IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में डेविड मिलर पर ताबड़तोड़ बोली लग सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 टीमों के बारे में बताते हैं, जो मिलर पर बोली लगा सकती हैं. खेल समाचार | IPL
" IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने रिलीज और रीटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है.
बात अगर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की करें तो टीम ने कुल 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया. इन 8 खिलाड़ियों में एक नाम डेविड मिलर का भी था. जी हां, मिलर इस बार मिनी ऑक्शन में नजर आने वाले हैं. चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कौन सी 3 फ्रेंचाइजी उन्हें टारगेट कर सकती हैं.Advertisment गुजरात टाइटंस इस लिस्ट में पहला नाम शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का आता है. साल 2022 में टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही टाइटल पर कब्जा जमाया था. टीम को खिताब जीतने में डेलिड मिलर का भी बड़ा रोल रहा, लेकिन 2024 के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब एक बार फिर से गुजरात की टीम में किलर-मिलर की एंट्री हो सकती है. दरअसल, गिल एंड कंपनी को मिडिल ओवर्स में एक बड़े नाम की जरूरत है और मिलर उनकी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं. अफ्रीकी बल्लेबाज ने अब तक 141 आईपीएल मैच में 138.60 के स्ट्राइक रेट से कुल 3077 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक शामिल है. चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी डेविड मिलर पर बड़ा दांव लगा सकती है. फ्रेंचाइजी इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है और टीम को युवा जोश के साथ-साथ अनुभव की भी जरूरत है. मिलर टीम की उम्मीदों पर खरा उतर सकते हैं. मिलर चेन्नई के लिए एक फिनिशर के तौर पर एक जगह पक्की कर सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स 3 बार के आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपने मिडिल ऑर्डर के लिए एक तेजतर्रार बल्लेबाज की जरूरत है. फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है, ऐसे में डेविड मिलर नाइट राइडर्स के खेमे में खुद को फिट कर सकते हैं. ईडन गार्डन्स के मैदान पर उनका रिकॉर्ड भी उम्दा है. डेविड ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 9 आईपीएल मैच में 148.21 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 249 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. ये भी पढ़ें: IND vs SA: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगी रांची की पिच? जहां खेला जाएगा पहला वनडे मैच"
Indian Premier League IPL 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
G20 Summit 2026: इस देश को डोनाल्ड ट्रंप ने जी20 से किया बाहर, खुद बताई वजहG20 Summit 2026: इस देश को डोनाल्ड ट्रंप ने जी20 से किया बाहर, खुद बताई वजह Donald Trump will not call South Africa in G20 Summit 2026 राज्य | विदेश
Read more »
அரசு ஊழியர்களுக்கு குட் நியூஸ்! 2026 மத்திய அரசு விடுமுறை பட்டியல் வெளியானதுCentral Government Holidays 2026 : மத்திய அரசு ஊழியர்களுக்கு குட் நியூஸ், 2026 ஆம் ஆண்டுக்கான மத்திய அரசு விடுமுறைப் பட்டியல் வெளியாகியுள்ளது.
Read more »
WPL Auction 2026 Live Updates: सोफी डिवाइन की बोली करोड़ों मेंWPL Mega Auction 2026 LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले आज खिलाड़ियों की नीलामी है। टूर्नामेंट में पहले बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है।
Read more »
சஞ்சு சாம்சன் இல்லாமலே பலமாக இருக்கும் RR... மினி ஏலத்தில் யார் யாரை குறிவைக்கும்?IPL 2026 Mini Auction: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணி வரும் ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலத்தில் குறிவைக்கப்போகும் வீரர்கள் யார் யார்?
Read more »
CTET 2026: सीटेट के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ये रहा Direct Link और एग्जाम डेट की जानकारीCTET February 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने सीटेट फरवरी 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। यहां आप आवेदन की पूरी प्रक्रिया और एग्जाम डेट जानें।
Read more »
IPL 2026: चैंपियन RCB के बाद बिकने जा रही है अब एक और टीम, संजू सैमसन से है खास नाताIPL 2026 Updates: आईपीएल की एक और टीम बिकने का दावा बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया है, जो आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं।
Read more »
