IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर CSK की फील्डिंग को बेहकर करने पर काम करेंगे. खेल समाचार
" IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है.
45 वर्षीय जेम्स फोस्टर आईपीएल के 19वें सीजन में सीएसके की टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम की फील्डिंग को बेहतर करने का काम करेंगे. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. Advertisment CSK के नए फील्डिंग कोच बने जेम्स फोस्टर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. सीएसके ने कैप्शन में लिखा, हमारे नए फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का स्वागत कीजिए. इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनियाभर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले फोस्टर अब हमारे साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत करेंगे. जेम्स फोस्टर के पास है कोचिंग का काफी अनुभव जेम्स फोस्टर इंग्लैंड के लिए 2001 से 2009 तक खेले. इस दौरान उन्होंने 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना कदम रखा और दुनिया के कई टीमों के साथ काम किया. वो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के नेशनल टीम में कोचिंग दे चुके हैं. इसी साल जेम्स फोस्टर की कोचिंग में डेजर्ट वाइपर्स इंटरनेशनल लीग T20 का खिताब जीतने में कामयाब रही. बता दें कि जेम्स फोस्टर इस वक्त द हंड्रेड लीग की टीम बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं. अब वो IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम करते नजर आएंगे. Say Yellove to our fielding coach James Foster! 💛💪🏻Former England wicketkeeper and a coach with experience across teams worldwide, he now kicks off this new chapter with the Pride. 🦁#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/hXkWDBiqEX — Chennai Super Kings March 16, 2026 चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 शेड्यूल IPL 2026 के पहले फेस में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमें लगभग 4-4 मैच खेलेगी. चेन्नई सुपर किंग्स भी पहले फेस में कुल 4 मैच खेलेगी. चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद सीएसके अपना दूसरा मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी. जबकि CSK तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी. वहीं चौथा मैच 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. रवींद्र जडेजा अब सीएसके की जर्सी में नहीं आएंगे नजर चेन्नई सुपर किंग्स में इस सीजन एक बड़ा बदलाव और देखने को मिलेगा. इस बार रवींद्र जडेजा टीम में नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह संजू सैमसन CSK की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे. बता दें कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को रवींद्र जडेजा और सैम करन को देकर संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा था. तारीख मैच स्थान 30 मार्च 2026 RR vs CSK गुवाहाटी 03 अप्रैल 2026 CSK vs PBKS चेन्नई 05 अप्रैल 2026 RCB vs CSK बेंगलुरु 11 अप्रैल 2026 CSK vs DC चेन्नई आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड ऋतुराज गायकवाड़ , आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट का ये बुरा हाल देख आगबबूला हुए शाहिद अफरीदी, अपने दामाद को कप्तान बनाने पर सेलेक्टर्स की लगाई क्लास"
CSK IPL 2026 Chennai Super Kings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कब जारी होगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया ऐलानIPL 2026: आईपीएल 2026 के बारी के शेड्यूल का ऐलान कब होगा. इसके बारे में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बता दिया है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026: सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर नजर, क्या कोई तोड़ पाएगा?आईपीएल 2026 में सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड पर सभी की नजरें होंगी। 18 सालों से कायम उनके रिकॉर्ड को तोड़ने का इंतज़ार है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी अब तक नाकाम रहे हैं।
Read more »
ये हैं IPL 2026 के 3 सबसे युवा कप्तान, जानें कैसा है उनका कैप्टेंसी रिकॉर्डIPL 2026: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों के कप्तान तय हो गए हैं, तो चलिए इस ऑर्टिकल में बताते हैं कि आईपीएल 2026 का टॉप-3 सबसे युवा कप्तान कौन हैं और उनका कप्तानी रिकॉर्ड कैसा है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
IPL 2026 Online Ticket Booking: क्रिकेट लवर्स ऑनलाइन बुक कर पाएंगे टिकट, बहुत आसान है तरीकाIPL 2026 Online Ticket: 28 मार्च से IPL 2026 के मैच शुरू हो जाएंगे। क्रिकेट लवर्स मैच देखने के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने का तरीका बहुत आसान है। BookMyShow ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के मैच के लिए टिकटों की प्री-सेल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी...
Read more »
चिन्नास्वामी को IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली: RCB की विक्ट्री सेरेमनी में भगदड़ के बाद रोक लगी थी; यहां...Bangalore stadium permission for IPL 2026 matches. Follow latest updates on M. Chinnaswamy Stadium hosting matches. कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है।
Read more »
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस कुछ मैच से बाहरIPL 2026: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी की वजह से शुरुआती मैचों को मिस करेंगे. खेल समाचार
Read more »
