रविवार को अचानक मौसम बदल गया, सुबह से छाए बादलों के बाद 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। तेज हवा के साथ हल्की बारिश से तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली।
जागरण संवाददाता, रामपुर। रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में छाए बादलों से दिन में 11 बजे से बूंदाबांदी आरंभ हो गई। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मौसम के इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट महसूस की गई, वहीं लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। गेहूं व सरसों की तैयार फसलों पर खतरा मंडराने लगा। इससे किसानों में चिंता उभर आई। वैसे मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ रहा। आसमान में बादल हुए थे। धूप चमकने के बजाए बादल काले छाने के बाद दिन में 11 बजे गरज के साथ बरसना शुरू हो गए। बिजली भी चमकने लगी। इसके बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को हैरत में डाल दिया। हालांकि, अचानक बदले मौसम के कारण गर्मी से राहत मिल गई। ठंड का आभास होने लगा। कुछ लोग गर्म कपड़ों जैकेट में भी सड़क नजर आने लगे। खासतौर से दोपहिया वाहन सवार बूंदाबांदी से ठंड के कारण गर्म पकड़े पहनने को मजबूर हो गए। वहीं बूंदाबांदी से बचने के लिए लोगों को बाजारों और सड़कों पर इधर-उधर भी रुकना पड़ा। बूंदाबांदी रुक रुक होने से लोगों को परेशानी भी महसूस हुई। छिपीयान, पक्का पुल, पक्का बाग, पीला तालाब रोड, बाजार नसरुल्ला खां इत्यादि में सड़कों पर कीचड़ पसर गई। वहीं खुले में फल सब्जी इत्यादि बेचने वालों को भी दुकानदारी में दिक्कत हुई। वहीं मौसम में आए इस बदलाव का असर किसानों पर भी देखा गया। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई। गेहूं और सरसों की फसल इस समय खेतों में तैयार खड़ी है। इससे किसान मौसम को लेकर थोड़े चिंतित हो गए हैं। हालांकि हल्की बारिश से फिलहाल फसलों को ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं मानी जा रही है। चूंकि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव दिखने के संकेत दिए है। अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिक बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन फसलों को लेकर चिंतित किसानों की नजर अब आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई है। वहीं, शाम में चार बजे धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य प्रतीत होने पर राहत महसूस हुई। उधर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया अभी हल्की बूंदाबांदी से खेती पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। अधिक बारिश होती है तो गेंहू व सरसों को नुकसान पहुंच सकता है। बूंदाबांदी में बिजली ने भी किया परेशान रविवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच बिजली भी लोगों को परेशान किए रही। सुबह में तेज हवा चलते ही पक्का बाग, पुराना गंज, थाना गंज,पहाड़ी गेट,बिलासपुर गेट इत्यादि स्थानों की आपूर्ति ठप हो गई। बूंदाबांदी बंद होने के बाद आपूर्ति भी बहाल हो गई लेकिन बिजली बार बार आने जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।.
जागरण संवाददाता, रामपुर। रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में छाए बादलों से दिन में 11 बजे से बूंदाबांदी आरंभ हो गई। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मौसम के इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट महसूस की गई, वहीं लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। गेहूं व सरसों की तैयार फसलों पर खतरा मंडराने लगा। इससे किसानों में चिंता उभर आई। वैसे मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ रहा। आसमान में बादल हुए थे। धूप चमकने के बजाए बादल काले छाने के बाद दिन में 11 बजे गरज के साथ बरसना शुरू हो गए। बिजली भी चमकने लगी। इसके बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को हैरत में डाल दिया। हालांकि, अचानक बदले मौसम के कारण गर्मी से राहत मिल गई। ठंड का आभास होने लगा। कुछ लोग गर्म कपड़ों जैकेट में भी सड़क नजर आने लगे। खासतौर से दोपहिया वाहन सवार बूंदाबांदी से ठंड के कारण गर्म पकड़े पहनने को मजबूर हो गए। वहीं बूंदाबांदी से बचने के लिए लोगों को बाजारों और सड़कों पर इधर-उधर भी रुकना पड़ा। बूंदाबांदी रुक रुक होने से लोगों को परेशानी भी महसूस हुई। छिपीयान, पक्का पुल, पक्का बाग, पीला तालाब रोड, बाजार नसरुल्ला खां इत्यादि में सड़कों पर कीचड़ पसर गई। वहीं खुले में फल सब्जी इत्यादि बेचने वालों को भी दुकानदारी में दिक्कत हुई। वहीं मौसम में आए इस बदलाव का असर किसानों पर भी देखा गया। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई। गेहूं और सरसों की फसल इस समय खेतों में तैयार खड़ी है। इससे किसान मौसम को लेकर थोड़े चिंतित हो गए हैं। हालांकि हल्की बारिश से फिलहाल फसलों को ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं मानी जा रही है। चूंकि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव दिखने के संकेत दिए है। अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिक बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन फसलों को लेकर चिंतित किसानों की नजर अब आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई है। वहीं, शाम में चार बजे धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य प्रतीत होने पर राहत महसूस हुई। उधर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया अभी हल्की बूंदाबांदी से खेती पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। अधिक बारिश होती है तो गेंहू व सरसों को नुकसान पहुंच सकता है। बूंदाबांदी में बिजली ने भी किया परेशान रविवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच बिजली भी लोगों को परेशान किए रही। सुबह में तेज हवा चलते ही पक्का बाग, पुराना गंज, थाना गंज,पहाड़ी गेट,बिलासपुर गेट इत्यादि स्थानों की आपूर्ति ठप हो गई। बूंदाबांदी बंद होने के बाद आपूर्ति भी बहाल हो गई लेकिन बिजली बार बार आने जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Uttar Pradesh Rain Light Drizzle Farmer Concern Wheat Crop Mustard Crop Temperature Drop Power Outage Rampur Western Disturbance Rampur Rampur News Rampur Latest News Rampur News In Hindi Rampur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 ರ ಸ್ಪರ್ಧಿಗಳ ಪಟ್ಟಿ ವೈರಲ್BBK season 11 contestants: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 ಇನ್ನೇನು ಕೆಲವೇ ದಿನಗಳಲ್ಲಿ ಆರಂಭವಾಗಲಿದೆ.
Read more »
ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 ಮನೆ ಸೇರುವ 14 ಸ್ಪರ್ಧಿಗಳು ಇವರೇ .!BBK season 11 contestants: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 ಕ್ಕೆ ದಿನಗಣನೆ ಆರಂಭವಾಗಿದೆ.
Read more »
ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಇತಿಹಾಸದಲ್ಲೇ ಮೊದಲ ಬಾರಿಗೆ ನಡೆಯಿತು ಘನಘೋರ ತಪ್ಪು... ಇಡೀ ಮನೆಗೆ ಮನೆಯೇ ನಾಮಿನೇಟ್ ಆಗಿದ್ದೇಕೆ.. ಈ ವಾರ ಇವರು ಹೊರ ಹೋಗೋದು ಫಿಕ್ಸ್?Bigg Boss Kannada 11 nomination : ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 ರ ಎರಡನೇ ವಾರದ ನಾಮಿನೇಷನ್ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆ ಪೂರ್ಣಗೊಂಡಿದೆ.
Read more »
Nelson OF All Nelsons In Cricket: OMG! ১১/১১/১১ তারিখে ১১.১১-র সময়ে ১১১ রান প্রয়োজন ছিল দক্ষিণ আফ্রিকারLets Look Back Nelson OF All Nelsons In Cricket 11:11 on 11 11 11
Read more »
लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 11 की मौत, 11 घायललेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 11 की मौत, 11 घायल
Read more »
ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಶಾಕಿಂಗ್ ಎಲಿಮಿನೇಷನ್.. ಸೌಂದರ್ಯದಿಂದ ಯುವಕರ ಮನಗೆದ್ದ ಈ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಔಟ್, ಫೈನಲಿಸ್ಟ್ ಆಗಬಹುದು ಎಂದುಕೊಂಡವರೇ ಎಲಿಮಿನೇಟ್!Bigg Boss Kannada 11 Elimination: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 ರಲ್ಲಿ ಯಾರೂ ಊಹಿಸಿರದ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಎಲಿಮಿನೇಟ್ ಆಗಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
