AAP ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर और BJP को लीगल नोटिस भेजा है
आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर और भारतीय जनता पार्टी को लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस आप नेता और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार अतिशी के खिलाफ बांटे गए अश्लील और आपत्तिजनक पर्चे से संबंधित है.
आप ने आरोप लगाया था कि ये पर्चे गौतम गंभीर ने ही बंटवाए हैं. हालांकि गंभीर ने इसे खारिज कर दिया था. गुरुवार रात को बीजेपी प्रत्याशी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अतिशी के खिलाफ मानहानी का नोटिस भी दिया. दरअसल, गुरुवार को आतिशी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर ने पूरे इलाके में आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक बातों वाला पर्चा बंटवाया है. इस पर्चे में अतिशी और मनीष सिसोदिया को लेकर बहुत ही गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरानआम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूर्वी दिल्ली की हाउसिंग सोसाइटियों में अखबारों में रखकर बंटवाए गए पर्चे में आतिशी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं. इसमें आतिशी को 'प्रॉस्टिट्यूट', 'बीफ इटर', 'मिक्स ब्रीड का सबसे अच्छा उदाहरण' बताया गया है.सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनौती दी . गंभीर ने लिखा कि अगर वे ये साबित कर देते हैं कि उस पर्चे से मेरा कोई लेना-देना है तो मैं जनता के बीच अपने आप को फांसी लगा लूंगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति से संन्यास लेना होगा. क्या यह चुनौती स्वीकार है?गौतम गंभीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था . गुरुवार को भी इसके बाद गंभीर ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने सीएम केजरीवाल और आतिशी को भी टैग किया और लिखा, 'मैं आप दोनों को चुनौती देता हूं और घोषणा करता हूं कि अगर यह सिद्ध हो गया कि पर्चा मैंने बंटवाया है तो मैं अपनी उम्मीदवारी अभी के अभी वापस ले लूंगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्या आप राजनीति से संन्यास लेंगे.' इसके बाद गंभीर ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं शर्मिंदा हूं कि अरविंद केजरीवाल जैसा व्यक्ति मुख्यमंत्री है.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली: कांग्रेस ने तो नहीं लेकिन इस पार्टी ने दिया AAP को समर्थनसमाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) का भी समर्थन करेगी.
Read more »
भावुक हुईं AAP नेता आतिशी, BJP उम्मीदवार गौतम पर लगाया बेहद 'गंभीर' आरोपभावुक हुईं AAP नेता आतिशी, BJP उम्मीदवार गौतम पर लगाया बेहद 'गंभीर' आरोप GautamGambhir AtishiAAP MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019
Read more »
AAP का आरोप- गौतम गंभीर ने बंटवाए पर्चे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं आतिशी– News18 हिंदीपूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं. इस पीसी में आम आदमी पार्टी ने आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पैम्पलेट बांटने का आरोप लगाया.
Read more »
रो पड़ीं AAP उम्मीदवार आतिशी, गौतम पर लगाया गंभीर आरोप-Navbharat TimesDelhi Political News: एक पर्चा पढ़ते समय पूर्वी दिल्ली से आम की उम्मीदवार आतिशी हो पड़ीं। उनका आरोप है कि आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चे गौतम गंभीर ने बंटवाए हैं।
Read more »
गौतम गंभीर का पलटवार- AAP आरोप साबित कर दे तो वापस ले लूंगा उम्मीदवारी– News18 हिंदीAAP से पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी ने आरोप लगाया है कि मेरे खिलाफ आपत्तिजनक बातों वाला पैम्पलेट BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर ने चुनाव जीतने के लिए बंटवाए हैं. इन्हीं आरोपों पर गंभीर ने अपना जवाब दिया है.
Read more »
पर्चा विवाद: गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिसपूर्वी दिल्ली से BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे कथित रूप से बांटे जाने में संलिप्तता के आरोप पर पलटवार किया. गौतम गंभीर ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे. क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ अगर आरोप सही साबित हुए तो वह लोकसभा चुनाव से हट जाएंगे.
Read more »
'अभद्र पर्चे' पर AAP को गौतम गंभीर की चुनौती- साबित कर दो तो राजनीति छोड़ दूंगा
Read more »
गौतम गंभीर ने आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भेजा मानहानि नोटिस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पूर्व क्रिकेटर ने तीनों नेताओं को उन आरोपों के लिए यह नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने आतिशी मार्लेना के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों से गुस्साए गौतम गंभीर ने चुनौती देते हुए कहा था कि यदि आरोप साबित होते हैं तो वह अपनी उम्मीदवारी ही वापस ले लेंगे।
Read more »
पर्चा विवाद पर बोले गौतम गंभीर - 'AAP आरोप साबित कर दे, तो लगा लूंगा फांसी'गंभीर ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी आरोपों को साबित नहीं कर पाती तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए.
Read more »
गौतम गंभीर को मिला संदीप दीक्षित का साथ, बोले- वो ऐसे गिरी हरकत नहीं कर सकतेपूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर लगाए गए आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया है.
Read more »
