RCB Best Possible Playing 11 for IPL 2025: क्या आरसीबी फैंस का भी खत्म होगा ट्रॉफी का इंतजार?, ये नंबर गेम कर रहा कुछ इशारा
RCB Best Possible Playing 11 for IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. सीजन का उद्घाटन मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा.
पिछले साल के दिसंबर महीने में सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा नीलामी आयोजित की गई थी, जिसमें सभी 10 टीमों ने कई बड़े बदलाव किए और इन बदलावों के चलते इस सीजन के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. आरसीबी ने भी अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं जिसमे कप्तानी को लेकर हुआ बदलाव सबसे बड़ा है. नंबर गेम से बनेगी बात?इसके साथ ही अब तक सबसे ज्यादा फैंस सपोर्ट वाली आरसीबी टीम आईपीएल के 18 वें सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी और इस बार एक संयोग को लेकर जो बातें चल रही हैं वो है लकी नंबर 18, क्योंकि ये आईपीएल का सीजन नंबर भी है और विराट कोहली का जर्सी नंबर भी है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस की जगह रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. 40 वर्ष के फॉफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने रिलीज़ कर दिया है और वे इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. आरसीबी की संभावित सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में ये वो खिलाड़ी हैं जो टीम को मजबूती देंगे.आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ी हुए थे रिटेनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था इनमें दो कैप्ड खिलाड़ी विराट कोहली और रजत पाटीदार शामिल हैं, जबकि यश दयाल को भी टीम में बनाए रखा गया. कोहली को 21 करोड़ रुपये, पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. नीलामी के दौरान, आरसीबी ने कई बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल किया है जिसमें तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 12.5 करोड़ रुपये, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट को 11.5 करोड़ रुपये, भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपये और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की पूरी टीम1. विराट कोहली – 21 करोड़ रुपये 2. रजत पाटीदार – 11 करोड़ रुपये 3. यश दयाल – 5 करोड़ रुपये 4. लियाम लिविंगस्टोन – 8.75 करोड़ रुपये 5. फिल साल्ट – 11.50 करोड़ रुपये 6. जितेश शर्मा – 11 करोड़ रुपये 7. जोश हेजलवुड – 12.50 करोड़ रुपये 8. रसिख डार – 6 करोड़ रुपये 9. सुयश शर्मा – 2.60 करोड़ रुपये 10. क्रुणाल पांड्या – 5.75 करोड़ रुपये 11. भुवनेश्वर कुमार – 10.75 करोड़ रुपये 12. स्वप्निल सिंह – 50 लाख रुपये 13. टिम डेविड – 3 करोड़ रुपये 14. रोमारियो शेफर्ड – 1.50 करोड़ रुपये 15. नुवान तुषारा – 1.60 करोड़ रुपये 16. मनोज भांडगे – 30 लाख रुपये 17. जैकब बेथेल – 2.60 करोड़ रुपये 18. देवदत्त पडिक्कल – 2 करोड़ रुपये 19. स्वास्तिक छिकारा – 30 लाख रुपये 20. लुंगी एनगिडी – 1 करोड़ रुपये 21. अभिनंदन सिंह – 30 लाख रुपये 22. मोहित राठी – 30 लाख रुपये आईपीएल 2025 के लिए RCB की संभावित प्लेइंग XI1. विराट कोहली 2. फिल साल्ट 3. रजत पाटीदार 4. लियाम लिविंगस्टोन 5. जितेश शर्मा 6. क्रुणाल पांड्या 7. टिम डेविड 8. भुवनेश्वर कुमार 9. सुयश शर्मा 10. जोश हेजलवुड 11. यश दयाल आरसीबी ने इस नीलामी में अपने स्क्वाड को संतुलित करने की कोशिश की है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाजों के साथ आक्रामक बल्लेबाज और कुछ प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि 2025 का सीजन इस टीम के लिए कैसा रहता है और क्या वे पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल होंगे।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 शेड्यूलतारीखमुकाबलासमयस्थान22 मार्चकेकेआर बनाम आरसीबी7:30 PMकोलकाता28 मार्चसीएसके बनाम आरसीबी7:30 PMचेन्नई2 अप्रैलआरसीबी बनाम जीटी7:30 PMबेंगलुरु7 अप्रैलएमआई बनाम आरसीबी7:30 PMमुंबई10 अप्रैलआरसीबी बनाम डीसी7:30 PMबेंगलुरु13 अप्रैलआरआर बनाम आरसीबी3:30 PMजयपुर18 अप्रैलआरसीबी बनाम पीबीकेएस7:30 PMबेंगलुरु20 अप्रैलपीबीकेएस बनाम आरसीबी3:30 PMमोहाली24 अप्रैलआरसीबी बनाम आरआर7:30 PMबेंगलुरु27 अप्रैलडीसी बनाम आरसीबी7:30 PMदिल्ली3 मईआरसीबी बनाम सीएसके7:30 PMबेंगलुरु9 मईएलएसजी बनाम आरसीबी7:30 PMलखनऊ13 मईआरसीबी बनाम एसआरएच7:30 PMबेंगलुरु17 मईआरसीबी बनाम केकेआर7:30 PMबेंगलुरु
Kolkata Knight Riders Virat Kohli Rajat Manohar Patidar IPL 2025 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत और बांग्लादेश का मुकाबला आज, चैंपियंस ट्रॉफी का आगाजICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की फॉर्म और प्रदर्शन को लेकर उत्साह है।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान मुकाबले की फैंटेसी-11: राशिद अफगानिस्तान के टॉप विकेट टेकर,...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की फैंटेसी-11...
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत Vs पाकिस्तान मुकाबले की फैंटेसी-11: शमी टूर्नामेंट के अब तक के टॉप विकेटटेकर; गिल ...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच की फैंटेसी-11...
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड Vs अफगानिस्तान मुकाबले की फैंटेसी-11: डकेट इस साल इंग्लैंड के टॉप स्कोरर, पिछल...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की फैंटेसी-11...
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच कैसे देखेंचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मुकाबला बुधवार को लाहौर में होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दो बजकर तीस मिनट पर शुरू होगा।
Read more »
ये पाकिस्तानी IPL में खेला तो कोहली की RCB जीतेगी ट्रॉफी... इस क्रिकेटर का बयान चर्चा मेंमोहम्मद आमिर IPL में RCB के लिए खेले तो खेले तो विराट कोहली पहली बार यह ट्रॉफी जीतेंगे, पाकिस्तानी के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद का बयान चर्चा में है.
Read more »
