धोनी आईपीएल 2026 सीज़न के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, आईपीएल के दिग्गज सितंबर से ही इस टूर्नामेंट के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं उम्र और चोटों से जूझने के बावजूद, धोनी खेल को घंटों समय दे रहे हैं
नई दिल्ली. कुछ दिन पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की थी कि एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास नहीं लेंगे. 2026 की मिनी नीलामी बस आने ही वाली है, ऐसे में धोनी के प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा प्रोत्साहन था.
आगामी सीज़न को थाला के लिए ‘आखिरी धमाके’ के रूप में देखा जा रहा है, कई पूर्व सीएसके खिलाड़ियों और क्रिकेट पंडितों ने तो यहाँ तक दावा किया है कि धोनी सीज़न के बीच में ही संन्यास ले सकते हैं। ऐसा होगा या नहीं, यह अभी तय नहीं है. वैसे जो तस्वीरे रांची से आ रही है वो तो यहीं बता रही है कि धोनी आईपीएल 2026 सीज़न के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, आईपीएल के दिग्गज सितंबर से ही इस टूर्नामेंट के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं उम्र और चोटों से जूझने के बावजूद, धोनी खेल को घंटों समय दे रहे हैं. पिछले दो महीनों से धोनी की यही दिनचर्या तय है वह दोपहर 1:30 बजे स्टेडियम आते हैं, एक घंटे जिम जाते हैं, फिर पैड लगाकर दो घंटे नेट्स में पावर-हिटिंग की ट्रेनिंग करते हैं, मेहनत कर रहे हैं माही धोनी पिछले 2 महीनों से नियमित रूप से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा कर रहे हैं। यह स्टेडियम रांची में उनके घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. जेएससीए के एक अधिकारी ने बताया कि, “वह बस वही कर रहे हैं जो माही ने ज़िंदगी भर किया है कड़ी मेहनत. धोनी की दिनचर्या है कि वह दोपहर में लगभग 1:30 बजे स्टेडियम पहुँचते हैं और एक घंटे के लिए जिम जाते हैं फिर वहाँ, वह नेट्स पर अभ्यास करते हैं. अगले दो घंटे, धोनी अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और ज़्यादातर पावर-हिटिंग पर ध्यान देते हैं क्योंकि पिछले कुछ सीज़न में उन्होंने आईपीएल में कुछ ही गेंदें खेली हैं. चूँकि रणजी ट्रॉफी चल रही है, इसलिए उन्हें हमेशा सेंटर विकेट पर अभ्यास करने का मौका नहीं मिलता, लेकिन जब मौका मिलता है, तो वह वहाँ मैच सिमुलेशन करते हैं. अपने अभ्यास के अंत में, धोनी लगभग 30 मिनट तैराकी करते हैं और फिर शाम 6 बजे घर के लिए निकल जाते हैं इस तरह, वह साढ़े चार घंटे प्रशिक्षण में बिताते हैं. धोनी का पिछला सीजन IPL 2025 में धोनी ने 14 मैचों की 13 पारियों में 24.5 की औसत और 135.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 196 रन बनाए थे. 30* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था. वह ज्यादातर पारियों में आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए. धोनी लगातार तीसरे संस्करण में 200 से कम रन बनाए थे. इतना ही नहीं, पिछले संस्करण में टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा था और वह अंक तालिका में आखिरी 10वें स्थान पर रही थी. पिछले कई वर्षों से CSK में धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं जारी हैं. IPL 2025 में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, 16 संस्करण में पहली बार टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही. उसने केवल 4 मुकाबले जीते और प्लेऑफ की दौड़ से सबसे पहले बाहर हो गई.
Ms Dhoni Getteing Ready For New Season Csk Management Confirms Schedule At Ranchi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலம்: தேதி, ஏலம் நடக்கும் இடம் உறுதி? மெகா அப்டேட்IPL : ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலம் நடக்கும் தேதி, இடம் குறித்த முக்கிய அப்டேட் வெளியாகியுள்ளது. முழு விவரம் இங்கே...
Read more »
IPL 2026: লিগ ইতিহাসের সবচেয়ে বড় লেনদেন; চেন্নাইকে দিতে হবে ১৮০০০০০০০ টাকার মহারথী + ১! তবেই...IPL 2026 Trade Between Jadeja and Samson Is Biggest in League History
Read more »
मुंबई इंडियन्स सोडणार अर्जुन तेंडुलकरची साथ! IPL 2026 ऑक्शनपूर्वी 'या' संघात ट्रेड होणारIPl 2026 : मुंबई इंडियन्सच्या गोटातून एक मोठी बातमी समोर येतेय. दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकरचा धाकटा मुलगा अर्जुन तेंडुलकर याला ट्रेड केलं जाऊ शकतं.
Read more »
IPL 2026 Retention Live: कुठे आणि कधी पाहाल IPL 2026 ची ऑफिशियल रिटेन्शन लिस्ट LIVE? जाणून घ्या सर्व डिटेल्सWhen & Where To Watch IPL 2026 Retention Live: इंडियन प्रीमियर लीगच्या 19 व्या सिजनच्या लिलावापूर्वी सर्व संघ त्यांच्या राखीव खेळाडूंची यादी जाहीर करतील, ज्याचे थेट प्रक्षेपण केले जाईल. टीव्ही आणि मोबाईलवर लाईव्ह कुठे बघायचे ते जाणून घ्या.
Read more »
KKR Assistant Coach For IPL 2026: সেঞ্চুরি করে IPL জিতিয়েছেন! ঝুলিতে জোড়া বিশ্বকাপ, কিংবদন্তি অলরাউন্ডার KKR-এKKR Assistant Coach , IPL 2026, Aussie Legend Shane Watson, KKR
Read more »
ஜடேஜாவுக்கு கேப்டன் பொறுப்பா? வாய்ப்பே இல்லை.. ராஜஸ்தான் அந்த தப்ப பண்ண மாட்டாங்க!IPL 2026: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணியின் அடுத்த கேப்டன் குறித்து ஆகாஷ் சோப்ரா பேசி இருக்கிறார்.
Read more »
