अंग्रेजी अख़बारों से: कांग्रेस की नज़र क्षेत्रीय दलों पर, बिना पीएम पद लिए सरकार बनाने को तैयार– News18 हिंदी

United States News News

अंग्रेजी अख़बारों से: कांग्रेस की नज़र क्षेत्रीय दलों पर, बिना पीएम पद लिए सरकार बनाने को तैयार– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

देश की इस वक्त की बड़ी सुर्खियां पढ़िए यहां

आखिरी चरण के लोकसभा चुनावों से पहले प. बंगाल राजनीति का बड़ा रणक्षेत्र बन गया है. बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तो जारी ही है. गुरुवार शाम प्रधानमंत्री की जनसभा से लौटते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर हमला भी हुआ.

हालांकि हमले के पीछे कौन लोग थे, उनकी पहचान नहीं हो सकी है. इसके अलावा और क्या हैं आज की राजनीतिक सुर्खियां, पढ़ें-# हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार भले ही थम गया हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी में आखिरी वक्त तक चुनावी जंग शांत नहीं हुई है. # चुनाव आयोग ने 17वें आम चुनावों के आखिरी चरण से तीन दिन पहले ही यहां पर चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी. आखिरी चरण में प. बंगाल में लोकसभा की 9 सीटों के लिए चुनाव होना है. # चूंकि 5 बजे शाम की बजाय चुनाव आयोग की प्रचार पर रोक रात 10 बजे लागू हो रही थी तो प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान फिर से ईश्वर चंद विद्यासागर की टूटी मूर्ति का मुद्दा उठा. पीएम ने जहां टीएमसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और उससे बड़ी दूसरी मूर्ति बनाने की पेशकश की तो ममता बैनर्जी ने कहा कि बंगाल को बीजेपी से भीख की जरूरत नहीं है. हमारे पास विद्यासागर की नई मूर्ति बनाने के लिए पैसा है.# इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने बंगाल में हुई हिंसा और ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने के बाद चुनाव आयोग के प्रचार पर पाबंदी लगाने के मामले में ममता बैनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी का साथ दिया है.# चुनाव आयोग को खरी-खोटी सुनाते हुए इन दलों ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी स्वतंत्रता खो दी है. कांग्रेस ने तो यहां तक पूछा कि क्या चुनाव आयोग अब बीजेपी से आदेश लेता है? # चुनाव आयोग के प्रचार बैन के बुधवार के फैसले का विरोध करने के लिए एक बहुदलीय प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग पहुंचा था.# हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक संपन्न हुए 6 चरणों के मतदान में महिलाओं ने वोटर टर्नआउट के मामले में इतिहास रच दिया है.# सबसे कम महिलाओं ने 2014 में वोट किया. इन चुनावों में उनका वोटर टर्नआउट मात्र 65.5% थे. जबकि इस बार 373 सीटों के लिए हो चुके चुनावो में अभी तक 68% महिलाओं ने वोट डाले हैं. हालांकि पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत उनसे थोड़ा ज्यादा 68.3% रहा है.# टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को एक नया विवाद खड़ा करते हुए महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बता दिया है.# मालेगांव बम धमाके मामले में आरोपी प्रज्ञा ने जब यह बयान दिया तो वे एक्टर कमल हासन के गोडसे के बारे में दिए बयान के बारे में बात कर रही थीं.# टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने NDA के सहयोगी दलों से इतर राजनीतिक पार्टियों से बातचीत शुरू कर दी है. इस मामले में कांग्रेस ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री का पद इस बातचीत में बाधा नहीं बनेगा, सोनिया गांधी खुद ही गैर NDA दलों के साथ बातचीत कर रही हैं. # कांग्रेस ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस मामले में 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले विस्तार से बात होनी है. # कांग्रेस के क्षेत्रीय दलों के सहयोग से सरकार बनाने के आसार तभी बढ़ गए थे जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने एक सार्वजनिक संदेश में यह बात साफ की कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री का पद मिलने से कोई समस्या नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं की जुबान पर लगाम कसने के लिए जारी की एडवाइजरीकांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं की जुबान पर लगाम कसने के लिए जारी की एडवाइजरीलोकसभा चुनाव में राजनेताओं द्वारा की गई बयानबाजी कहीं वोटों का खेल न बिगाड़ दे, इसे ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। INCIndia RahulGandhi Elections2019 Loksabhaelections2019
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियामोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियासपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा- जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल भेजना चाहते हैं रॉबर्ट्सगंज के बाद गाजीपुर में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 19 मई को होना है मतदान | pm modi live update on Rabartsganj and Ghazipur railly in uttar pradesh
Read more »

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक को ममता की ना, माया-अखिलेश की चुप्पीकांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक को ममता की ना, माया-अखिलेश की चुप्पीमतगणना से पहले विपक्ष को एकजुट रखने और राष्ट्रपति से मिलने की रणनीति सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। MamataOfficial yadavakhilesh Mayawati INCIndia samajwadiparty TMC Opposition Election2019 Loksabhaelections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले विपक्ष में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी, जानिए पूरा सियासी गणितलोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले विपक्ष में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी, जानिए पूरा सियासी गणितलोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही नई सरकार बनाने को लेकर सियासी दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है. मुताबिक 21 मई को सभी विपक्षी दल एक बैठक करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें नेतृत्व को लेकर औपचारिक चर्चा नहीं होगी. पूरा सियासी गणित समझने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »

PM पद की पेशकश कोई मुद्दा नहीं, किसी और को भी कर सकते हैं समर्थनः कांग्रेसPM पद की पेशकश कोई मुद्दा नहीं, किसी और को भी कर सकते हैं समर्थनः कांग्रेसकांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी 125 सीटों तक सिमट जाएगी हालांकि चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया.
Read more »

कांग्रेस की कवायद के उलट बोले मोइली-क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार होगी अस्थिरकांग्रेस की कवायद के उलट बोले मोइली-क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार होगी अस्थिरवरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि वह राहुल गांधी की अगुवाई वाले गठबंधन की मदद से क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा सरकार गठन की संभावना से इनकार तो नहीं करते हैं, लेकिन ऐसी सरकार स्थिर नहीं होगी और लंबे समय तक नहीं चलेगी.
Read more »

MP: कांग्रेस ने की स्ट्रॉन्गरूम में जैमर की मांग, शिवराज बोले- सता रहा हार का डरMP: कांग्रेस ने की स्ट्रॉन्गरूम में जैमर की मांग, शिवराज बोले- सता रहा हार का डरशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इससे साफ होता है क‍ि कांग्रेस को अब अपनी ही सरकार के प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा. इसीलिए दिग्विजय सिंह वोट डालने भी नहीं गए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:33