मुंबई टीम ने कांटे की टक्कर के मुकाबले में बेंगलुरु को हरा दिया.
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला हार्दिक पंड्या हर मैच के साथ अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर रहे हैं. मुंबई ने गुरुवार को आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह रनों से हराया जिसके बाद रोहित ने तीन विकेट चटकाने वाले बुमराह और 14 गेंद में 32 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले पंड्या की तारीफ की.
मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बुमराह अब ज्याद परिपक्व है. हां, उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है. वह एक बहुत ही समर्पित खिलाड़ी हैं और अपने खेल को बहुत गंभीरता से लेते हैं. वह अपने काम के साथ काफी नियमित है.’’ बेंगलुरु के सामने 188 रन का लक्ष्य था, लेकिन बुमराह ने 20 रन के एवज में तीन विकेट लेकर टूर्नामेंट में उसकी पहली जीत दर्ज करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. रोहित ने कहा कि बुमराह ने विराट कोहली का विकेट लेकर मैच का रुख बदला. उन्होंने कहा, ‘‘ बुमराह बहुत चतुर है. हमें विराट और एबी डिविलियर्स के खेल के बारे में पता है. इसलिए जब वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तब हम उनकी साझेदारी को तोड़ना चाहते थे. मैच की स्थिति के हिसाब से वह काफी अहम विकेट था.’’ मुंबई की पारी की अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या की नाबाद पारी के बारे में रोहित ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी ने इस मैच में अंतर पैदा किया. उन्हें इस तरह की पारी की जरूरत थी क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था. उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है उसमें अच्छा प्रदर्शन करने की भूख थी. उसने अहम योगदान दिया और महत्वपूर्ण रन बनाये. उसकी गेंदबाजी पर रन बने लेकिन उसने बीच के ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी की. उसमें सुधार हो रहा है.’’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2019: विराट कोहली बोले- बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता– News18 हिंदीIPL 2019- बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता: विराट कोहली-ipl 2019: virat kohli reply to gautam gambhir on criticism of his IPL captaincy onm
Read more »
IPL 2019: धोनी के धुरंधुरों ने कोहली के रॉयल चैलेंजर्स को धो डालागत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल (IPL 2019) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया.
Read more »
IPL 2019 : पंजाब के खिलाफ घर से अभियान शुरू करेगी राजस्थान रॉयल्सजयपुर। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण की शुरुआत सोमवार को अपने घरेलू सवाई मानसिंह मैदान से करेगी, जहां उसके सामने अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी किंग्स इलेवन पंजाब की चुनौती रहेगी।
Read more »
IPL 2019: रसिक सलाम आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के दूसरे खिलाड़ी बनेजम्मू और कश्मीर के रसिक सलाम से मुंबई की फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में करार किया है.
Read more »
IPL-2019 में ‘चौकीदार चोर है’ के नारे!24 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़ें क्यों लगे मोदी विरोधी नारे.
Read more »
IPL 2019 LIVE: वॉटसन-रैना ने पारी को संभाला, चेन्नई का स्कोर 50 के पार- Amarujalaफिरोजशाह कोटला पर चेन्नई की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के कारण जीत की दावेदार है, लेकिन मेजबान टीम युवा खिलाड़ियों
Read more »
IPL 2019: दिल्ली के गेंदबाजों से टकराते दिखे वाटसन, इशांत के बाद रबाडा को बनाया निशानाऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने इस मैच में 26 गेंदों पर 44 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जमाए.
Read more »
IPL 2019: चेन्नई से हार के बाद अपने बल्लेबाजों के बचाव में उतरे श्रेयस अय्यरIPL2019: चेन्नई से हार के बाद अपने बल्लेबाजों के बचाव में उतरे श्रेयस अय्यर
Read more »
IPL 2019 LIVE: उथप्पा-राणा ने पारी को संभाला, कोलकाता का स्कोर 100 के पार- Amarujalaइंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का छठा मुकाबला बुधवार को कोलकाता और पंजाब के बीच खेला जाएगा।
Read more »
IPL 2019 LIVE: मुंबई ने बैंगलोर के सामने रखा 188 रन का लक्ष्य- Amarujalaइंडियन टी-20 लीग में बेंगलुरु में खेले जा रहे सातवें मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है...
Read more »