Brett Lee Predicted the Winner of IPL 2025, 22 मार्च से IPL 2025 का आगाज होने वाला है. आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. उससे पहले ब्रेट ली ने विजेता टीम को लेकर अभी ही भविष्यवाणी कर दी है.
IPL 2025 Winner Prediction: आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च से होना है तो वहीं फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 का पहला मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा.
अभी आईपीएल के शुरू होने में समय है लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शुरुआती भविष्यवाणी कर दी है. ब्रेट ली ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स में से कौन सी टीम पहले अपना छठा आईपीएल खिताब जीतेगी. इसको लेकर अपनी पसंद का ऐलान किया है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रेट ली ने माना है कि मुंबई इंडियंस की टीम सीएसके से पहले अपना छठा आईपीएल खिताब जीतने में सफल रहेगी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा, "मेरे हिसाब से यह पहले छह मैचों पर निर्भर करता है, मुंबई इंडियंस के साथ आम तौर पर जो पिछले चार या पांच सालों में हुआ है, वे अपने पहले चार से पांच मैच हार जाते हैं. अब मुंबई इंडियंस को इसे बदलने की जरूरत है. यह एक ऐसा ट्रेंड है जिसे आप लगातार नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए मेरा मानना है कि अगर मुंबई इंडियंस अच्छी शुरुआत करी है और अपने पहले छह मैचों में से कुछ जीत हासिल करती तो लीडरबोर्ड बढ़त मिल जाएगी. क्रिकेट में हर एक गेम में जीत की जरूरत नहीं होती है, आप जानते हैं कि प्लेऑफ में पहुंचने से पहले चार या पांच मैच जीतने होते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस ऐसा करने में सफल रही तो अपना छठा खिताब जीत पाएगी."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पूर्व गेंदबाज ने आगे सीएसके को लेकर बात की और कहा, " दूसरी ओर CSK के लिए यह फिर से टीम को बनाने का समय है, आप जानते हैं कि यह नई टीम है, अब नए खिलाड़ी आ रहे हैं, बस निरंतरता पाने के लिए सीएसके को उनके नए खिलाड़ियों से परफॉर्मेंस की जरूरत है. सीएसके ने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खो दिया है, लेकिन कुछ बेहतरीन गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन यहां मुंबई इंडियंस, सीएसके से मजबूत नजर आ रही है". आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स रवींद्र जडेजा, ऋराज गायकवाड़ , मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, खलील अहमद, रचिन रवींद्र, एमएस धोनी, राहुल त्रिपाठी, अंशुल कंबोज, सैम कुरेन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, श्रेयस गोपाल, आंद्रे सिद्दार्थ, रामकृष्ण घोष, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, कमलेश नागरकोटीआईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज विकेटकीपर, रयान रिकेल्टन विकेटकीपर, श्रीजीत कृष्णा विकेटकीपर, हार्दिक पंड्या , राज अंगद बावा , नमन धीर . विल जैक्स, मिचेल सेंटनर , कर्ण शर्मा, विग्नेश पुथुर, जसप्रीत बुमराह ,ट्रेंट बोल्ट , लिजाद विलियम्स , अर्जुन तेंदुलकर , दीपक चाहर , अश्वनी कुमार , रीस टॉपले . सत्यनारायण राजू , मुजीब उर रहमान
Chennai Super Kings ICC Champions Trophy 2025 Brett Lee Cricket IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 Full Schedule: 22 मार्च को KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच, 25 मई को फाइनल, यहां देखें पूरा शेड्यूलIPL 2025 full schedule announced: इंतजार की घड़िया खत्म हुई. आईपीएल 2025 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा 16 फरवरी को कर दी गई.
Read more »
भारत नहीं यह टीम जीतेगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब, मोहम्मद आमिर ने कर दी भविष्यवाणीMohammad Amir Prediction: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी करते हुए उस टीम का नाम बताया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम करेगी.
Read more »
IND vs NZ: 'मैं चाहता हूं कि..', भारत की जीत के बाद शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेताShoaib Akhtar Predicted the Winner of Champions Trophy 2025: भारत की न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद अख्तर काफी खुश हो गए हैं. अख्तर ने सीधे तौर पर भविष्यवाणी कर दी है.
Read more »
अजिंक्य रहाणे होंगे केकेआर के कप्तान, आईपीएल 2025 में एकमात्र खिलाड़ी जो 2008 में डेब्यू और 2025 में कप्तानी करेंगेइंडियन प्रीमियर लीग 2024 की विजेता टीम केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है.
Read more »
IML 2025: वाटसन ने 24 घंटे के भीतर लिया ऑस्ट्रेलिया की हार का बदला, बुरी तरह हारी सचिन तेंदुलकर की टीमIND-M Vs AUS-M IML 2025: शेन वाटसन की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मिली चैंपियंस टीम की हार का बदला सचिन तेंदुलकर की टीम से लिया है.
Read more »
गुजरात टाइटंस ने खूंखार खिलाड़ी को बनाया कोच, IPL 2025 से पहले चली बड़ी चालगुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है.
Read more »
