क्रिकेट लवर्स के लिए BSNL ने उतारे ये नए प्लान्स...
इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की शुरुआत आज से हो रही है. इस बीच लीग का आगाज होने से पहले ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने कुछ प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है. ये प्लान 199 रुपये और 499 रुपये की कीमत वाले हैं.
इन नए प्लान्स में डेली डेटा बेनिफिट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ऑनगोइंग क्रिकेट मैच के लिए फ्री क्रिकेट SMS अलर्ट मिलेगा. 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी तो वहीं 499 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों प्लान्स में रोज 1GB डेटा मिलेगा, लेकिन इतना डेटा क्रिकेट लवर्स को निराश कर सकता है. क्योंकि इन प्लान्स को खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए उतारा गया है और जो यूजर्स क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना पसंद करेंगे उन्हें शायद मुश्किल हो सकती है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये BSNL एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के अंदर आता है या नहीं. ये दोनों ही प्लान्स 20 टेलीकॉम सर्किलों के लिए वैलिड है, जहां कंपनी अपनी सेवाएं देती है. BSNL के 199 रुपये वाले IPL रिचार्ज की बात विस्तार से करें तो इसमें केवल होम सर्किल में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाएगी. यानी दूसरे सर्किलों में ट्रैवल करने वाले यूजर्स को वॉयस कॉल्स के लिए स्टैंडर्ड रेट पर चार्ज किया जाएगा. जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोज 1GB मिलेगा. यानी ग्राहकों को इस प्लान में कुल 28GB डेटा मिलेगा. अगर आप उस एरिया में हैं जहां कंपनी अपने 4G नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है तो आपको अच्छी स्पीड मिलेगा, वरना आपको 3G नेटवर्क पर ही समझौता करना होगा. साथ ही इस प्लान में Cricket PRBT भी मिलेगा. यानी आपको SMS के जरिए क्रिकेट मैच का अलर्ट भी मिलेगा. अंत में BSNL के 499 रुपये वाले IPL रिचार्ज की बात करें तो इस प्लान में 199 रुपये वाले प्लान की तुलना में थोड़े बेहतर फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें दोनों होम और नेशनल रोमिंग सर्किल में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दिए जाएंगे. साथ ही दिल्ली और मुंबई सर्किल में भी वॉयस कॉल्स का फायदा मिलेगा. ध्यान रहे कंपनी यहां अपनी सेवाएं नहीं देती है. साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1GB डेटा दिया जाएगा. यानी ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 90GB डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान में रोज 100SMS भी मिलेंगे और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री Cricket PRBT ऐक्सेस और क्रिकेट SMS अलर्ट का भी लाभ ग्राहकों को मिलेगा. ये प्लान भी आज से ही लागू हो गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
VIDEO: न्यूजीलैंड के आंतकी हमले में पीड़ितों के लिए किया लोगों ने यह खास ‘डांस’न्यूजीलैंड में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए वहां के लोगों ने हाका लोकनृत्य किया.
Read more »
BSNL के इन प्लान्स से हटी डेटा की लिमिट, विस्तार से जानेंBSNL Braodband Plans सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स में बदलाव किया है, जिसके बाद से अब इन प्लान्स में डेटा की लिमिट हटा दी गई है.
Read more »
पाकिस्तान और चीन ने एक- दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैंपाकिस्तान और चीन ने एक-दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैं
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
महिला ने कहा- एसी चला दो, Uber के ड्राइवर ने दिया ऐसा जवाबउबर के एक और ड्राइवर की बदतमीजी का मामला सामने आया है। एक महिला का आरोप है कि उसने ड्राइवर से एसी चलाने के लिए कहा था, जिसके बाद महिला से अभद्रता की गई।
Read more »
पहली सूची में भाजपा ने काटे अपने छह सांसदों के टिकट, इस नाम ने चौंकायालखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बाकी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम हाल ही में भाजपा से बसपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का है। संघमित्रा को बंदायु से टिकट दिया गया है।
Read more »
