहा, ‘विराट भाई, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे लीजैंड आरसीबी के लिए खेले हैं. मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं. मुझे शुरू ही से यह टीम पसंद है और मुझे खुशी है कि टी20 क्रिकेट की इतनी बड़ी टीम की कप्तानी का मौका मिला.’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: रजत पाटीदार , विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, भुवनेश्‍वर कुमार, लियाम लिविंगस्टन, रसिख डार, क्रुणाल पंड्, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, लुंगी एंगिडी, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडगे, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

IPL 2025 Virat Kohli RCB Captain आरसीबी कप्तान IPL 2025 आईपीएल 2025 Virat Kohli विराट कोहली Rajat Patidar रजत पाटीदार Who Is RCB New Captain Rajat Patidar Virat Kohli RCB Indian Premier League

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2025: कार्यक्रम जारी, कलशाराम आगाज़IPL 2025: कार्यक्रम जारी, कलशाराम आगाज़बीसीसीआई ने IPL 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 22 मार्च को शुरू होगा और 25 मई को समाप्त होगा। उद्घाटन मुकाबला कोलकाता नाइटराइड्स और आरसीबी के बीच होगा।
Read more »

Champions Trophy 2025: रविचंद्रन अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल का मुकाबलाChampions Trophy 2025: रविचंद्रन अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल का मुकाबलाRavichandran Ashwin Picks Semifinalists For ICC Champions Trophy 2025: रविचंद्रन अश्विन ने उन चार टीमों का नाम बताया है जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेल सकती हैं.
Read more »

भारत नहीं यह टीम जीतेगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब, मोहम्मद आमिर ने कर दी भविष्यवाणीभारत नहीं यह टीम जीतेगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब, मोहम्मद आमिर ने कर दी भविष्यवाणीMohammad Amir Prediction: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी करते हुए उस टीम का नाम बताया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम करेगी.
Read more »

IPL 2025: ब्रेट ली की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया आईपीएल 2025 का विजेताIPL 2025: ब्रेट ली की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया आईपीएल 2025 का विजेताBrett Lee Predicted the Winner of IPL 2025, 22 मार्च से IPL 2025 का आगाज होने वाला है. आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. उससे पहले ब्रेट ली ने विजेता टीम को लेकर अभी ही भविष्यवाणी कर दी है.
Read more »

IPL 2025: ये नंबर गेम करेगा कमाल और ट्रॉफी का खत्म होगा इंतजार!, RCB के जबरदस्त प्लेइंग 11 पर नजर डालिये एक बारIPL 2025: ये नंबर गेम करेगा कमाल और ट्रॉफी का खत्म होगा इंतजार!, RCB के जबरदस्त प्लेइंग 11 पर नजर डालिये एक बारRCB Best Possible Playing 11 for IPL 2025: क्या आरसीबी फैंस का भी खत्म होगा ट्रॉफी का इंतजार?, ये नंबर गेम कर रहा कुछ इशारा
Read more »

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली आरसीबी की टीम में शामिल हुएचैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली आरसीबी की टीम में शामिल हुएचैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली आरसीबी की टीम में शामिल हुए
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:10:52