पोते समेत कांग्रेस में लौटे 91 साल के सुखराम, BJP में शामिल हुईं झारखंड RJD अध्यक्ष

United States News News

पोते समेत कांग्रेस में लौटे 91 साल के सुखराम, BJP में शामिल हुईं झारखंड RJD अध्यक्ष
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

सुखराम के साथ उनके पोते आश्रय शर्मा कांग्रेस में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर दलबदल का सिलसिला जोर-शोर से चल रहा है. इसी सिलसिले में सोमवार को तकरीबन आधा दर्जन नेता अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर नए दल में शामिल हो गए हैं. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, लालू यादव की विश्वस्त सहयोगी अन्नपूर्णा देवी, आईएनएलडी विधायक केहर सिंह रावत शामिल हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ने एक बार फिर से कांग्रेस में वापसी की है. सुखराम के साथ उनके पोते आश्रय शर्मा ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. सोमवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. खास बात ये है कि सुखराम के बेटे और आश्रय के पिता अनिल शर्मा अभी हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का टिकट देने का वादा किया है. Delhi: Former Union Minister Sukh Ram rejoins Congress, his grandson Aashray Sharma also joins the party. They had also met party President Rahul Gandhi earlier today. pic.twitter.com/8lFR9vHgNi — ANI March 25, 2019अब सबकी नजरें अनिल शर्मा पर टिकी हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा? क्या वो अपना मंत्री पद बचाए रखेंगे या फिर पिता और बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अनिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी कैंडिडेट के लिए प्रचार करने से भी मना कर दिया है.झारखंड में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को लोकसभा चुनाव से पहले जोरदार झटका लगा है. झारखंड आरजेडी की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं. अन्नपूर्णा देवी लालू यादव की विश्वासपात्र नेता थीं, इसी वजह से लालू ने उन्हें झारखंड का अध्यक्ष बनाया था. इससे पहले वह कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी की विधायक भी रह चुकी हैं. अन्नपूर्णा देवी के पति स्व. रमेश यादव अविभाजित बिहार में लालू यादव के साथ मंत्री रह चुके थे. अन्नपूर्णा देवी के साथ आरजेडी के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. माना जा रहा है कि अन्नपूर्णा देवी कोडरमा या चतरा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. बीजेपी ने इन सीटों पर अपने कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है.पैरा ओलंपियन दीपा मलिक भी बीजेपी में शामिल हो गईं हैं. एक कार्यक्रम में दीपा मलिक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हरियाणा के बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन और पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दीपा मलिक को पार्टी में शामिल कराया. इसके अलावा सोमवार को आईएनएलडी विधायक केहर सिंह रावत भी बीजेपी में शामिल हो गए. Deepa Malik, Paralympian on joining BJP: The work that PM Modi has done for women empowerment and his thoughts towards women, is evident. He has put women in leading portfolios, he has also worked extensively for the 'divyangs'. pic.twitter.com/veQwVBarST — ANI March 25, 2019बता दें कि दीपा मलिक पैरालंपिक की जानी-मानी खिलाड़ी हैं. उन्होंने शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता है. उनकी खेल प्रतिभा का सम्मान करते हुए सरकार ने उन्हें अर्जुन और पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaदिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब हर गुजरते दिन के साथ आगे खिसकता जा रहा है। अब एनसीपी
Read more »

पीएम मोदी ने वंशवाद पर की घेरेबंदी पर BJP में भी जल रहे 'वंश' के चरागपीएम मोदी ने वंशवाद पर की घेरेबंदी पर BJP में भी जल रहे 'वंश' के चरागपरिवारवाद किसी एक दल की बीमारी नहीं है. जिसे जहां मौका मिलता है वहीं वंशवादी हो जाता है. पवार से करुणानिधि तक मुलायम से लालू तक, राजनाथ से रमन सिंह तक ऐसे लोग राजनीति में इफरात है. जिनकी राजनीति के रोम-रोम में परिवार बसता है. पार्टी के नियम को मानना तो सिर्फ कहने की बात है.
Read more »

LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटLIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलअरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »

कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »

दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थादिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »

Election Blog: कांग्रेस को यूपी में झटका, बीजेपी में जाएंगे राहुल के करीबी जितिन प्रसाद– News18 हिंदीElection Blog: कांग्रेस को यूपी में झटका, बीजेपी में जाएंगे राहुल के करीबी जितिन प्रसाद– News18 हिंदीबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बरेली का दौरा कर सकते हैं. बरेली भ्रमण के दौरान अमित शाह मंडल की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव तैयारियों का फीडबैक लेंगे. सपा-बसपा गठबंधन के बाद अमित शाह प्रत्येक लोकसभा सीट की गहन समीक्षा कर रहे हैं.
Read more »

गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »

UP: गठबंधन में सेंध, कांग्रेस में शामिल हुए BSP के 3 पूर्व विधायकUP: गठबंधन में सेंध, कांग्रेस में शामिल हुए BSP के 3 पूर्व विधायकप्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरने के बाद कांग्रेस पार्टी में विपक्षी पार्टी के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है. शनिवार को बीएसपी के तीन पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
Read more »

सपना चौधरी बोलीं- कांग्रेस में शामिल नहीं हुई, बीजेपी के संपर्क में हूंसपना चौधरी बोलीं- कांग्रेस में शामिल नहीं हुई, बीजेपी के संपर्क में हूंसपना ने कहा कि प्रियंका के साथ जो मेरी तस्वीरें हैं, वो पुरानी हैं. मैंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की है. मेरे लिए सारी पार्टी एक समान है. सपना ने कहा कि मैं कलाकार हूं. चुनाव लड़ने की मेरी कोई मंशा नहीं है. प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा कि मैं सपना से मिली थी,  लेकिन वो तस्वीर पुरानी है. सपना ने कहा कि मैं मनोज तिवारी के संपर्क में हूं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:02:35