इन तीनों नेताओं की ब्रज क्षेत्र में है मजबूत पकड़, कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिल सकता है इसका फायदा IndiaElects abhishek6164
राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जी जान से जुटी हैं. उत्तर प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हुए सपा-बसपा महागठबंधन से कांग्रेस को दरकिनार कर दिया है लेकिन कांग्रेस अपने पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है.
कांग्रेस विरोधी खेमे में सेंधमारी कर रही है और इस कड़ी में बसपा के 3 पूर्व विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया है. प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीतिक में एंट्री के बाद पार्टी में लगातार विपक्षी पार्टियों के शामिल होने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस विपक्षी पार्टियों से नाराज नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने से गुरेज नहीं कर रही है. कांग्रेस में सपा और बसपा के नेता भी शामिल हो रहे हैं.राजबब्बर की अगुवाई में तीन पूर्व बसपा विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. बसपा के यह तीन पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा हैं. इन तीनों नेताओं की ब्रज क्षेत्र में मजबूत पकड़ है. जाहिर तौर पर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है. इनकी एंट्री साबित करती है कि कभी सपा के गढ़ रहे ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस ने सेंध मार दी है. डॉ़क्टर धर्मपाल सिंह एत्मादपुर से बसपा विधायक रहे हैं. 2012 के विधानसभा चुनाव में धर्मपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी प्रेम सिंह बघेल के खिलाफ जीत दर्ज की थी. एत्मादपुर वहीं सूरजपाल सिंह फतेहपुर सीकरी से विधायक रहे हैं. सूरजपाल सिंह ठाकुर वोटों पर खासा पकड़ रखते हैं. वहीं भगवान सिंह कुशवाहा खेरागढ़ से विधायक रहे हैं. भगवान सिंह कुशवाहा बसपा से दो बार विधायक चुने गए हैं. उन्हें 2007 और 2012 के चुनावों में लगातार जीत मिली थी. कुशवाहा समाज और दलित वोटों पर इनकी खासी पकड़ रही है. 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कुशवाहा के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी महेश कुमार गोयल ने जीत दर्ज की थी. राज बब्बर के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके नेतृत्व में आगरा के एक और दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं. आगरा के एक भरोसेमंद नेता केशव दीक्षित भी बसपा से त्यागपत्र देकर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.इससे पहले सपा को एक और बड़ा झटका तब लगा जब बुंदेलखंड में सपा के दिग्गज कुर्मी नेता बालकुमार पटेल कांग्रेस में शामिल हुए थे. कभी कुख्यात डकैत रहे ददुआ के भाई बालकुमार की बुंदेलखंड के कुर्मी वोट बैंक पर खासी पकड़ रही है. कांग्रेस में शामिल होने का उन्हें इनाम भी मिला और कांग्रेस ने उन्हें बांदा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है. बांदा लोकसभा सीट से बाल कुमार चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव ने बीजेपी से आए श्यामा चरण गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. जाहिर तौर पर यही नाराजगी रही जिसके चलते बाल कुमार पटेल ने सपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओडिशा में अब BJP को झटका, प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे BJD में शामिलबीजेपी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष बसंत पांडा के भतीजे हरीशचंद्र पांडा शनिवार को बीजू जनता दल में शामिल हो गए.
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
तो क्या पानी की तरह भारत में हो जाएगी ऑक्सीजन की कमीडॉ. संदीप साल्वी ने यह भी बताया कि भारत में हर दिन प्रदूषण से मरने वाले लोगों की तादाद बढती जा रही है. हर साल काला दमा (सीओपीडी) से 8.48 लाख, दमा से 1.83 लाख, प्रदूषण से 6.82 लाख लोगों की मौत हो रही है. यह आंकड़ा इसलिए भी चिंताजनक है जितने लोग एड्स, टीबी, मलेरिया जैसी बीमारियों से नहीं मरे उससे कई गुना ज्यादा लोग वायु प्रदूषण से मर रहे हैं.
Read more »
LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »
IT विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर की नौकरी छोड़ प्रीता कांग्रेस में शामिलLok Sabha General Election 2019 India: प्रियंका गांधी के मंदिर दौरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि मंदिर में आदमी तब जाता है, जब अपने आप को संकट में समझता है। कांग्रेस यूपी में तो संकट में है ही।
Read more »
अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »
बिहार में बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व MP उदय सिंहलोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पूर्व सांसद उदय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिहार की 40 में से 17 लोकसभा सीटें देकर बीजेपी ने क्यों नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के सामने समर्पण कर दिया.
Read more »
कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »
मायावती ने जारी की प्रचारकों की लिस्ट, विदेश से पढ़कर लौटे भतीजे आकाश भी शामिलबीएसपी प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के 20 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा कर दी है। इन 20 लोगों की सूची में मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा का नाम प्रमुख है। लेकिन, इनके अलावा तीसरा नाम आकाश आनंद का है। आकाश मायावती के भतीजे हैं।
Read more »
