आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पहली बार ये साफतौर पर बताया है कि आखिर उन्होंने राजस्थान छोड़कर चेन्नई का साथ क्यों चुना.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 28 मार्च से आईपीएल का रोमांच शुरू होगा लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों के कई किस्से सामने आ रहे हैं. लेकिन इस सीजन की सबसे बड़ी खबर ये है कि इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे.
केरल के 31 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछले सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई की टीम में शामिल हुए थे. और पढ़ेंसैमसन का RR छोड़ना उस वक्त फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला फैसला था. अब उन्होंने पहली बार बताया है कि आखिर उन्होंने जयपुर फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला क्यों लिया. सैमसन ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान के साथ उनका समय पूरा हो चुका था, इसलिए उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया.संजू ने बताया राजस्थान छोड़ने का राजसंजू सैमसन ने कहा, मैंने राजस्थान इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम के साथ मेरा समय खत्म हो गया है. सैमसन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं. उन्होंने कुल 11 सीजन राजस्थान के लिए खेले.यह भी पढ़ें: 'उड़ा देंगे सर', संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO Advertisement वह 2013 से 2015 तक भी इस टीम का हिस्सा थे. इसके बाद दो सीजन उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले और फिर 2018 में दोबारा राजस्थान से जुड़ गए.RR के खिलाफ पहली बार खेलेंगेIPL 2026 में सैमसन पहली बार राजस्थान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. यह मैच गुवाहाटी के बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि सैमसन का कहना है कि मैदान पर उतरने के बाद वे इमोशन्स को खुद पर हावी नहीं होने देंगे.यह भी पढ़ें: IPL से विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का 2026 हो सकता है आखिरी सीजनउन्होंने कहा कि राजस्थान में उनके कई पुराने साथी, कोच और स्टाफ हैं, जिनके साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है. इसलिए उनके लिए सम्मान हमेशा रहेगा, लेकिन अब वह अपने नए सफर पर ध्यान देना चाहते हैं. सैमसन ने कहा, RR के खिलाफ खेलना मेरे लिए नया अनुभव होगा, लेकिन मैदान पर मैं खुश होकर अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहूंगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Sanju Samson संजू सैमसन Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स Rajasthan Royals राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 आईपीएल 2026 Sanju Samson CSK Sanju Samson RR Barsapara Cricket Stadium Guwahati आईपीएल ट्रेड CSK Vs RR Sanju Samson Statement IPL News क्रिकेट न्यूज IPL Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस कुछ मैच से बाहरIPL 2026: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी की वजह से शुरुआती मैचों को मिस करेंगे. खेल समाचार
Read more »
IPL 2026 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज विकेटकीपर को दी बड़ी जिम्मेदारीIPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर CSK की फील्डिंग को बेहकर करने पर काम करेंगे. खेल समाचार
Read more »
IPL 2026: इस सीजन तिकड़ी की धार बनाएगी पंजाब को 'किंग'! रनर्स अप के बॉलिंग अटैक के सामने बड़े-बड़े हो सकते हैं फेलPunjab Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। खासकर अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
Read more »
IPL 2026: युवा जोश बनाम बड़े सितारे, दिलचस्प होगी टक्कर; आईपीएल 2026 के 5-5 सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ीआईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में
Read more »
IPL 2026: हर टीम के सामने अलग इम्तिहान, कौन बनेगा हीरो और कौन होगा फेल?IPL 2026 का सीजन हर टीम के लिए अलग तरह की परीक्षा लेकर आ रहा है. कोई अपनी बादशाहत बचाने उतरेगा, तो कोई पिछली नाकामियों को पीछे छोड़कर नई पहचान बनाना चाहेगा...
Read more »
'CSK में एमएस धोनी गलत कारणों से हैं', IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स के दावे ने खड़ा किया बखेड़ाआईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले 44 वर्षीय एमएस धोनी की बल्लेबाजी भूमिका सीमित रही है, जिससे एबी डिविलियर्स ने उनके देर से बल्लेबाजी करने पर सवाल उठाए हैं।
Read more »
