गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है.
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है. वेड 2022 और 2024 में खिलाड़ी के रूप में दो सत्र के लिए टाइटंस के साथ थे लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल की बड़ी नीलामी का हिस्सा नहीं बने.
गुजरात टाइटंस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चैंपियन. फाइटर. अब हमारे सहायक कोच! जीटी के डगआउट में आपका स्वागत है, मैथ्यू वेड.’’ वेड ने आईपीएल में कुल 15 मैच खेले जिसमें से 12 में उन्होंने टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया. वह 2022 में हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. वेड टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच आशीष नेहरा, बल्लेबाजी कोच पार्थिव पटेल और सहायक कोच आशीष कपूर और नरेंद्र नेगी के साथ शामिल होंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले मैथ्यू वेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. 13 साल के करियर में उन्होंने कुल 225 इंटरनेशनल मैच खेले. इस खिलाड़ी ने तीन टी20 विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. साल 2021 के टी20 विश्व कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2025 के लिए गुजरात का स्क्वॉड- शुभमन गिल, राशिद खान, साईं सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जे, आर साई किशोर, महिपाल लोमरोर, गुरनूर सिंह बरार, मोहम्मद अरशद खान, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत, मानव सिंधु, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजूरलिया
IPL 2025 Gujarat Titans Matthew Wade Matthew Wade Joins Gt Gujarat Titans Gt News Indian Premier League Hindi Cricket News Ipl News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL के लिए छोड़ी BCCI की नौकरी, राहुल द्रविड़ का खास शागिर्द, रह चुका टीम इंडिया का कोचSairaj Bahutule IPL 2025: 2008 के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत बनाते हुए साईराज बहुतुले को टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है।
Read more »
IPL 2025: 4,6,6 शाहीन अफरीदी के एक ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने जड़ दिए 23 रन, बनाया शानदार शतकग्लेन फिलिप्स ने पारी के आखिरी ओवर में शाहीन अफरीदी के गेंद पर पहले एक चौका लगाया. इसके बाद लगातार 2 छक्के जड़े. फिर उन्होंने 2 रन लिए. इसके बाद एक चौका जड़ा. खेल समाचार IPL
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया
Read more »
IPL 2025 से पहले पीटरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम में हुई एंट्रीIPL 2025 से पहले केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स टीम में मेंटर के रूप में शामिल हुए हैं.
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया
Read more »
डब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 81 रनों से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 81 रनों से हराया
Read more »
