WPL Auction 2026 Live Updates: सोफी डिवाइन की बोली करोड़ों में

महिला प्रीमियर लीग 2026 News

WPL Auction 2026 Live Updates: सोफी डिवाइन की बोली करोड़ों में
डब्ल्यूपीएल 2026Wpl Auction 2026 LiveWpl Auction 2026
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 357 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 160%
  • Publisher: 51%

WPL Mega Auction 2026 LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले आज खिलाड़ियों की नीलामी है। टूर्नामेंट में पहले बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है।

WPL Mega Auction 2026 LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले आज खिलाड़ियों की नीलामी है। टूर्नामेंट में पहले बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है।विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन आज आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी नाम शामिल हैं। 5 फ्रेंचाइजी मिलकर अधिकतम 73 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इस पूल में हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने वाली दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी के साथ-साथ लॉरा वोल्वार्ड्ट, एलिसा हीली और सोफी एक्लेस्टोन जैसी विदेशी सुपरस्टार्स के साथ कई बड़े नाम हैं।WPL Mega Auction में सबसे ज्यादा पैसा लेकर यूपी वॉरियर्स टीम उतर रही है, जिसने केवल एक प्लेयर को रिटेन किया है। यूपी वॉरियर्स ने टीम इंडिया को महिला विश्व कप 2025 का फाइनल जिताने वाली दीप्ति शर्मा को भी रिलीज करके चौंका दिया था। हर टीम को अपने स्क्वॉयड में अधिकतम 18 प्लेयर्स को चुनना है। हालांकि किसी प्लेयर पर महंगी बोली लगाने के लिए टीम अपना स्क्वॉयड 15 प्लेयर भी सीमित कर सकती है।पहली बार WPL की नीलामी में टीमों को राइट टू मैच कार्ड यानी RTM दिया गया है। आरटीएम का मतलब होता है कि यदि किसी फ्रेंचाइजी अपनी रिलीज की हुई प्लेयर को ही दोबारा खरीदना चाहती है तो वो उस प्लेयर पर लगी हुई सबसे बड़ी बोली को मैच करके उसे अपने लिए रिजर्व कर सकती है। यह एक तरीके का वीटो होता है, जो सबसे बड़ी बोली लगाने वाली टीम को उस प्लेयर को खरीदने से रोक देता है।न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन पर महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बड़ी बोली लगी है। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। डिवाइन के लिए जमकर ऑक्शन में दिल्ली और गुजरात की टक्कर चली थी, लेकिन आखिर में गुजरात ने बाजी मार ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 की पहली ही बोली में गजब हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के साथ 6 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली एलिसा हीली को ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिल पाया है। उनको लेकर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं।महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की शुरुआत मल्लिका सागर ने की है। मल्लिका सागर एक जानी-मानी आर्ट कलेक्टर और ऑक्शनर हैं। वे पहले भी आईपीएल जैसी बड़ी लीगों में ऑक्शनर का काम कर चुकी हैं।WPL Auction शुरू हो गया है। महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी टीम मुंबई इंडियंस की टेबल पर नीता अंबानी के साथ दिखाई दे रही हैं। मुंबई ने अपनी 5 प्लेयर रिटेन की हैं। उनके पास कोई RTM बाकी नहीं है।यह एक स्पेशल कार्ड होता है जिसका इस्तेमाल टीम अपने किसी पुराने खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में शामिल करने के लिए करती है, जिसे उन्होंने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।WPL Auction में बड़ी बोली पाने की आस में दिग्गज प्लेयर्स को अंडर-19 वर्ल्ड कप की भी एक स्टार क्रिकेटर टक्कर दे रही है। हैदराबाद की ओपनिंग बैट्समैन जी.

त्रिशा ने साल 2025 में जोरदार परफॉर्मेंस की है। उन्होंने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए 309 रन बनाकर और 9 विकेट लेकर अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने में मदद अहम योगदान दिया था। फाइनल में भी त्रिशा ने नॉटआउट 44 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीता था।WPL Auction 2026 Live: सज गया है स्टेज, नीलामी में अब थोड़ा ही समय बाकी https://x.com/wplt20/status/1993965949045686345?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1993965949045686345%7Ctwgr%5E76eb52befc4b2104bb6fa2cf702b319379213466%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fwpl-auction-2026-live-updates-womens-premier-league-auction-team-and-player-list-mi-rcb-dc-gg-upw%2Fliveblog%2F125606578.cmsWPL Mega Auction 2026 में दोपहर 3.30 बजे सबसे पहले Marquee Players के लिए बोली लगेगी। इन सभी को 50 लाख रुपये वाले बेस प्राइस में रखा गया है। इनमें निम्न 8 खिलाड़ी शामिल हैं-सोफी डिवाइन- न्यूजीलैंड की क्रिकेटरएमेली केर- न्यूजीलैंड की क्रिकेटर02:20 PM, Nov 27 2025हरियाणा की दीया यादव WPL Auction में टीमों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकती हैं, जिनकी पॉवर हिटिंग बैटिंग की तुलना उनके ही स्टेट की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा से की जाती है। दीया यादव ने हाल ही में सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में 59.5 के औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से 298 रन ठोके हैं, जिनमें 3 फिफ्टी भी शामिल हैं। इससे पहले इंटर-जोनल टी20 में भी दीया ने 149.5 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाकर नॉर्थ जोन को फाइनल का टिकट दिलाया था। ऐसी जोरदार हिटर के लिए डब्ल्यूपीएल की टीमें महंगी बोली लगाने को भी तैयार हो सकती हैं।टाजमिन ब्रिट्स इनुका रणावेेरा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया है।यूपी वॉरियर्स ने 1 प्लेयर को अपने साथ रिटेन किया है।नीलामी में शामिल होने के लिए विदेशी खिलाड़ियों में ऐसे देश से भी रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं, जहां का नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।अमेरिका की तारा नॉरिस और थाईलैंड की थिपाजा पुथावोंग भी इसी बेस प्राइस में रजिस्टर्ड हुई हैं।40 लाख रुपये बेस प्राइस में 11 क्रिकेटरों का रजिस्ट्रेशन आया है।01:30 PM, Nov 27 2025कोई भी टीम अपनी ही रिलीज की गई प्लेयर को दोबारा खरीदने के लिए RTM यानी राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। किस टीम पर कितने RTM हैं, ये उसके रिटेन किए गए प्लेयर्स की संख्या पर निर्भर है। आज नीलामी में टीमों के पास आरटीएम कार्ड निम्न संख्या में हैं-नीलामी में बोली लगाने के लिए 5 फ्रेंचाइजी के पास कुल 41.8 करोड़ रुपये की राशि है। इसमें सबसे ज्यादा पैसा यूपी वॉरियर्स के पास है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 6.15 करोड़ रुपयेWPL Auction 2026 Live: टीमों के पास हैं 73 स्लॉट खाली, 277 क्रिकेटर का है दावा विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान 5 टीमों में प्लेयर रिटेंशन के बाद खाली हुए 73 स्लॉट भरे जाने हैं। इनमें 50 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों और 23 स्लॉट विदेशी खिलड़ियों के लिए खाली हैं। इनके लिए कुल 277 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनके लिए बोली लगाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाली क्रिकेटरों में 52 इंटरनेशनल प्लेयर्स समेत कुल 194 भारतीय, जबकि 83 विदेशी शामिल हैं।भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ ही यास्तिका भाटिया और वीजे जोशिथा अभी चोटिल हैं। अगर ऑक्शन में कोई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदती है लेकिन वह टूर्नामेंट के समय तक ठीक नहीं हो पाती तो उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिलेगा। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को भी चोटिल जोफ्रा आर्चर को खरीदने के बाद उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला था।WPL Auction 2026 Live: कौन है ऑक्शन में टीमों से बोली लगवाने वाली मल्लिका सागर? WPL Auction 2026 में भी मंच पर सभी टीमों से बोली लगवाने वाली ऑक्शनर के तौर पर मल्लिका सागर मौजूद रहेंगी, जिनके नाम भारत की पहली महिला ऑक्शनर होने का रिकॉर्ड दर्ज है। ये रिकॉर्ड मल्लिका ने IPL 2023 Mini Auction में रचा था। वे IPL 2024 के मेगा ऑक्शन में भी ऑक्शनर के तौर पर शामिल हुई थीं। मुंबई के एक व्यवसायी परिवार में जन्मी सागर ने अमेरिका के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई की है। पहली बार किसी खेल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में वे साल 2021 में प्रो कबड्डी लीग के जरिये जुड़ी थीं।आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। 2023 में लीग की शुरुआत हुई थी। पहले सीजन की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नैट सीवर ब्रंट को 3.2 करोड़ में गुजरात और मुंबई ने खरीदा था। ये दोनों ऑक्शन की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी हैं।WPL Auction 2026 Live: ऑक्शन से जोनासेन ने नाम वापस लिया ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग ऑलराउंडर जेस जोनासेन चोट के कारण विमेंट प्रीमयिर लीग ऑक्शन से हट गई हैं। जोनासेन के बाहर होने की जानकारी WPL ने बुधवार को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में फ्रेंचाइजी को दी। क्रिकइंफो की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। जोनासेन पिछले सीजन दिल्ली की टीम का हिस्सा थीं।महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजकर तीस मिनट पर होगी। फैंस इसे लाइव भी देख सकते हैं। इसकी स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप की जाएगी। वही लाइव ब्रॉडकास्ट देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जा सकते हैं।जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद।यूपी की टीम को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत है। इसमें अधिकतम 6 विदेशी नाम हो सकते हैं। गुजरात को 16 जबकि आरसीबी को 14 खिलाड़ियों की जरूरत है। मुंबई और दिल्ली ने 5-5 नामों को रिटेन किया था और इसी वजह से अधिकतम 13 खिलाड़ियों को ही खरीद सकते हैं।सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने के बाद यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई राइट टू मैच विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। दोनों फ्रेंचाइजी ने अधिकतम 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।मार्की खिलाड़ियों में भारत की दीप्ति और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड की प्रमुख स्पिनर एक्लेस्टोन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग तथा दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं। वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज़ कर दिया था।विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में होगा, जिसमें कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। टूर्नामेंट का चौथा सीजन जनवरी में होना है। इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। फ्रेंचाइजी के पास इसी वजह से सीमित खिलाड़ियों को ही रिटेन करने का ऑप्शन था।पहले सुरक्षा, फिर निवेश: डिजिटल एसेट की दुनिया में भरोसा जीतने का नया तरीकाहर्बालाइफ का नया ‘लिफ्ट ऑफ®’ - जीरो ऐडेड शुगर वाला एनर्जी से भरपूर इफरवेसेंट ड्रिंक, अब दिन की शुरुआत बने और बेहतर10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी फेम शादाब जकाती बच्ची के साथ कंटेंट बनाकर फंसे, UP पुलिस तक पहुंची बातदेश और PM मोदी के खिलाफ बनाया जा रहा नरेटिव... BJP बोली- विदेशों से संचालित हो रहे कांग्रेस नेताओं के 'X' अकाउंटइमरान के सिर का एक बाल भी छूने का साहस नहीं कर सकते... पूर्व पाक PM के हत्‍या की अफवाह पर गरजी बहनजसीडीह जा रही रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन दुमका स्टेशन पर बेपटरी, क्रॉसिंग के पास बोगी उतरने से मची अफरा-तफरीमुरादनगर में सीएम योगी ने किया पार्श्वनाथ गुफा मंदिर का लोकार्पण, 100 दिन के रेकॉर्ड समय में हुआ निर्माण$50 अरब का निवेश, टाटा, रिलायंस, अंबानी, भारती एयरटेल जैसे बड़े नाम, आखिर इस सेक्टर में क्या है खास?श्वेता तिवारी ने घर से ही बेटी को साबित किया 'फिसड्डी', गाउन में ग्लैमर दिखा रही थीं पलक, पर मां की झलक पड़ी भारीग्रह नक्षत्र कल 28 नवंबर को बना है त्रिग्रह योग, देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष और मीन समेत 5 राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली, पाएंगे लाभलड़का अपने मां-बाप को चाय नहीं बनाकर दे सकता, तो नौकरानी ले आओ ना एक…सारा ठीकरा लड़की पर ही क्यों?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

डब्ल्यूपीएल 2026 Wpl Auction 2026 Live Wpl Auction 2026 Womens Premier League 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WPL Auction 2026 Live: रिटेन खिलाड़ियों की लिस्टWPL Auction 2026 Live: रिटेन खिलाड़ियों की लिस्टWPL Auction 2026 LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले आज खिलाड़ियों की नीलामी है। टूर्नामेंट में पहले बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है।
Read more »

WPL Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव ऑक्शन?WPL Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव ऑक्शन?WPL Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर ली 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर को होने वाली है। इस टूर्नामेंट से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी यहां मिलेगी।
Read more »

WPL 2026 Auction Live Streaming: 73 स्लॉट भरने के लिए 277 क्रिकेटर्स पर लगेगी बोली, जानिए कब और कहां होगा लाइव टेलीकास्टWPL 2026 Auction Live Streaming: 73 स्लॉट भरने के लिए 277 क्रिकेटर्स पर लगेगी बोली, जानिए कब और कहां होगा लाइव टेलीकास्टWPL 2026 Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन होना है. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इस लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.
Read more »

WPL 2026 Mega Auction Live: डब्ल्यूपीएल की मेगा निलामी आज, दीप्ति शर्मा-एलिसा हीली पर निगाहेंWPL 2026 Mega Auction Live: डब्ल्यूपीएल की मेगा निलामी आज, दीप्ति शर्मा-एलिसा हीली पर निगाहेंWPL 2026 Auction Live Updates: डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए मेगा ऑक्शन दिल्ली में हो रहा है. मेगा ऑक्शन में 277 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है.
Read more »

WPL Auction 2026 Live Updates: कुछ देर में शुरू होगा ऑक्शन... 73 महिला क्रिकेटर्स पर बरसेगा पैसा, वर्ल्ड चै...WPL Auction 2026 Live Updates: कुछ देर में शुरू होगा ऑक्शन... 73 महिला क्रिकेटर्स पर बरसेगा पैसा, वर्ल्ड चै...Women's Premier League 2026 Auction LIVE Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. राजधानी दिल्ली में अब से कुछ देर में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होगी. सबसे पहले मार्की सेट में शामिल बड़े नामों के लिए टीमें बिड करेंगी. पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए.
Read more »

WPL Mega Auction 2026 Live Updates: कुछ देर में शुरू होगा WPL ऑक्शन, दांव पर 277 खिलाड़ियों की किस्मतWPL Mega Auction 2026 Live Updates: कुछ देर में शुरू होगा WPL ऑक्शन, दांव पर 277 खिलाड़ियों की किस्मतWPL 2026 Auction Live Updates: महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 194 भारतीय खिलाड़ी और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. 194 भारतीय खिलाड़ियों में से 52 कैप्ड हैं, जबकि 83 विदेशी खिलाड़ियों में 66 कैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:24:36