'थैंक्स कांग्रेस, हमारा सिरदर्द अब आपके पास'- 'शत्रु' के कांग्रेसी खेमे में जाने पर जेटली का तंज -
Lok Sabha Election 2019: ‘थैंक्स कांग्रेस, हमारा सिरदर्द अब आपके पास’, शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस खेमे में जाने पर अरुण जेटली का तंज जनसत्ता ऑनलाइन March 29, 2019 6:22 PM वित्त मंत्री ने ये बातें फेसबुक ब्लॉग के जरिए कहीं हैं। Lok Sabha Election 2019: भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आम चुनाव से ऐन पहले कांग्रेसी खेमे मे जाने को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंज कसा है। उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने शॉटगन को पार्टी के लिए सिरदर्द करार दिया है और कांग्रेस को उसे स्वीकारने के लिए शुक्रिया अदा किया है। गठबंधन को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए वह यह भी बोले कि इन दिनों मुख्य विपक्षी दल के लिए चीजें ठीक नहीं हैं, क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी किसी भी राज्य में अर्थपूर्ण गठबंधन करने में कामयाब नहीं रही। उन्होंने इसके अलावा गठबंधन को राजनीतिक सर्कस बताया। फेसबुक ब्लॉग के जरिए वित्त मंत्री ने बताया, “बीजेपी के जाने-माने कुछ पूर्व चेहरों को कांग्रेस ने तोहफे के रूप में कबूल कर लिया है। हम कांग्रेस को इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि हमारा सिरदर्द अब उनका हो चुका है। गुड लक।” आगे उन्होंने यह लिस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि ये विभिन्न संसदीय क्षेत्रों का ब्यौरा है, जो दर्शाता है कि कांग्रेस गठबंधन के लिए योग्य साझेदार नहीं है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: ‘थैंक्स कांग्रेस, हमारा सिरदर्द अब आपके पास’, शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस खेमे में जाने पर अरुण जेटली का तंज जनसत्ता ऑनलाइन March 29, 2019 6:22 PM वित्त मंत्री ने ये बातें फेसबुक ब्लॉग के जरिए कहीं हैं। Lok Sabha Election 2019: भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आम चुनाव से ऐन पहले कांग्रेसी खेमे मे जाने को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंज कसा है। उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने शॉटगन को पार्टी के लिए सिरदर्द करार दिया है और कांग्रेस को उसे स्वीकारने के लिए शुक्रिया अदा किया है। गठबंधन को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए वह यह भी बोले कि इन दिनों मुख्य विपक्षी दल के लिए चीजें ठीक नहीं हैं, क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी किसी भी राज्य में अर्थपूर्ण गठबंधन करने में कामयाब नहीं रही। उन्होंने इसके अलावा गठबंधन को राजनीतिक सर्कस बताया। फेसबुक ब्लॉग के जरिए वित्त मंत्री ने बताया, “बीजेपी के जाने-माने कुछ पूर्व चेहरों को कांग्रेस ने तोहफे के रूप में कबूल कर लिया है। हम कांग्रेस को इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि हमारा सिरदर्द अब उनका हो चुका है। गुड लक।” आगे उन्होंने यह लिस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि ये विभिन्न संसदीय क्षेत्रों का ब्यौरा है, जो दर्शाता है कि कांग्रेस गठबंधन के लिए योग्य साझेदार नहीं है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: गठबंधन में सेंध, कांग्रेस में शामिल हुए BSP के 3 पूर्व विधायकप्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरने के बाद कांग्रेस पार्टी में विपक्षी पार्टी के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है. शनिवार को बीएसपी के तीन पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
Read more »
सपना चौधरी बोलीं- कांग्रेस में शामिल नहीं हुई, बीजेपी के संपर्क में हूंसपना ने कहा कि प्रियंका के साथ जो मेरी तस्वीरें हैं, वो पुरानी हैं. मैंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की है. मेरे लिए सारी पार्टी एक समान है. सपना ने कहा कि मैं कलाकार हूं. चुनाव लड़ने की मेरी कोई मंशा नहीं है. प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा कि मैं सपना से मिली थी, लेकिन वो तस्वीर पुरानी है. सपना ने कहा कि मैं मनोज तिवारी के संपर्क में हूं.
Read more »
पोते समेत कांग्रेस में लौटे 91 साल के सुखराम, BJP में शामिल हुईं झारखंड RJD अध्यक्षसोमवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. खास बात ये है कि सुखराम के बेटे और आश्रय के पिता अनिल शर्मा अभी हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का टिकट देने का वादा किया है.
Read more »
'चाय पर चर्चा' के जवाब में दिल्ली में कांग्रेस करेगी 'आय पर चर्चा'राहुल गांधी ने सोमवार को न्याय स्कीम की घोषणा की. इसके तहत पार्टी अगर सरकार में आती है तो 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देगी. कांग्रेस इस स्कीम को भुनाने में लग गई है. इसी के तहत हर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस योजना के बारे में अवगत कराया जाएगा.
Read more »
बिहार: महागठबंधन में हंगामे के बीच टली शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में ज्वाइनिंगशत्रुघ्न सिन्हा आज बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले थे लेकिन बिहार में महागठबंधन में मचे घमासान के बीच उनकी ज्वाइनिंग टल गई है.
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: खरगोन में BJP-कांग्रेस के कड़े मुकाबले में किसका साथ देगी जनता2014 के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर 17,03,271 है, जिनमें से 8,66,897 पुरुष और 8,36,375 महिला मतदाताएं हैं.
Read more »
BJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPLok Sabha Poll 2019: केंद्रीय मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज, बाराबंकी सांसद प्रियंका रावत, मिसरिख सांसद अंजू बाला, संभल सांसद सत्यपाल सैनी और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट पार्टी ने काटा है।
Read more »