CSK या MI नहीं, इस टीम के नाम IPL में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, इस बार 300 रन की भरेगी हुंकार

Indian Premier League News

CSK या MI नहीं, इस टीम के नाम IPL में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, इस बार 300 रन की भरेगी हुंकार
SrhHighest Team Score In IplIpl 2026
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

IPL highest team score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है.

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है. हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 287 रन लगाए थे. टीम की तरफ से ट्रेविड हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए थे.

इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है. 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे. ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया था. 25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था. इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे. इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, हेड ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए थे. आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बनाया है. 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे. हेनरिक क्लासन ने 34 गेंदों में 80 रन बनाए थे, तो ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था. इस मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे. सुनील नरेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए थे. केकेआर ने इस सीजन खिताब भी अपने नाम किया था. सनराइजर्स हैदराबाद की नजर 2026 में 300 रन का आंकड़ा छूने पर होगी. इतिहास में अब तक कोई भी टीम इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकी है. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद यह करिश्मा करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पहली ही गेंद से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की ताकत रखते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में 300 रन का आंकड़ा कोई टीम छू पाती है या नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Srh Highest Team Score In Ipl Ipl 2026 Sunrisers Hyderabad Mumbai Indians Chennai Super Kings इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलानकब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलानIPL 2026: आईपीएल 2026 के बारी के शेड्यूल का ऐलान कब होगा. इसके बारे में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बता दिया है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »

IPL 2026: क्या इस बार आईपीएल में कोई टीम पार कर सकेगी 300 का आंकड़ा? दो बार काफी करीब आकर चूकी है सनराइजर्सIPL 2026: क्या इस बार आईपीएल में कोई टीम पार कर सकेगी 300 का आंकड़ा? दो बार काफी करीब आकर चूकी है सनराइजर्सआईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाना है। आईपीएल में
Read more »

IPL 2026: सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर नजर, क्या कोई तोड़ पाएगा?IPL 2026: सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर नजर, क्या कोई तोड़ पाएगा?आईपीएल 2026 में सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड पर सभी की नजरें होंगी। 18 सालों से कायम उनके रिकॉर्ड को तोड़ने का इंतज़ार है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी अब तक नाकाम रहे हैं।
Read more »

'मैं मैदान पर भावनाओं को...', राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर पहली बार आया संजू सैमसन का बयान'मैं मैदान पर भावनाओं को...', राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर पहली बार आया संजू सैमसन का बयानSanju Samson: IPL 2026 में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते नजर आएंगे. संजू सैमसन ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स (RR) छोड़ने की वजह बताई है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस कुछ मैच से बाहरIPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस कुछ मैच से बाहरIPL 2026: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी की वजह से शुरुआती मैचों को मिस करेंगे. खेल समाचार
Read more »

IPL 2026 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज विकेटकीपर को दी बड़ी जिम्मेदारीIPL 2026 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज विकेटकीपर को दी बड़ी जिम्मेदारीIPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर CSK की फील्डिंग को बेहकर करने पर काम करेंगे. खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:58