पर्चा विवाद: गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस Electionswithndtv
खास बातेंनई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली से BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पर्चे कथित रूप से बांटे जाने में संलिप्तता के आरोप पर पलटवार किया.
गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता आतिशी को मानहानि का नोटिस भिजवाया. गंभीर ने कहा, बिना शर्त माफी मांगने और अपने बयान वापस ले नहीं तो मानहानि का मुकदमा किया जाएगा. इससे पहले, गौतम गंभीर ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे. क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ अगर आरोप सही साबित हुए तो वह लोकसभा चुनाव से हट जाएंगे. यह भी पढ़ें: AAP के आरोपों पर BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर का पलटवार, कहा- यह केजरीवाल का ही काम- गलत साबित हुआ तो... उन्होंने आप प्रमुख केजरीवाल और पूर्वी दिल्ली से पार्टी की उम्मीदवार आतिशी को संबोधित एक ट्वीट में लिखा, 'मैं घोषणा करता हूं कि यदि यह साबित हो जाता है कि मैंने वह किया है, मैं तुरंत अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा. यदि नहीं तो क्या आप राजनीतिक छोड़ेंगे?' आतिशी अपने खिलाफ 'आपत्तिजनक और अपमानजनक' टिप्पणियों वाला एक पर्चा पढ़ते हुए रो पड़ीं. आतिशी ने दावा किया कि भाजपा के उनके प्रतिद्वंद्वी ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं. यह भी पढ़ें: ...जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही फूट- फूटकर रो पड़ीं पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार आतिशी, देखें VIDEO गंभीर ने एक के बाद एक कर कई ट्वीट किए और केजरीवाल को आड़े हाथ लिया. गंभीर ने कहा कि उन्हें 'शर्म' है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. शुक्रवार शाम में चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक माहौल भाजपा और आप के आरोप-प्रत्यारोप में लिप्त होने से खराब हो गया. गंभीर ने ट्वीट किया, 'अरविंद केजरीवाल मैं किसी महिला और वह भी अपनी सहयोगी का अपमान करने के आपके कृत्य से घृणा करता हूं. वह भी चुनाव जीतने के लिए? श्रीमान मुख्यमंत्री आप गंदे हैं और आपके दिमाग को साफ करने के लिए किसी को आपकी झाड़ू की जरूरत पड़ेगी. यह भी पढ़ें: AAP प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने पर भड़की पार्टी, BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर पर लगाया आरोप उन्होंने एक बयान में कहा कि उनके परिवार में पांच महिलाएं हैं और वे ऐसी 'ओछी' राजनीति में लिप्त नहीं होंगे. उन्होंने कहा, 'मैं आप नेताओं को ऐसे ही नहीं छोड़ दूंगा. मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करूंगा.' पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्र के आवासीय परिसर में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं, जिसमें उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exclusive: गौतम गंभीर बोले, 23 मई को PM मोदी को ही मिलेगा 'मैन ऑफ द मैच'– News18 हिंदीपूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि क्रिकेट के जरिए लोगों की जिंदगी में खुशी लाई जा सकती है लेकिन राजनीति के जरिए लोगों की जिंदगी में बदलाव. News18 से खास बातचीत करते हुए बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर ने कहा कि क्रिकेट से राजनीति का सफर बेहद चुनौती भरा है. लेकिन वो राजनीति में आकर बहुत ज्यादा एक्ससाइटिट हैं. चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि 23 मई को मैन ऑफ द मैच मोदी जी को ही मिलेगा. बीजेपी यहां पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जीतेगी.
Read more »
गौतम गंभीर को सेल्फी लवर्स ने घेरा, जल्द खत्म करनी पड़ी चुनावी सभा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: गंभीर के स्टेज पर जाते ही उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद गंभीर को काफी मशक्कत करनी पड़ गई।
Read more »
गौतम गंभीर के दो वोटर आईडी कार्ड पर 13 मई को फैसला सुनाएगा कोर्ट
Read more »
कोलाराडो के स्कूल में हमलावरों ने गोलियां चलाईं, 8 छात्र गंभीर रूप से जख्मीपुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया, एक के स्कूल में छिपे होने का शक हमलावरों ने दो क्लासरूम में घुसकर छात्रों पर फायरिंग की, स्कूल में करीब 1850 छात्र | Several students injured in shooting at Colorado school
Read more »
भावुक हुईं AAP नेता आतिशी, BJP उम्मीदवार गौतम पर लगाया बेहद 'गंभीर' आरोपभावुक हुईं AAP नेता आतिशी, BJP उम्मीदवार गौतम पर लगाया बेहद 'गंभीर' आरोप GautamGambhir AtishiAAP MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019
Read more »
AAP का आरोप- गौतम गंभीर ने बंटवाए पर्चे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं आतिशी– News18 हिंदीपूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं. इस पीसी में आम आदमी पार्टी ने आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पैम्पलेट बांटने का आरोप लगाया.
Read more »
रो पड़ीं AAP उम्मीदवार आतिशी, गौतम पर लगाया गंभीर आरोप-Navbharat TimesDelhi Political News: एक पर्चा पढ़ते समय पूर्वी दिल्ली से आम की उम्मीदवार आतिशी हो पड़ीं। उनका आरोप है कि आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चे गौतम गंभीर ने बंटवाए हैं।
Read more »
गौतम गंभीर का पलटवार- AAP आरोप साबित कर दे तो वापस ले लूंगा उम्मीदवारी– News18 हिंदीAAP से पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी ने आरोप लगाया है कि मेरे खिलाफ आपत्तिजनक बातों वाला पैम्पलेट BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर ने चुनाव जीतने के लिए बंटवाए हैं. इन्हीं आरोपों पर गंभीर ने अपना जवाब दिया है.
Read more »
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोईं आप प्रत्याशी आतिशी, कहा- गौतम गंभीर मेरे खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांट रहेमनीष सिसोदिया ने कहा- भाजपा उम्मीदवार गंभीर के इस घटिया काम से हम सब शर्मिंदा गौतम गंभीर ने कहा- अगर आरोप सच साबित हुए तो उम्मीदवारी वापस ले लूंगा | Lok sabha chunav 2019 9th may news and updates
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: गौतम पर आतिशी के 'गंभीर' आरोप AAP's Atishi raises serious allegations against Gambhir - Special Report AajTakआज दिल्ली की राजनीति में तब हलचल मच गई जब पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी ने BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए. एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान आतिशी ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाया कि वह उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पर्चे बटवा रहे हैं. जिसके बाद गौतम गंभीर ने कहा है कि साबित करो तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा. आज इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे AAP, कांग्रेस और बीजेपी के प्रवक्ता देखें वीडियो. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
