Weather Change Health Risk & Precautions: मौसम में अचानक बदलाव से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम अस्थायी रूप से कमजोर पड़ जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
आ रही गर्मियां, इसलिए बरतें ये 11 जरूरी सावधानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजेंमुहावरा है, ‘अंडर द वेदर’ यानी थोड़ा अस्वस्थ महसूस करना। अगर आपको भी मौसम में थोड़ा सा बदलाव होने पर खांसी, छींक और बुखार हो जाता है तो आप अकेले नहीं हैं। दरअसल, मौसम बदलने पर तापमान, नमी और वायुदाब में अचानक बदलाव होता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है और वायरस या बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, एलर्जी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें? एक्सपर्ट: डॉ.
अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन एंड इन्फेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्लीमौसम में अचानक बदलाव से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। शरीर को भी उतनी ही तेजी से बदलावों के साथ खुद को एडजस्ट करना पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम अस्थायी रूप से कमजोर पड़ जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। मौसम बदलने पर पॉलेन और धूल जैसे एलर्जेन्स भी बढ़ जाते हैं, जो सर्दी, साइनस और सांस की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन और थकान का जोखिम भी बढ़ जाता है।मौसम में बदलाव शरीर के फिजियोलॉजिकल सिस्टम को प्रभावित करता है। तापमान में गिरावट या बढ़ोतरी होने पर शरीर को ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म को एडजस्ट करना पड़ता है, जिससे कुछ लोगों को सिरदर्द, लो एनर्जी या ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की समस्या हो सकती है। ठंड के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे हार्ट पर प्रेशर बढ़ सकता है, जबकि अधिक गर्मी में शरीर पसीने के जरिए तापमान नियंत्रित करता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का खतरा रहता है।शरीर की सर्केडियन रिद्म रोशनी और तापमान से नियंत्रित होती है। जब दिन छोटे या बड़े होते हैं, तो इस कारण से मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का संतुलन बदल सकता है।मौसम बदलते ही कुछ लोग आसानी से एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन कुछ के लिए ये बदलाव सर्दी–जुकाम, एलर्जी या दूसरी बीमारियों की वजह बन जाता है। उन लोगों को ज्यादा समस्या होती है-इसके अलावा किन लोगों को समस्या होती है, ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए-साल में 2–3 बार सर्दी-जुकाम होना सामान्य माना जाता है, खासकर बच्चों में। लेकिन अगर-हर छोटी बीमारी गंभीर रूप ले लेसवाल- कमजोर इम्यूनिटी के कारण मौसम बदलने पर बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?मौसम बदलते ही बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ बेसिक, लेकिन जरूरी कदम अपनाकर उन्हें संक्रमण से काफी हद तक बचाया जा सकता है। ग्राफिक से समझते हैं कि कैसे बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है-मौसम बदलने पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। पॉइंटर से समझते हैं-बदलते मौसम में डाइट का खास ध्यान रखें। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन रिच फूड लें। साथ ही अदरक, हल्दी, लहसुन और शहद जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं।शरीर में पानी की कमी होने पर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।रोजाना 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें, क्योंकि नींद इम्यूनिटी को मजबूत करती है। साथ ही योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग जैसी एक्टिविटी तनाव कम करने में मदद करती हैं।बदलते मौसम मेें संक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से हाथ धोएं। साथ ही पर्सनल हाइजीन मेंटेन करें।थकान, हल्का बुखार या कमजोरी जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर आराम और सही खानपान से हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ने से रोका जा सकता है।तापमान में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए लेयर वाले कपड़े पहनें, ताकि जरूरत के मुताबिक लेयर हटाई या बढ़ाई जा सके।ये तो हो गई जेनेरिक मौसम बदलने पर बरती जाने वाली सावधानियां। लेकिन इस मौसम में, जब यह बदलाव सर्दी से गर्मी की तरफ हो रहा है, सर्दियों का मौसम जा रहा है और गर्मियां आ रही हैं तो ऐसे में कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें–मौसम बदलते ही इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। इसलिए डाइट में ऐसे फूड शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को संक्रमण से बचाएं। ग्राफिक से समझते हैं कि इस दौरान डाइट कैसी होनी चाहिए-किसी भी मौसम में हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल संतुलित और नियमित होनी चाहिए। पॉइंटर्स से समझते हैं- रोजाना ताजा और पौष्टिक भोजन, पर्याप्त प्रोटीन व मौसमी फल-सब्जियां लेना जरूरी है, ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे। कम-से-कम 30–45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी और 7–8 घंटे की अच्छी नींद शरीर की रिकवरी और हॉर्मोनल बैलेंस के लिए अहम है। मौसम चाहे ठंडा हो या गर्म, पर्याप्त पानी पीना, पर्सनल हाइजीन बनाए रखना और स्ट्रेस को मैनेज करना भी उतना ही जरूरी है।स्क्रीन टाइम सीमित रखना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है।जरूरत की खबर- युवाओं में बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर:इन 9 आदतों के कारण बढ़ता रिस्क, डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके एक समय था, जब हमारे आसपास ब्लड प्रेशर की समस्या सिर्फ उम्रदराज लोगों में होती थी। बीपी की चिंता पेरेंट्स किया करते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों को होने वाली बीमारी नहीं रही। देश-दुनिया में 20–30 साल के युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कॉमन होती जा रही है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में साल 2016 में पब्लिश स्टडी के मुताबिक पूरी दुनिया में 20 से 29 साल के 10 से 15% युवा हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं।न करें इग्नोर, हो सकता है एनीमिया, इंफेक्शन, डाइट में शामिल करें रेड लीफी ग्रीन्सइन 9 आदतों के कारण बढ़ता रिस्क, डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के नेचुरल तरीकेसॉल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करे, हार्ट को रखे हेल्दी, जानें किसे नहीं खाना चाहिएखरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्समनाली और नारकंडा में बर्फबारीसीकर में धूप की तल्खी बढ़ी,अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहाउत्तराखंड में देर रात बिगड़ा मौसमहरियाणा में 3.4 डिग्री गिरा तापमान, आज भी मौसम खराबलखनऊ में सुबह से मौसम ठंडा
Seasonal Disease Risk Immunity Weak Weather Change Bhopal Health Tips Viral Fever Cold Allergy Doctor Advice Weather Change
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मदुरै में अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, 11 पत्थर खदानों की ड्रोन सर्वे रिपोर्ट तैयार, अब होगी जमीनी जांचमदुरै में अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, 11 पत्थर खदानों की ड्रोन सर्वे रिपोर्ट तैयार, अब होगी जमीनी जांच
Read more »
सोनभद्र के जंगल में मिले पति-पत्नी के शव, दोनों चार दिन से लापता थे, इलाके में मचा हड़कंपSonbhadra News: सोनभद्र के जंगल में पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों 11 मार्च से लापता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
यूपी के इस जिले में मौसम का मिजाज बदला, हवा के हुई बूंदाबादी ने बढ़ाई किसानों की चिंतारविवार को अचानक मौसम बदल गया, सुबह से छाए बादलों के बाद 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। तेज हवा के साथ हल्की बारिश से तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली।
Read more »
बिहार से ट्रेन में लेकर लुधियाना पहुंचे 11 किलो गांजा, महिला समेत दो गिरफ्तारलुधियाना में सीआईए पुलिस ने एक महिला सहित दो तस्करों को 11 किलो 320 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बिहार से ट्रेन के जरिए गांजा लुधियाना लाए थे।
Read more »
आखिरी गेंद तक हाईवोल्टेज ड्रामा, मिट्टी में मिला आगा सलमान का शतक, बांग्लादेश से सीरीज हारकर घर जा रहा पाकिस्तानपाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश ने 11 रन से हराकर तीसरा वनडे और सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में सलमान अली आगा का शतक भी बेकार गया।
Read more »
हरियाणा में विद्यार्थियों व महिलाओं के लिए चलेंगी 500 बसें, खाटूश्याम-हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की भी यात्रा होगी आसानहरियाणा सरकार जल्द ही सभी जिला मुख्यालयों पर सिटी बस सेवा शुरू करेगी। वर्तमान में 12 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, 11 अन्य जिलों में भी यह सेवा शुरू होगी।
Read more »
