IPL 2019: धोनी के धुरंधुरों ने कोहली के रॉयल चैलेंजर्स को धो डाला

United States News News

IPL 2019: धोनी के धुरंधुरों ने कोहली के रॉयल चैलेंजर्स को धो डाला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल (IPL 2019) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया.

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत की है. उसने शनिवार को इस टी20 लीग के 12वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से धो डाला. विराट कोहली की टीम इस मुकाबले में 17.

1 ओवर में महज 70 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद धोनी के धुरंधरों ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. आईपीएल में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे. दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराजइर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे. दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. आईपीएल के 12वें संस्करण का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. टॉस मेजबान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता. उन्होंने धीमी पिच पर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए विरोधी टीम को बेहद सस्ते में समेट दिया. बेंगलुरू की ओर से सबसे अधिक 29 रन पार्थिव पटेल ने बनाए. कप्तान कोहली के साथ ओपनिंग करने आए पार्थिव आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे.हरभजन-इमरान ने 3-3 विकेट झटके पार्थिव पटेल के अलावा बेंगलुरू का कोई भी बल्लेबाज दोहरी रनसंख्या नहीं छू सका. मोइन अली और एबी डिविलयर्स टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे. विराट कोहली छह और कॉलिन डी ग्रैंडहोम व युजवेंद्र चहल ने 4-4 रन बनाकर आउट हुए. शिवम दुबे और नवदीप सैनी 2-2 और उमेश यादव एक रन ही बना सके. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने तीन-तीन विकेट झटके. रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए. एक विकेट ड्वेन ब्रावो को मिला.आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले साल फाइनल में शतक बनाने वाले उसके ओपनर शेन वाटसन इस बार खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, दूसरे ओपनर अंबाती रायडू और सुरेश रैना ने 32 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत की राह पर बनाए रखा. इस दौरान रैना ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए. रैना और रायडू के आउट होने के बाद केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ने अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. दोनों ने 12 रन की नाबाद साझेदारी की.चेन्नई की यह पिच बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुई. मैच में एक भी बल्लेबाज 30 की रनसंख्या नहीं छू सका. दूसरी ओर, स्पिनरों ने इस पिच पर खूब विकेट चटकाए. चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिन गेंदबाजों ने 8 विकेट लिए. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए तीन में से दो विकेट स्पिनरों ने झटके. उसके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का गेंदबाजी विश्लेषण 4-1-6-1 रहा. इससे पहले इमरान ताहिर ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए. हरभजन ने भी 3 विकेट के लिए सिर्फ 20 रन खर्च किए.इससे पहले एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि चेन्नई की इस पिच के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है. पता नहीं इस पर कितने रन बनेंगे. इसलिए वे पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बैटिंग के लिए उतरते ही यह समझ आ गया कि पिच ना सिर्फ धीमी है, बल्कि तेजी से टर्न ले रही है. इस पिच पर शॉट लगाना आसान नहीं था और जब तक यह बात बेंगलुरू के बल्लेबाजों को समझ में आई, तब तक उसकी आधी टीम आउट हो चुकी थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में सबकुछ, फिर चैंपियन बनने की होगी चुनौती- AmarujalaIPL 2019: जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में सबकुछ, फिर चैंपियन बनने की होगी चुनौती- AmarujalaIPL 2019: जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में सबकुछ, फिर चैंपियन बनने की होगी चुनौती: IPL ChennaiSuperKings ChennaiIPL IPL MSDhoni msdhoni
Read more »

'IPL 2019 मैचों के बीच मोहम्मद शमी को मिलेगा पर्याप्त आराम''IPL 2019 मैचों के बीच मोहम्मद शमी को मिलेगा पर्याप्त आराम'भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि खिलाड़ी खुद अपने वर्कलोड का मैनेजमेंट करेंगे.
Read more »

IPL 2019: विराट कोहली बोले- बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता– News18 हिंदीIPL 2019: विराट कोहली बोले- बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता– News18 हिंदीIPL 2019- बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता: विराट कोहली-ipl 2019: virat kohli reply to gautam gambhir on criticism of his IPL captaincy onm
Read more »

IPL 2019: क्रिकेट लवर्स के लिए BSNL ने पेश किए दो नए प्लानIPL 2019: क्रिकेट लवर्स के लिए BSNL ने पेश किए दो नए प्लानBSNL IPL 2019 Plans सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 199 रुपये और 499 रुपये के दो प्लान्स पेश किए हैं. यहां जानें इन प्लान्स के फायदे.
Read more »

IPL 2019: आखिर क्यों इस साल बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होने जा रहा 12वां संस्करण?- AmarujalaIPL 2019: आखिर क्यों इस साल बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होने जा रहा 12वां संस्करण?- Amarujalaआईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन-12 का आगाज आज हो रहा है। अगले 2 महीने के लिए क्रिकेट के दीवानों के लिए बेहद खास रहने वाला
Read more »

IPL 2019 के लिए BSNL की पेशकश, फ्री मिलेंगे क्रिकेट एलर्ट्स, रोज इतना डेटा भीIPL 2019 के लिए BSNL की पेशकश, फ्री मिलेंगे क्रिकेट एलर्ट्स, रोज इतना डेटा भीIPL 2019, BSNL Plans: आईपीएल का पहला मुकाबला 23 मार्च को आरसीबी बनाम चेन्नई सुपरकिंग के बीच खेला जाएगा।
Read more »

IPL 2019: जानिए ऋषभ पंत ने क्यों कहा- 'विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है'IPL 2019: जानिए ऋषभ पंत ने क्यों कहा- 'विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है'पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं.
Read more »

IPL 2019 LIVE:चेन्नई ने जीता टॉस, एमएस धोनी ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला- AmarujalaIPL 2019 LIVE:चेन्नई ने जीता टॉस, एमएस धोनी ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला- AmarujalaIPL 2019 LIVE: चेन्नई ने जीता टॉस, एमएस धोनी ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला CSKvRCB RCBTweets ChennaiIPL msdhoni imVkohli
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:12:34