केजरीवाल का दावाः पूर्ण राज्य बनते ही दिल्लीवालों को नौकरियों में 85 फीसदी आरक्षण

United States News News

केजरीवाल का दावाः पूर्ण राज्य बनते ही दिल्लीवालों को नौकरियों में 85 फीसदी आरक्षण
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

AAP का वादा, पूर्णराज्य बनते ही 85 प्रतिशत नौकरियां दिल्ली वालों के लिए रिजर्व होंगी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण का राग छेड़ा है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में दिल्ली वालों को नौकरियों में 85 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. केजरीवाल ने वादा किया कि दिल्ली के पूर्ण राज्य बनते ही इस फैसले को लागू किया जाएगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है. पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में एक चुनावी रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की नौकरियों और यहां के कॉलेजों में दिल्लीवालों को आरक्षण मिलना चाहिए. सीएम ने कहा कि दिल्ली के छात्र/छात्राओं के लिए यहां के कॉलेजों में 85 फीसदी सीटें रिजर्व होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य बनते ही वे इसे लागू करेंगे. अरविंद केजरीवाल इसके लिए बीजेपी पर आरोप भी लगा चुके हैं. केजरीवाल कई बार कह चुके हैं कि अपने घोषणापत्र में बीजेपी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा करने वाली बीजेपी उन्हें इस मुद्दे पर सहयोग नहीं कर रही है. केजरीवाल दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे को चुनावी मुद्दा बना चुके हैं. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 6 साल पहले उन्हें और मनीष सिसेदिया को कोई नहीं जानता था, लेकिन दिल्लीवालों ने उन पर एहसान किया है. दिल्ली के पूर्ण राज्य बनने पर वादों की बौछार करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्य बनते ही दिल्ली के हर वोटर को 10 साल में सरकार एक मकान देगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी और महिलाएं देर रात तक सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर सकेंगी. उन्होंने केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर दिल्ली आधा राज्य तो क्या दिल्ली वालों का खून चूसा जाएगा. दिल्ली में बिजली बिल को कंट्रोल में रखने श्रेय लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर आज वह दिल्ली बिजली के दाम कुछ पैसे बढ़ा दें तो शाम तक बिजली कंपनियां 500 करोड़ रुपये उन्हें दे जाएंगी, लेकिन वे दिल्ली की जनता को धोखा नहीं देंगे. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो तरह के सरकारी अस्पताल हैं एक मोदी जी के अस्पताल हैं जहां हर चीज के पैसे लगते हैं, एक आपका अस्पताल है जहां सब इलाज फ्री में होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaदिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब हर गुजरते दिन के साथ आगे खिसकता जा रहा है। अब एनसीपी
Read more »

पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »

बिना हेलमेट रॉन्ग साइड जा रहा था नाइजीरियन, पुलिस से भिड़ा, लोगों ने पिटाबिना हेलमेट रॉन्ग साइड जा रहा था नाइजीरियन, पुलिस से भिड़ा, लोगों ने पिटादिल्ली में एक बार फिर से नाइजीरियन मूल का व्यक्ति आम लोगों के गुस्से का शिकार हुआ. दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में लोगों ने नाइजीरियन की पिटाई कर दी. इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
Read more »

प्रियंका गांधी पर यूपी में तिरंगे के अपमान का आरोप, दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायतप्रियंका गांधी पर यूपी में तिरंगे के अपमान का आरोप, दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायतराष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के बवाना थाने में एक शिकायत दी गई है।
Read more »

दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थादिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »

दिल्ली में जैश का आंतकी गिरफ्तार , पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का था करीबी– News18 हिंदीदिल्ली में जैश का आंतकी गिरफ्तार , पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का था करीबी– News18 हिंदीदिल्ली से जैश का आतंकी साजिद खान गिरफ्तार हुआ है. यह आतंकी पुलवामा हमले के पहले दिल्ली आया था.
Read more »

दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेशदिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेशकोर्ट ने कुमार के अलावा सीबीआई के पूर्व इंस्पेक्टर विनोद पांडे के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. आरोप है कि इन्होंने सीबीआई के एक मामले में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और दबाव डालकर एक अकाउंटेंट से हस्ताक्षर कराया.
Read more »

दिल्ली: करावल नगर में बोरे में मिला गुमशुदा बच्चे का शव, पूरे इलाके में हड़कंपदिल्ली: करावल नगर में बोरे में मिला गुमशुदा बच्चे का शव, पूरे इलाके में हड़कंपदिल्ली के करावल नगर का 12 साल का निशांत बीते 11 मार्च से लापता था. रविवार को बोरे में उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. उसके पिता जूस की दुकान चलाते हैं और पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
Read more »

दिल्ली में पूरा होगा अपने घर का सपना, जानें कैसे करें DDA फ्लैट्स के लिए आवेदनदिल्ली में पूरा होगा अपने घर का सपना, जानें कैसे करें DDA फ्लैट्स के लिए आवेदन18000 DDA फ्लैट के लिए आवेदन शुरू हो गया है. आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:38:21