IPL 2026: चैंपियन RCB के बाद बिकने जा रही है अब एक और टीम, संजू सैमसन से है खास नाता

Rajasthan Royals News

IPL 2026: चैंपियन RCB के बाद बिकने जा रही है अब एक और टीम, संजू सैमसन से है खास नाता
RrRcbIpl
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

IPL 2026 Updates: आईपीएल की एक और टीम बिकने का दावा बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया है, जो आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन बेहद हंगामेदार होने जा रहा है। एकतरफ IPL 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के दौरान संजू सैमसन की ट्रेडिंग बेहद विवादों में फंसी रही। इसके बाद IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिकों ने उसे बेचने की घोषणा कर दी। अब खबर आ रही है कि एक और आईपीएल टीम नया सीजन शुरू होने से पहले बिकने जा रही है। यह दावा बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया है, जो आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। हर्ष गोयनका ने दावा किया है कि IPL 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट टीम को बेचने के लिए नए मालिकों की तलाश कर रहा है और यह काम अगला सीजन शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।हर्ष ने ट्वीट में लिखी है ये बातहर्ष गोयनका ने गुरुवार शाम को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने जो लिखा है, उससे भारतीय क्रिकेट में हंगामा मच गया है। हर्ष ने लिखा,'मैंने सुना है एक नहीं, अब दो आईपीएल टीम RCB और RR बिक रही हैं। इससे साफ है कि लोग अच्छे वैल्यूएशन को आज कैश करना चाहते हैं। अब बिक्री के लिए दो टीमें और 4/5 संभावित खरीदार। सफल खरीदार कौन होंगे? क्या वे पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?' इस ट्वीट में हर्ष के अमेरिका का जिक्र करने से ज्यादा सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स को खरीदने वाला शख्स अमेरिका से ही है। इसी कारण हर्ष ने भारतीय शहरों के साथ केवल अमेरिका का जिक्र किया है।कौन है फिलहाल RR का मालिक?राजस्थान रॉयल्स की मालिक रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप है, जिसके पास करीब 65% शेयर इस जयपुर की फ्रेंचाइजी में हैं। इसके अलावा लाचलेन मर्डोक, रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास भी इस टीम में छोटी हिस्सेदारी हैं। साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने भी टीम में 12% हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अब भी उनके पास कोई शेयर है या नहीं। हर्ष के ट्वीट के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने उसकी वैल्यू क्या तय की है। RCB ने तय की थी 2 अरब डॉलर कीमतइससे पहले 5 नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक रखने वाली डियागो इंडिया ने इसे बेचने की पुष्टि की थी। पुणे स्थित वेक्सीन मेन्युफेक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला ने 1 अक्तूबर को ट्वीट के जरिये बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी की बिक्री के संकेत सभी को दिए थे। पूनावाला का नाम भी RCB को खरीदने वालों की कतार में शामिल बताया जा रहा है। अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में डियागो और USL ने रेगुलेशन 30 के तहत सेबी को आरसीबी में हिस्सेदारी बेचने की जानकारी दी थी। उसमें यह बताया गया था कि आरसीबी की बिक्री की प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के लिए फोर्ब्स ने 2022 में करीब 1 अरब डॉलर वैल्यू तय की थी, लेकिन इस सीजन में पहली बार खिताब जीतने के बाद यह वैल्यू डबल होने की बात कही जा रही है यानी आरसीबी ने अपनी वैल्यू कम से कम 2 अरब डॉलर आंकी है।.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन बेहद हंगामेदार होने जा रहा है। एकतरफ IPL 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के दौरान संजू सैमसन की ट्रेडिंग बेहद विवादों में फंसी रही। इसके बाद IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिकों ने उसे बेचने की घोषणा कर दी। अब खबर आ रही है कि एक और आईपीएल टीम नया सीजन शुरू होने से पहले बिकने जा रही है। यह दावा बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया है, जो आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। हर्ष गोयनका ने दावा किया है कि IPL 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट टीम को बेचने के लिए नए मालिकों की तलाश कर रहा है और यह काम अगला सीजन शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।हर्ष ने ट्वीट में लिखी है ये बातहर्ष गोयनका ने गुरुवार शाम को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने जो लिखा है, उससे भारतीय क्रिकेट में हंगामा मच गया है। हर्ष ने लिखा,'मैंने सुना है एक नहीं, अब दो आईपीएल टीम RCB और RR बिक रही हैं। इससे साफ है कि लोग अच्छे वैल्यूएशन को आज कैश करना चाहते हैं। अब बिक्री के लिए दो टीमें और 4/5 संभावित खरीदार। सफल खरीदार कौन होंगे? क्या वे पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?' इस ट्वीट में हर्ष के अमेरिका का जिक्र करने से ज्यादा सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स को खरीदने वाला शख्स अमेरिका से ही है। इसी कारण हर्ष ने भारतीय शहरों के साथ केवल अमेरिका का जिक्र किया है।कौन है फिलहाल RR का मालिक?राजस्थान रॉयल्स की मालिक रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप है, जिसके पास करीब 65% शेयर इस जयपुर की फ्रेंचाइजी में हैं। इसके अलावा लाचलेन मर्डोक, रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास भी इस टीम में छोटी हिस्सेदारी हैं। साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने भी टीम में 12% हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अब भी उनके पास कोई शेयर है या नहीं। हर्ष के ट्वीट के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने उसकी वैल्यू क्या तय की है।RCB ने तय की थी 2 अरब डॉलर कीमतइससे पहले 5 नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक रखने वाली डियागो इंडिया ने इसे बेचने की पुष्टि की थी। पुणे स्थित वेक्सीन मेन्युफेक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला ने 1 अक्तूबर को ट्वीट के जरिये बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी की बिक्री के संकेत सभी को दिए थे। पूनावाला का नाम भी RCB को खरीदने वालों की कतार में शामिल बताया जा रहा है। अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में डियागो और USL ने रेगुलेशन 30 के तहत सेबी को आरसीबी में हिस्सेदारी बेचने की जानकारी दी थी। उसमें यह बताया गया था कि आरसीबी की बिक्री की प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के लिए फोर्ब्स ने 2022 में करीब 1 अरब डॉलर वैल्यू तय की थी, लेकिन इस सीजन में पहली बार खिताब जीतने के बाद यह वैल्यू डबल होने की बात कही जा रही है यानी आरसीबी ने अपनी वैल्यू कम से कम 2 अरब डॉलर आंकी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rr Rcb Ipl Ipl 2026 Harsh Goenka IPL 2026 Auction Harsha Goenka Ipl Updates Ipl 2026 News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WPL 2026 Auction: ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली, RCB से लेकर MI तक किसी ने नहीं लगाया दांवWPL 2026 Auction: ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली, RCB से लेकर MI तक किसी ने नहीं लगाया दांवAlyssa Healy unsold in WPL 2026 Auction: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में आनसोल्ड रही हैंं. उन्हें किसी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा. खेल समाचार | IPL
Read more »

RCB WPL Auction 2026: आरसीबी ने दो दिग्‍गज ऑलराउंडर्स को एक ही कीमत पर खरीदाRCB WPL Auction 2026: आरसीबी ने दो दिग्‍गज ऑलराउंडर्स को एक ही कीमत पर खरीदामहिला प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी 2026 में आरसीबी 6.
Read more »

WPL 2026: ऑक्शन में 34 साल के प्लेयर पर हुई पैसों की बारिश, 11 गुना ज्यादा मिली कीमत, अब UP टीम के लिए मचाएगी धमालWPL 2026: ऑक्शन में 34 साल के प्लेयर पर हुई पैसों की बारिश, 11 गुना ज्यादा मिली कीमत, अब UP टीम के लिए मचाएगी धमालWPL 2026 Auction: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने 34 साल के आशा शोभना को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले RCB में उन्हें 10 लाख रुपये मिला था. खेल समाचार | IPL
Read more »

சஞ்சு சாம்சன் இல்லாமலே பலமாக இருக்கும் RR... மினி ஏலத்தில் யார் யாரை குறிவைக்கும்?சஞ்சு சாம்சன் இல்லாமலே பலமாக இருக்கும் RR... மினி ஏலத்தில் யார் யாரை குறிவைக்கும்?IPL 2026 Mini Auction: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணி வரும் ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலத்தில் குறிவைக்கப்போகும் வீரர்கள் யார் யார்?
Read more »

MI Full Squad For WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने तैयार किया शानदार टीम, MI में खतरनाक ऑलराउंडर की है भरमारMI Full Squad For WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने तैयार किया शानदार टीम, MI में खतरनाक ऑलराउंडर की है भरमारMI Full Squad For WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए एक शानदार टीम तैयार किया है. मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 के ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को खरीदा है. खेल समाचार | IPL
Read more »

RCB Full Squad for WPL 2026: ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है RCB की टीम, कई स्टार ऑलराउंडर आरसीबी में शामिलRCB Full Squad for WPL 2026: ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है RCB की टीम, कई स्टार ऑलराउंडर आरसीबी में शामिलRCB Full Squad for WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए एक शानदार टीम तैयार किया है. आरसीबी ने ऑक्शन में 14 प्लेयर्स को खरीदा. खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:51:00