IPL2019: दिल्ली के गेंदबाजों से टकराते दिखे वाटसन, इशांत के बाद रबाडा को बनाया निशाना
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्लेजिंग करने के लिए बदनाम रहे हैं. आईपीएल में मंगलवार को चेन्नई और दिल्ली की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में भी इसका एक रूप देखने को मिला. चेन्नई के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने इस मैच में दिल्ली के दोनों गेंदबाजों को निशाना बनाया.
उन्होंने ना सिर्फ इनकी गेंदों को आक्रमण किया, बल्कि मैदान पर इनसे टकराते भी दिखे. स्लेजिंग यानी छींटाकशी का पहला मौका तब देखने को मिला जब वाटसन तीसरे ओवर की समाप्ति के बाद गेंदबाज इशांत शर्मा से लगभग टकराते-टकराते बचे. इशांत इससे गुस्से में नजर आए और वे वाटसन से बहस भी करने लगे. बहस गंभीर होती देख अंपायर और दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बीच बचाव किया.IPL 2019: कप्तान धोनी की तरह कूल है चेन्नई का यह पेसर, मैच में दिख रहा है प्रैक्टिस का दम कुछ देर बाद शेन वाटसन फिर विरोधी गेंदबाज के लगभग सामने आ गए. इस बार गेंदबाज कैगिसो रबाडा थे. दक्षिण अफ्रीका के रबाडा जब पारी का छठा ओवर फेंक रहे थे तब वाटसन ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लिया. इस बार भी वे रबाडा से टकराते-टकराते बचे. इस बार रबाडा उनसे बहस करने लगे. उनके साथी खिलाड़ियों और अंपायर ने एक बार फिर बीचबचाव किया. इन दोनों ही घटनाओं में एक बात कॉमन थी. इन दोनों ही मौकों पर वाटसन ना तो गुस्से में दिख रहे थे और ना ही वे तनाव में थे. दूसरी ओर इशांत उनसे बहस के दौरान बेहद गुस्से में दिखे. जबकि रबाडा ने उनसे बहस तो की, लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई थी.वर्ल्ड कप 1987: वॉल्श ने तब सेमीफाइनल में मांकडिंग करने की बजाय पाकिस्तान को जीत दे दी थी दोनों ही घटनाओं से ऐसा लगा कि वाटसन जानबूझकर विरोधी गेंदबाजों को छेड़ रहे थे. लेकिन वे ऐसा करते वक्त यह ध्यान रख रहे थे कि वे उस हद में रहें, जिससे उन पर किसी तरह की कार्रवाई ना हो और गेंदबाज डिस्टर्ब भी हों. ऐसा करके वे दिल्ली पर दबाव बना रहे थे, जो सिर्फ दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी. बहरहाल यह कहा जा सकता है कि यह खिलाड़ियों के बीच मीठी नोकझोंक थी, जो क्रिकेट को खूबसूरत ही बनाती है. शेन वाटसन इस मैच में दोनों तरह से कामयाब रहे. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 44 रन की बेहतरीन पारी खेली. इनमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर, दिल्ली के दोनों तेज गेंदबाज अपने शुरुआती स्पेल में विकेट नहीं ले सके.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
बदरुद्दीन अजमल: इत्र के कारोबार और लोगों के प्यार ने बुलंदियों पर पहुंचायाइंट्रो- इत्र का व्यापार बदरुद्दीन अजमल का खानदानी पेशा है और इसमें उनका पूरा परिवार लगा हुआ है. बदरुद्दीन अजमल की गिनती असम के बड़े नेताओं में होती है. वह AIUDF के संस्थापक हैं और इसी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं.
Read more »
गूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा- Amarujalaगूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा myogiadityanath YogiAdityanath ChiefMinister BJP UttarPradesh
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »
दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेशकोर्ट ने कुमार के अलावा सीबीआई के पूर्व इंस्पेक्टर विनोद पांडे के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. आरोप है कि इन्होंने सीबीआई के एक मामले में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और दबाव डालकर एक अकाउंटेंट से हस्ताक्षर कराया.
Read more »
अरविंद केजरीवाल की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत, AAP का BJP पर हमलाआम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रैली को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी. शनिवार से आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए प्रचार की शुरुआत करनी थी, लेकिन प्रचार के पहले ही दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) की तिमारपुर में होने वाली रैली को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इजाज़त नहीं दी.
Read more »
केजरीवाल का दावाः पूर्ण राज्य बनते ही दिल्लीवालों को नौकरियों में 85 फीसदी आरक्षणपूर्व दिल्ली की लोकसभा प्रत्याशी आतिशी के समर्थन में रैली कर रहे केजरीवाल ने नौकरियों में भी दिल्ली के लोगों के लिए रिजर्वेशन का मुद्दा उठाया. सीएम ने कहा कि जब दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगा तो यहां की 85 प्रतिशत नौकरियां दिल्ली वालों के लिए रिजर्व कर दी जाएंगी. बता दें कि अरविंद केजरीवाल इस बार चुनावी रैलियों और जनसभाओं में दिल्ली को पूर्ण राज्य का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं.
Read more »
