CSKs mega reunion event on March 22 in Chennai. Follow latest updates on the star-studded gathering ahead of IPL 2026.
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन कार्यक्रम करने जा रही है। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं जो इस समय दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं।इस रीयूनियन में मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों के आने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सुरेश रैना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 19-20 पूर्व खिलाड़ी, मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इवेंट को लेकर शुरुआत में चर्चा थी कि कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि यह सिर्फ सीजन से पहले का फैन एंगेजमेंट कार्यक्रम है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि इसे ज्यादा बड़ा मतलब निकालने की जरूरत नहीं है।कार्यक्रम शाम 4 बजे से 9 बजे तक चलेगा और इसमें संगीतकार एआर रहमान की प्रस्तुति भी होगी। टीम ने अन्य फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़े पूर्व खिलाड़ी इस दिन के लिए उपलब्ध हो सकें।आर अश्विन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह शहर से बाहर रहेंगे। वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, इस समय चेन्नई में चल रहे कैंप से जुड़ जाएंगे।चेन्नई सुपर किंग्स अपना IPL 2026 अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।CSK ने IPL इतिहास में अब तक कुल 5 खिताब अपने नाम किए हैं। टीम पहले ही सीजन 2008 के फाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीतकर CSK ने अपना दबदबा कायम किया, जबकि 2018 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करते हुए चैंपियन बनना टीम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया; 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा।CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचेअफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगेहल्द्वानी में मॉकड्रिल सायरन बजते अलर्टपंजाब के 4 जिलों में बारिश की चेतावनीसागर का पारा 37 डिग्री के पारमेरठ में बदलते मौसम से गिरा तापमानपांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 मार्च को बारिश के आसार.
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन कार्यक्रम करने जा रही है। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं जो इस समय दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं।इस रीयूनियन में मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों के आने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सुरेश रैना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 19-20 पूर्व खिलाड़ी, मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इवेंट को लेकर शुरुआत में चर्चा थी कि कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि यह सिर्फ सीजन से पहले का फैन एंगेजमेंट कार्यक्रम है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि इसे ज्यादा बड़ा मतलब निकालने की जरूरत नहीं है।कार्यक्रम शाम 4 बजे से 9 बजे तक चलेगा और इसमें संगीतकार एआर रहमान की प्रस्तुति भी होगी। टीम ने अन्य फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़े पूर्व खिलाड़ी इस दिन के लिए उपलब्ध हो सकें।आर अश्विन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह शहर से बाहर रहेंगे। वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, इस समय चेन्नई में चल रहे कैंप से जुड़ जाएंगे।चेन्नई सुपर किंग्स अपना IPL 2026 अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।CSK ने IPL इतिहास में अब तक कुल 5 खिताब अपने नाम किए हैं। टीम पहले ही सीजन 2008 के फाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीतकर CSK ने अपना दबदबा कायम किया, जबकि 2018 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करते हुए चैंपियन बनना टीम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया; 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा।CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचेअफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगेहल्द्वानी में मॉकड्रिल सायरन बजते अलर्टपंजाब के 4 जिलों में बारिश की चेतावनीसागर का पारा 37 डिग्री के पारमेरठ में बदलते मौसम से गिरा तापमानपांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 मार्च को बारिश के आसार
Chennai Super Kings IPL 2026 Suresh Raina Matthew Hayden Chepauk Stadium Cricket Event MS Dhoni
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज विकेटकीपर को दी बड़ी जिम्मेदारीIPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर CSK की फील्डिंग को बेहकर करने पर काम करेंगे. खेल समाचार
Read more »
CSK या MI नहीं, इस टीम के नाम IPL में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, इस बार 300 रन की भरेगी हुंकारIPL highest team score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है.
Read more »
IPL 2026: इस सीजन तिकड़ी की धार बनाएगी पंजाब को 'किंग'! रनर्स अप के बॉलिंग अटैक के सामने बड़े-बड़े हो सकते हैं फेलPunjab Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। खासकर अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
Read more »
'CSK में एमएस धोनी गलत कारणों से हैं', IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स के दावे ने खड़ा किया बखेड़ाआईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले 44 वर्षीय एमएस धोनी की बल्लेबाजी भूमिका सीमित रही है, जिससे एबी डिविलियर्स ने उनके देर से बल्लेबाजी करने पर सवाल उठाए हैं।
Read more »
IPL 2026: राजस्थान छोड़कर क्यों चुना धोनी की CSK का साथ? संजू सैमसन ने पहली बार बताई वजहआईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पहली बार ये साफतौर पर बताया है कि आखिर उन्होंने राजस्थान छोड़कर चेन्नई का साथ क्यों चुना.
Read more »
IPL के शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेलेंगे हेजलवुड: कमिंस का खेलना भी मुश्किल; दोनों टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रहेRoyal Challengers Bengaluru (RCB) star bowler Josh Hazlewood likely to miss first two IPL 2026 matches. Follow latest IPL 2026 updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
