IPL2019 ट्रॉफी विवाद: डायना इडुल्जी ने खन्ना पर साधा निशाना, बोलीं-अध्यक्ष ने पद की गरिमा को नजरअंदाज किया
डायना ने आईएएनएस से कहा, 'विजेता को दी जाने वाली आईपीएल ट्रॉफी को लेकर मैंने कई तरह की एक तरफा खबरें पढ़ीं हैं. बात को सही तरह से रखते हुए, मैं बता दूं कि आठ अप्रैल को सीओए की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी.
चर्चा के दौरान मैंने कहा था कि बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने दिल्ली में हुए मैच के दौरान ट्रॉफी देने के अपने अधिकार का त्याग कर दिया था. उन्होंने प्रोटोकॉल की परवाह नहीं की थी और एक राज्य संघ के अध्यक्ष को ट्रॉफी देने की अनुमति दी गई थी और इसलिए आईपीएल फाइनल में सीओए सदस्य को ट्रॉफी देनी चाहिए. यह इसलिए क्योंकि बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष ने पद की गरिमा को नजरअंदाज किया था.' इडुल्जी ने आगे कहा कि इसके लिए उनकी पहली पसंद सीओए अध्यक्ष विनोद राय थे लेकिन उन्होंने फाइनल में आने से मना कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अपना और सीओए के अन्य सदस्य रवि थोड़गे का नाम सुझाया था. उन्होंने कहा कि उनकी खुद ट्रॉफी देने की कोई इच्छा नहीं थी. इडुल्जी ने कहा, 'मैंने यहां तक कहा था कि राय फाइनल में मौजूद रहेंगे तो वह ट्रॉफी देंगे लेकिन राय ने कहा था कि वह नहीं आएंगे. इसके बाद मैंने फाइनल के लिए थोड़गे और मेरा नाम सुझाया. हम दोनों में से कोई ट्रॉफी दे सकता था.'खन्ना ने उठाया था ये कदम पूर्व भारतीय खिलाड़ी के मुताबिक, खन्ना ने फाइनल से कुछ दिन पहले एक मेल किया था जिससे उन्होंने प्लान बदलने को लेकर सवाल किए थे लेकिन वहीं खन्ना ने उस मेल का जवाब नहीं दिया था कि क्यों बीसीसीआई अध्यक्ष ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर हुए भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अंतिम मैच में ट्रॉफी नहीं दी. उन्होंने कहा, 'फाइनल से कुछ दिन पहले खन्ना ने कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चौधरी का 2017 में लिखा गया एक मेल फॉरवर्ड किया था जिसमें कहा गया था कि बीसीसीआई अध्यक्ष ही ट्रॉफी देंगे. खन्ना का 2017 का मेल दोबारा भेजना ओछी हरकत थी. वह 2018 में आईपीएल फाइनल में ट्रॉफी दे चुके थे. लगता है कि वह भूल गए थे कि दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान उन्होंने अपने ट्रॉफी देने के अधिकार का त्याग कर दिया था.'इडुल्जी ने कहा, 'फाइनल के दिन उनका हमेशा की तरह ध्यान ट्रॉफी देने पर था. वह अपनी जेब में 2017 के मेल की कॉपी लेकर घूम रहे थे. मेरा मानना था कि मुझे या जनरल को ट्रॉफी देने चाहिए क्योंकि दिल्ली में खन्ना ने परंपरा का पालन नहीं किया था.' इडुल्जी ने कहा, 'अगर मेरा मकसद सिर्फ ट्रॉफी देना होता तो मैं पहले दो संस्करणों में भी इस पर जोर देती जहां मैं फाइनल में मौजूद थी. एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी होने के नाते मैं अपने खेलने के दिनों में हमेशा से ट्रॉफी लेने के लिए प्रेरित होती थी. ट्रॉफी देना ऐसी चीज नहीं है जो मुझे प्रेरित करे. मेरा सिर्फ इतना मानना था कि खन्ना ने दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई थी.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या केस: मध्यस्थता कमेटी को 15 अगस्त तक का समयअयोध्या ज़मीन विवाद में मध्यस्थता कमेटी ने सीलबंद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी.
Read more »
अयोध्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को 15 अगस्त तक का और समय दियासुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले के हल के लिए गठित मध्यस्थता पैनल को 15 अगस्त तक का समय दे दिया है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि वह मध्यस्थता पैनल को लेकर आशावादी है.
Read more »
अफरीदी ने लिखा- सीनियर खिलाड़ियों ने बल्ले से मारने की कोशिश की, शोएब अख्तर ने समर्थन कियाअफरीदी ने लिखा- 1999 में चेन्नई टेस्ट से पहले बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं करने दिया गया था शोएब अख्तर ने कहा- अफरीदी ने किताब में कम लिखा, उन्हें और लिखना चाहिए था | Shoaib Akhtar backs Shahid Afridi say that they were treated harshly by senior players
Read more »
पर्चा विवाद: AAP ने गौतम गंभीर और BJP को भेजा लीगल नोटिस– News18 हिंदीआम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस आप नेता और पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी अतिशी के खिलाफ बांटे गए अश्लील और आपत्तिजनक पर्चे से संबंधित है.
Read more »
दिल्ली के सात सांसदों ने गोद लिए आठ गांव, कोई नहीं बन सका आदर्शदिल्ली के सात सांसदों ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को गोद लिया था. उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कादीपुर और चौहानपट्टी गांव, पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरि ने चिल्ला गांव, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाटी कलां गांव, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने झड़ौदा कलां गांव, नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी ने पिलंजी गांव, चांदनी चौक संसदीय सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने धीरपुर गांव और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज ने जौंती गांव को गोद लिया था.
Read more »
IPL 2019: सीनियर अफसर ने मांगे आईपीएल मैच के पास, केंद्र सरकार ने गिराई गाजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस रेलवे विभाग भेज दिया है.
Read more »
#VoteKaro दिल्ली में विराट कोहली ने डाला वोट, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदानलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय
Read more »
LIVE: बिष्णुपुर सीट पर मतदान शुरू, 9 प्रत्याशी मैदान मेंपश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से कांग्रेस ने खान नारायण चंद्र, तृणमूल कांग्रेस ने श्याम संत्रा, भारतीय जनता पार्टी ने खान सौमित्र, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने खान सुनील, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट ने अजीत कुमार बौरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट रेड स्टार ने जितेंद्र नाथ रॉय और बहुजन मुक्ति पार्टी ने बसुदेब सिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 मई को काउंटिग होगी और चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Read more »
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन ने भारत में खोली ब्रांच, J&K पुलिस ने नकाराखूंखार आतंकी समूह आईएस की समाचार एजेंसी 'अमाक' के अनुसार नई शाखा का अरबी नाम 'विलायाह ऑफ हिंद' (भारतीय प्रांत) रखा गया है. जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि इस दावे को खारिज कर दिया है.
Read more »
